Saturday , 2 August 2025
Breaking News

BCCI wants to keep Dravid as coach | दो साल एक्सटेंशन देने की तैयारी, वर्ल्ड कप फाइनल के बाद समाप्त हुआ था कॉन्ट्रैक्ट

[ad_1]

स्पोर्ट्स डेस्क17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
राहुल द्रविड़ नवंबर 2021 में टीम इंडिया के चीफ कोच अपॉइंट हुए थे। - Dainik Bhaskar

राहुल द्रविड़ नवंबर 2021 में टीम इंडिया के चीफ कोच अपॉइंट हुए थे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का कोच बनाए रखना चाहता है। बोर्ड द्रविड़ को दो साल का एक्सटेंशन ऑफर कर सकता है। वर्ल्ड कप फाइनल के साथ ही द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो गया था और उन्हें बोर्ड ने तब तक कोई नया ऑफर नहीं दिया था।

टीम इंडिया 10 दिसंबर 2023 से 7 जनवरी 2024 के बीच तीन टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों के लिए साउथ अफ्रीका दौरे पर होगी। बोर्ड चाहता है कि द्रविड़ ही इस दौरे पर भारत के कोच हों।

रिपोर्ट के मुताबिक, साउथ अफ्रीका दौरे के लिए द्रविड़ के साथ-साथ उनके सहयोगी स्टाफ के सभी मेंबर के ट्रैवल डाक्यूमेंट्स तैयार किए गए हैं। वहीं वीवीएस लक्ष्मण की कोचिंग टीम के लिए भी वीजा तैयार कर लिया गया है। अगर द्रविड़ तैयार नहीं होते हैं तो इस स्थिति में लक्ष्मण और उनकी कोचिंग टीम को साउथ अफ्रीका भेजा जाएगा।

जय शाह कर रहे हैं द्रविड़ से बातचीत
BCCI के एक अधिकारी ने PTI को बताया, BCCI सचिव जय शाह ने पिछले सप्ताह द्रविड़ के साथ बातचीत की है। नए कॉन्ट्रैक्ट पर अभी कुछ तय नहीं है। सूत्र ने कहा, कॉन्ट्रैक्ट पर काम किया जाएगा लेकिन फिलहाल साउथ अफ्रीका दौरा महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा, द्रविड़ अगर साउथ अफ्रीका दौरे पर टी-20 सीरीज के लिए नहीं जाते हैं, फिर भी वह वनडे से (टीम में) शामिल हो सकते हैं।

लक्ष्मण का काफी व्यस्त कार्यक्रम हैं
वीवीएस लक्ष्मण नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) के काम में काफी व्यस्त है। साथ ही अंडर-19 विश्व कप भी आने वाला है। वहीं इंडिया ए टीम भी साउथ अफ्रीका दौरे पर जाने वाली है। हालांकि, द्रविड़ ने अभी तक अपने निर्णय के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

द्रविड़ 2021 में टीम इंडिया के चीफ कोच नियुक्त हुए थे
राहुल द्रविड़ नवंबर 2021 में टीम इंडिया के चीफ कोच अपॉइंट हुए थे। द्रविड़ का दो साल का कार्यकाल वर्ल्ड कप के साथ ही खत्म हो गया। द्रविड़ के करीबी बता रहे हैं कि वे अपने कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाने के इच्छुक नहीं हैं। उन्होंने इसकी सूचना BCCI के अधिकारियों को दे दी है।

लक्ष्मण दो साल से NCA प्रमुख हैं
वीवीएस लक्ष्मण पिछले दो साल से द्रविड़ के मुख्य कोच बनाए जाने के बाद NCA के प्रमुख हैं। द्रविड़ टीम इंडिया के चीफ कोच बनने से पहले NCA के चीफ थे। द्रविड़ फिर से NCA प्रमुख की जिम्मेदारी लेने की इच्छा जाहिर की है और इसकी जानकारी भी BCCI को दे दी है।

वहीं, टाइम्स ऑफ इंडिया को एक अन्य सूत्र ने बताया कि द्रविड़ पहले ही अपने भविष्य के अन्य विकल्पों की तलाश में जुटे हुए हैं। उनकी IPLके एक टीम के साथ बात चल रही है। वहीं, द्रविड़ के साथ ही खत्म हो रहे कोचिंग स्टाफ के अन्य सदस्यों का कार्यकाल आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं, यह अभी साफ नहीं है। अभी टीम इंडिया के बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ हैं, जबकि पारस म्हाम्ब्रे गेंदबाजी और टी दिलीप फील्डिंग कोच हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
Source link

Check Also

India women cricket team player Shafali Verma scored fastest double century test match, father Sanjeev Verma expressed happiness In Rohtak | शेफाली का महिला टेस्ट में सबसे तेज दोहरा शतक: रोहतक में पिता बोले- रिकॉर्ड टूटने के लिए बनते हैं, एक भी गलत शॉट नहीं मारा – Rohtak News

[ad_1] चेन्नई में खेले जा रहे भारतीय महिला क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *