Saturday , 2 August 2025
Breaking News

Australian Author Air India Breakfast Alcohol Controversy | ऑस्ट्रेलियाई लेखिका बोली- एअइर इंडिया की फ्लाइट सबसे घटिया: कहा- पसंदीदा वाइन नहीं मिली, मनोरंजन का भी कोई साधन नहीं था

[ad_1]

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
ये तस्वीरें ऑस्ट्रेलियाई लेखिका की हैं, जिन्होंने एअर इंडिया की फ्लाइट से जुड़ी दिक्कतों को बताते हुए सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें शेयर कीं। - Dainik Bhaskar

ये तस्वीरें ऑस्ट्रेलियाई लेखिका की हैं, जिन्होंने एअर इंडिया की फ्लाइट से जुड़ी दिक्कतों को बताते हुए सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें शेयर कीं।

ऑस्ट्रेलिया की एक लेखिका शैरेल कुक ने कहा है कि एअर इंडिया अब तक उनके जीवन की सबसे बुरी फ्लाइट रही है। मुंबई में रह रहीं शैरेल ने हाल ही में मेलबर्न के लिए फ्लाइट बुक की थी। इस यात्रा के बाद सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X (ट्विटर) पर अपना अनुभव साझा किया। शैरेल ने कहा- मुझे यात्रा से पहले कई लोगों ने चेताया था, लेकिन मैंने फिर भी इसी एयरलाइन को चुना।

शैरेल ने अपने पोस्ट के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए कहा- ये शुरुआत से आखिर तक अब तक की सबसे बुरी फ्लाइट थी। पहले चेक-इन काउंटर पर मुझे 2 घंटे के लिए लाइन में इंतजार करना पड़ा। फिर रनवे पर एक घंटे तक बिना किसी अपडेट के फ्लाइट को रोककर रखा। जब आखिरकार फ्लाइट रवाना हुई तो नाश्ते के बाद शराब पीने के लिए दी गई।

तस्वीर फ्लाइट में शैरेल की सीट के सामने लगी स्क्रीन की है, जो काम नहीं कर रही थी।

तस्वीर फ्लाइट में शैरेल की सीट के सामने लगी स्क्रीन की है, जो काम नहीं कर रही थी।

लेखिका बोली- फ्लाइट बहुत पुरानी थी
शैरेल ने आगे लिखा- यात्रा शुरू होने पर नाश्ते के साथ शराब नहीं मिली। मांगने पर भी पसंद की वाइन मौजूद नहीं थी। फिर नाश्ते और लंच के बीच में शराब परोसी। नॉन वेज खाना सिर्फ उन लोगों के लिए था, जिन्होंने पहले से ऑर्डर किया था। एअर इंडिया की फ्लाइट बहुत ही पुरानी थी।

शैरेल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स में एंटरटेनमेंट की सुविधा होती है। इसके लिए सामने वाली सीट के बैक पर स्क्रीन लगी होती है। लेकिन एअर इंडिया की फ्लाइट में ये स्क्रीन काम नहीं कर रही। हालांकि, शैरेल के मुताबिक, फ्लाइट में सीट बहुत ही आरामदायक थी। लेखिका ने बताया कि फ्लाइट मेलबर्न में आधा घंटा देरी से पहुंची। फिर यहां भी रनवे पर करीब 20 मिनट तक रोककर रखा गया।

तस्वीर चेक-इन काउंटर की है, जहां लंबी लाइनें नजर आ रही हैं।

तस्वीर चेक-इन काउंटर की है, जहां लंबी लाइनें नजर आ रही हैं।

तस्वीर शैरेल की सीट के पीछे बैठे पैसेंजर की है, जो सारा कचरा सीट के नीचे फेंक रहे थे।

तस्वीर शैरेल की सीट के पीछे बैठे पैसेंजर की है, जो सारा कचरा सीट के नीचे फेंक रहे थे।

फ्लाइट की सर्विस भी बेकार, बार-बार दोहरानी पड़ रही थी बात
इस दौरान पैसेंजर्स की मौजूदगी में ही फ्लाइट में कीड़ों को मारने के लिए स्प्रे किया गया। शैरेल ने बताया कि फ्लाइट के कर्मचारियों की सर्विस भी बिल्कुल अच्छी नहीं थी। पैसेंजर्स को अपनी बात बार-बार दोहरानी पड़ रही थी। शैरेल के पोस्ट के बाद एअर इंडिया का जवाब भी सामने आया है। कंपनी ने लेखिका से माफी मांगते हुए, फीडबैक के लिए धन्यवाद कहा।

उन्होंने लिखा- हमें खेद है कि हम आपकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। हमारे लिए पैसेंजर्स के फीडबैक बेहद अहम हैं। हम इन कमियों को सुधारने की पूरी कोशिश करेंगे। साथ ही आपको हुई दिक्कतों के लिए आपसे बात करना चाहेंगे। शैरेल के पोस्ट के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी एअर इंडिया की फ्लाइट में अपने खराब अनुभवों को साधा किया।

बता दें कि शैरेल कुक अमेरिका के विक्टोरिया काउंटी में पली-बढ़ी हैं। ग्रैजुएशन के बाद वो मेलबर्न शिफ्ट हो गईं। यहां कुछ समय काम करने के बाद वो अमेरिकी मीडिया न्यूयॉर्क टाइम्स से जुड़ गईं। वो इस कंपनी के लिए भारत के ट्रैवल से जुड़े ब्लॉग लिखने लगीं। शैरेल अब मुंबई में रहती हैं। यहां से वो भारत में अपने जीवन पर भी एक ब्लॉग चलाती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…

फ्लाइट में भिड़े पति-पत्नी, इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी:फ्लाइट क्रू ने पाकिस्तान से लैंडिंग की इजाजत मांगी, नहीं मिली तो दिल्ली में उतरे

बैंकॉक से जर्मनी के म्युनिख जा रही लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट LH 772 की बुधवार 29 नवंबर को सुबह 10:26 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में मौजूद एक दंपती के झगड़े की वजह से इसे दिल्ली डायवर्ट किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

महिला ने प्लेन के फर्श पर पेशाब की: बोली- क्रू ने वॉशरूम का इस्तेमाल नहीं करने दिया, 2 घंटे इंतजार करती रही

अमेरिका की स्पिरिट एयरलाइन के प्लेन के फ्लोर पर एक महिला ने पेशाब कर दी थी। महिला का आरोप था कि प्लेन के क्रू ने उसे कई घंटों तक प्लेन का वॉशरूम इस्तेमाल नहीं करने दिया था, इसलिए उसे ऐसा करने पर मजबूर होना पड़ा। व्यू फ्रॉम द विंग नाम की एक वेबसाइट ने इस घटना की जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
Source link

Check Also

UK Election 2024; PM Rishi Sunak Vs Reform Party Andrew Parker | ब्रिटेन में विपक्षी नेता ने सुनक को पाकिस्तानी कहा: गाली भी दी, बोले- वह किसी काबिल नहीं; मस्जिद को पब बना देना चाहिए

[ad_1] लंदन45 मिनट पहलेकॉपी लिंकएंड्र्यू पार्कर पार्ट-टाइम एक्टर हैं। वे ब्रिटेन में इमिग्रेशन पर बैन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *