Friday , 6 February 2026

Australia T20 World Cup 2026 Squad; Josh Hazlewood Injury


स्पोर्ट्स डेस्क27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट के कारण टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। वे हमस्ट्रिंग इंजरी से अब तक पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसकी पुष्टि करते हुए स्पष्ट किया है कि हेजलवुड की जगह फिलहाल टीम में किसी भी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया जाएगा।

टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम अपना पहला मुकाबला 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ आर प्रेमादासा क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी।

ऑस्ट्रेलियाई सिलेक्टर टोनी डोडेमाइड ने कहा,

QuoteImage

हमें उम्मीद थी कि जोश सुपर-8 स्टेज तक मैच फिट हो जाएंगे, लेकिन उनकी वापसी में अभी और समय लगेगा। उनकी रिकवरी प्रोसेस को तेज करना बहुत बड़ा जोखिम होगा।

QuoteImage

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मार्कस स्टोयनिश, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, मैथ्यू रैनशॉ, कूपर कॉनोली, टिम डेविड, जोश इंग्लिस, बेन ड्वारशुइस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नेमन और एडम जम्पा।

11 फरवरी को पहला मैच खेलेगी टीम ऑस्ट्रेलिया ग्रुप बी में शामिल है, जहां उसके साथ श्रीलंका, जिम्बाब्वे, ओमान और आयरलैंड की टीमें हैं। टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियाई टीम का पहला मुकाबला 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ आर प्रेमादासा क्रिकेट स्टेडियम में है।

अपने ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया सबसे मजबूत टीम है, लेकिन उसे श्रीलंका और आयरलैंड से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया का श्रीलंका के साथ 16 फरवरी को मुकाबला होगा। टीम अपना आखिरी लीग मैच 20 फरवरी को ओमान के खिलाफ खेलेगी। उससे पहले उसे 13 फरवरी को जिम्बाब्वे से भी भिड़ना है।

3 प्लेयर्स वर्ल्ड कप डेब्यू करेंगे स्पिनर मैथ्यू कुह्नेमन, ऑलराउंडर कूपर कोनोली और तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट को पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप टीम में मौका मिला है। कूपर कोनोली का चयन चौंकाने वाला रहा, क्योंकि उन्होंने पिछले 12 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में हिस्सा नहीं लिया था।

टिम डेविड और ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोयनिस अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे हैं। ग्लेन मैक्सवेल और कैमरन ग्रीन जैसे अनुभवी ऑलराउंडर शामिल हैं। गेंदबाजी की जिम्मेदारी जोश हेजलवुड, जेवियर बार्टलेट और बेन ड्वारिशिस जैसे गेंदबाजों पर है। एडम जम्पा और नाथन एलिस भी बॉलिंग लाइनअप का हिस्सा हैं।

——————–

टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

T20 वर्ल्डकप 2026 टूर्नामेंट के 300 खिलाड़ियों का एज एनालिसिस:भारत के 8 प्लेयर्स की उम्र 30 पार

टी-20 वर्ल्ड कप शनिवार से शुरू हो रहा है। इनमें 20 टीमों के 300 प्लेयर्स हिस्सा लेंगे। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में हो रहे इस टूर्नामेंट में 48 फीसदी खिलाड़ी 30 साल की उम्र पार कर चुके हैं। कनाडा के युवराज समरा इस टूर्नामेंट के सबसे युवा खिलाड़ी हैं। वे 19 साल, 107 दिन के हैं। वहीं, ओमान के मोहम्मद नदीम सबसे उम्रदराज हैं। उनकी उम्र 43 साल, 117 दिन है। पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

Smriti Mandhana; RCB Vs DC WPL 2026 Final LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क7 घंटे पहलेकॉपी लिंकविमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का फाइनल मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *