Tuesday , 28 July 2026

Asia Cup Hockey 2025 Schedule; India Pakistan Match | Bangladesh | एशिया कप हॉकी- पाकिस्तान की जगह खेल सकता है बांग्लादेश: हॉकी इंडिया अधिकारी ने कहा-हम 2 दिन और इंतजार करेंगे; पाकिस्तान सुरक्षा कारणों से हटा


  • Hindi News
  • Sports
  • Asia Cup Hockey 2025 Schedule; India Pakistan Match | Bangladesh

नई दिल्ली48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
यह फोटो 2024 में एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भारत-पाक के बीच खेले गए लीग मैच की है। यह मैच भारत ने 2-1 से जीता था। - Dainik Bhaskar

यह फोटो 2024 में एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भारत-पाक के बीच खेले गए लीग मैच की है। यह मैच भारत ने 2-1 से जीता था।

बांग्लादेश की टीम 29 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में पाकिस्तान की जगह खेल सकती है। यह टूर्नामेंट बिहार के राजगीर में आयोजित होने जा रहा है। हॉकी इंडिया के एक सीनियर अधिकारी ने PTI से कहा- ‘अगर पाकिस्तान अगले 2 दिनों में अपनी भागीदारी की पुष्टि नहीं करता है, तो उसे बांग्लादेश से बदला जा सकता है।’

रिपोर्ट के अनुसार, आयोजकों ने पाकिस्तान की जगह बांग्लादेश से संपर्क किया है, लेकिन हॉकी इंडिया का कहना है कि स्थिति अगले 48 घंटों में क्लियर होगी। एक महीने पहले पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत आने से इनकार कर दिया था। हालांकि, भारत सरकार ने कहा कि वह पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीजा देगी।

हॉकी इंडिया के अधिकारी ने कहा-

QuoteImage

भारत सरकार पहले ही वीजा देने की बात कह चुकी है, लेकिन अगर वे (पाकिस्तानी खिलाड़ी) नहीं आना चाहते तो यह हमारी समस्या नहीं है। पाकिस्तान के नहीं आने की स्थिति में बांग्लादेश को आमंत्रित किया गया है, लेकिन हमें दो दिन और इंतजार करना होगा।

QuoteImage

अधिकारी ने आगे कहा-

QuoteImage

न तो पाकिस्तान और न ही बांग्लादेश ने अभी तक हमें कोई आधिकारिक पुष्टि दी है, लेकिन पाकिस्तान की जगह बांग्लादेश के उतरने की संभावना ज्यादा है।

QuoteImage
एशिया कप जीतने वाली टीम वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करेगी। जोकि 2026 में बेल्जियम और नीदरलैंड में खेला जाएगा।

एशिया कप जीतने वाली टीम वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करेगी। जोकि 2026 में बेल्जियम और नीदरलैंड में खेला जाएगा।

PHF ने कहा था- हमारे खिलाड़ियों की सुरक्षा की क्या गारंटी है

PHF प्रमुख ने यह भी सवाल उठाया कि भारत में उनकी टीम की सुरक्षा की क्या गारंटी है। हमने उनसे पूछा है कि वे हमें यह बताएं कि हमारे खिलाड़ियों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी और वे टूर्नामेंट पर कैसे ध्यान दे पाएंगे।

हालांकि, पाकिस्तान सरकार ने इस मुद्दे पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। हाल ही में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा था कि टीम भारत की यात्रा नहीं करेगी।

————————————–

टूर्नामेंट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

राजगीर में 29 अगस्त से हीरो एशिया कप हॉकी चैंपियनशिप

बिहार के राजगीर खेल परिसर में 29 अगस्त से 7 सितंबर तक हीरो एशिया कप पुरुष हॉकी के 12वें संस्करण का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर टूर्नामेंट के शुभंकर ‘चांद’ का अनावरण किया गया है। जो हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को समर्पित है। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

Commonwealth Games 2026 | Nirupama Devi Seram & Harjinder Kaur Final

Hindi NewsSportsCommonwealth Games 2026 | Nirupama Devi Seram & Harjinder Kaur Final3 घंटे पहलेकॉपी लिंकहरजिंदर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *