









- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
- Arbaaz Celebrated Wife’s First Birthday After Marriage, Arbaaz Khan, Shura Khan, Birthday Party, Nia Sharma, Salman Khan, Riddhima Pandit, Arhaan Khan
1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

बीती रात अरबाज खान की वाइफ शूरा खान ने अपना 31वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर शूरा पति अरबाज खान के साथ हाथों में हाथ डाले नजर आईं। शूरा ने पैपराजी के साथ केक भी कट किया। पैपराजी ने कपल को ‘बेस्ट जोड़ी’ कहा और शूरा को जन्मदिन की बधाइयां दी। जहां अरबाज डेनिम लुक में दिखे। वहीं शूरा रेड ब्लेजर सेट में स्पॉट की गईं। पैपराजी के ‘भाभी’ कहने पर शूरा शर्माती नजर आईं।
इस मौके पर सलमान खान भी गाड़ी के अंदर स्पॉट किए गए। वेटरन एक्ट्रेस हेलन और सलमान खान की मां सलमा खान भी साथ नजर आईं। अर्पिता खान अपने दोनों बच्चों के साथ पार्टी में आईं। आयुष शर्मा भी टॉर्न जींस और जैकेट पहने दिखे। अरबाज- मलाइका के बेटे अरहान खान अपने दोस्तों के साथ नजर आए।
फिल्म इंडस्ट्री के अन्य सितारे भी इस पार्टी में शामिल हुए। जहां चंकी पांडे कलरफुल शर्ट पहने दिखे। वहीं संजय कपूर कूल अंदाज में नजर आए। अतुल अग्निहोत्री वाइफ अलवीरा के साथ दिखाई दिए। निया शर्मा ग्लैमरस लुक में दिखीं। बर्थडे के मौके पर लूलिया भी क्रीम सैटिन आउटफिट में दिखीं।
फोटोज देखें..

शादी के बाद अरबाज ने वाइफ शूरा का पहला बर्थडे मनाया।

अर्पिता खान अपने दोनों बच्चों के साथ पार्टी में आईं।

वेटरन एक्ट्रेस हेलन ब्लैक सूट पहने दिखीं।

अरबाज- मलाइका के बेटे अरहान खान कैजुअल लुक में स्पॉट हुए।

अतुल अग्निहोत्री वाइफ अलवीरा के साथ दिखाई दिए।

निया शर्मा ग्लैमरस लुक में दिखीं।

बर्थडे के मौके पर रिद्धिमा पंडित भी आईं।

आयुष शर्मा जल्द ही ‘रुसलान’ में दिखेंगे।

संजय कपूर कूल अंदाज फ्लॉन्ट करते दिखे।
[ad_2]
Source link