





41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

फिल्म एनिमल ने रिलीज के 15वें दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ 15 लाख रुपए कमाए हैं। फिल्म की कुल कमाई 797 करोड़ हो चुकी है।
फिल्म ने अब अपने तीसरे हफ्ते में एंट्री मार ली है। शुक्रवार को इसने इंडिया में 8 करोड़ 2 लाख रुपए कमाए। इसके साथ ही देशभर में इसकी कुल कमाई 484.86 करोड़ रुपए हो गई है।

फिल्म के मेकर्स ने इसके टोटल BO कलेक्शन को लेकर अपडेट दी।
दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-10 हिंदी फिल्में
- दंगल – 1968.03 करोड़
- जवान- 1148.32 करोड़
- पठान- 1050.3 करोड़
- बजरंगी भाईजान- 918.18 करोड़
- सीक्रेट सुपरस्टार- 875.78 करोड़
- एनिमल- 797.6 करोड़*
- पीके- 769.89 करोड़
- गदर- 2- 691.08
- सुल्तान- 614.49
- संजू- 586.85

ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल ने भी एनिमल के कलेक्शन से जुड़ी जानकारी दी है।
दूसरे हफ्ते में कमाए 139.26 करोड़ रुपए
इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने पहले वीक 337.58 करोड़ रुपए कमाए थे। इसके बाद दूसरे हफ्ते में इसने 139.26 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। अब तक यह इंडिया में टोटल 484.86 करोड़ रुपए कमा चुकी है।

फिल्म के कलेक्शन में दूसरे वीक 57% की गिरावट आई है।
फिल्म का टोटल इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- हिंदी- 439.04 करोड़
- तेलुगु- 41.16 करोड़
- तमिल- 3.91 करोड़
- कन्नड़- 58 लाख
- मलयालम- 17 लाख
- टोटल- 484.86 करोड़
डोमेस्टिक कलेक्शन में गदर-2 से 40.59 करोड़ पीछे
डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड की बात करें तो एनिमल फिलहाल 484.86 करोड़ के साथ चौथे नंबर पर है। लिस्ट में तीसरे नंबर पर 525.45 करोड़ रुपए कमाने वाली सनी देओल की ‘गदर-2’ है। गदर-2 का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए एनिमल को अभी डोमेस्टिक BO पर 40.59 करोड़ और कमाने होंगे।

गदर ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 525.45 करोड़ रुपए कमाए थे।
सबसे ज्यादा डोमेस्टिक कलेक्शन करने वाली टॉप-5 हिंदी फिल्में
- जवान- 643.87 करोड़
- पठान- 543.05 करोड़
- गदर 2- 525.45 करोड़
- एनिमल- 484.86 करोड़*
- दंगल- 387.38 करोड़
दूसरे हफ्ते में आई 57% की गिरावट
फिल्म के कलेक्शन में दूसरे वीक 57% की गिरावट आई है। इसके बावजूद भी इसने जबरदस्त कमाई की है। माना जा रहा है कि इसके तीसरे वीकेंड यानि इस शुक्रवार-शनिवार और रविवार के कलेक्शन में फिर से उछाल देखने को मिल सकता है।

सैम ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपने दूसरे हफ्ते में अच्छा प्रदर्शन किया है।
वर्ल्डवाइड 100 करोड़ क्लब के करीब ‘सैम बहादुर’
वहीं विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ ने 15 दिनों में इंडिया में टोटल 66 करोड़ 85 लाख का कलेक्शन किया है। अपने तीसरे शुक्रवार को इस फिल्म ने 2 करोड़ 25 लाख रुपए कमाए हैं।
सैम ने अपने पहले वीकेंड में 38.8 करोड़ और दूसरे वीकेंड में 25.8 करोड़ रुपए कमाए हैं। वर्ल्ड वाइड यह फिल्म अब तक 93.5 करोड रुपए कमा चुकी है। उम्मीद है कि यह 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।
[ad_2]
Source link