Saturday , 2 August 2025
Breaking News

Animal Box Office Collection: animal became the only film to earn Rs 60 crore on the 9th day | 660.89 करोड़ हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन, 2023 की चौथी और भारत की 12वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी

[ad_1]

11 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी/ईफत कुरैशी

  • कॉपी लिंक

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म एनिमल लगातार बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन वर्ल्डवाइड 660.89 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। दूसरे शनिवार फिल्म ने 60.22 करोड़ कमाए हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। 9वें दिन इतना बड़ा कलेक्शन करने वाली एनिमल भारत की पहली फिल्म है।

फिल्म क्रिटिक जोगिंदर टूटेजा ने हाल ही में फिल्म की कमाई पर अपडेट दी है। उनके अनुसार, फिल्म एनिमल ने शनिवार को 60.22 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। जबकि शुक्रवार को फिल्म ने रिकॉर्डब्रेकिंग 37.37 करोड़ कमाई की थी। इसके साथ ही फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 660.89 करोड़ हो चुका है। फिल्म का कलेक्शन अपडेट देने वाली वेबसाइट sacnilk.com के अनुसार फिल्म ने सिर्फ भारत में 9वें दिन 38 करोड़ कमाए हैं। फिल्म 8वें दिन भी सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बना चुकी है। सिर्फ हिंदी भाषा में ही फिल्म ने 21.56 करोड़ रुपए कमाए थे।

2023 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी

महज 9 दिनों की कमाई से ही एनिमल ने सलमान खान की फिल्म टाइगर-3 के ऑलटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 465 करोड़ कमाए थे। अब एनिमल 2023 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म के जबरदस्त कलेक्शन को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म जल्द ही गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़कर 2023 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनेगी। जवान और पठान तब भी एनिमल से आगे रहेंगी, हालांकि फिल्म की फास्टेस्ट ग्रोथ को देखें तो ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है।

2023 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में

फिल्म

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

जवान

1148 करोड़ रु.

पठान

1050 करोड़ रु.

गदर-2

691 करोड़ रु.

एनिमल

660.89 करोड़ रु

फिल्म की रिकॉर्डब्रेकिंग कमाई पर क्या है ट्रेड एक्सपर्ट की राय-

ट्रेड एक्सपर्ट रोहित जायसवाल ने एनिमल की कमाई पर कहा, फिल्म एनिमल 1000 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन की ओर बढ़ रही है। एनिमल का कलेक्शन आउटस्टैंडिंग है। एनिमल का जो दूसरे शनिवार का इंडियन कलेक्शन है, वो 35 करोड़ से ज्यादा है। 36-37 करोड़ भी हो सकता है, लेकिन 35 करोड़ से कम नहीं। वहीं सैम बहादुर ने भी 6-7 करोड़ कमाए हैं। दोनों ही फिल्में जबरदस्त कलेक्शन कर रही हैं। ओह माय गॉड-2 और गदर 2 के बाद दोनों फिल्में ऐसा बिजनेस कर रही हैं कि लोगों की आंखे खुल चुकी हैं। अब इंडस्ट्री में ये मुद्दा भी खत्म हो गया कि दो फिल्में एक साथ अच्छा कलेक्शन नहीं कर सकतीं। जब एक बड़ी और छोटी फिल्म कलेक्शन कर सकती है, तो दो बड़ी भी कर सकती हैं।

सैम बहादुर ने भी बॉक्स ऑफिस पर 9वें दिन 6-7 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इस पर रोहित जायसवाल का कहना है, सैम बहादुर ने भी शनिवार को बहुत बड़ा जंप लिया है। फिल्म ने 6 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिन लोगों ने पहले हफ्ते एनिमल देख ली है, वो लोग दूसरे हफ्ते में सैम बहादुर को देख रहे हैं। इसलिए सैम बहादुर के नंबर बढ़ रहे हैं। रविवार को भी फिल्म सैम बहादुर 7.5 से 8 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है। क्योंकि इसके ज्यादातर शो फास्ट फिलिंग मोड पर हैं और कई हाउसफुल हैं। जो नाइट शोज हैं, उनका कलेक्शन भी अच्छा आ रहा है।

महज 9 दिनों में भारत की 12वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी एनिमल

9वें दिन 660.89 करोड़ कलेक्शन से ही फिल्म एनिमल भारत की 12वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। एनिमल से पहले 11वें और 12वें नंबर पर 2.0 और गदर 2 हैं। 2.0 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 699 करोड़ है, जबकि गदर 2 का 691 करोड़। ये आंकड़े देखकर अनुमान लगाना गलत नहीं होगा कि फिल्म महज 1-2 दिन में इन दोनों ही फिल्मों को पीछे कर टॉप-10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में जगह बना लेगी।

हाईएस्ट कलेक्शन करने वाली भारतीय फिल्में

फिल्में

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

दंगल

2023 करोड़ रु.

बाहुबली-2

1810 करोड़ रु.

RRR

1387 करोड़ रु.

KGF 2

1200 करोड़ रु.

जवान

1148 करोड़ रु.

पठान

1050 करोड़ रु.

बजरंगी भाईजान

969 करोड़ रु.

सीक्रेट सुपरस्टार

905 करोड़ रु.

PK

750 करोड़ रु.

2.0

699 करोड़ रु.

गदर-2

691 करोड़ रु.

एनिमल (9वें दिन में)

660 करोड़ रु.

9वें दिन के कलेक्शन के मामले में जवान-पठान को किया पीछे

इस साल की सबसे बड़ी फिल्म जवान ने रिलीज के 9वें दिन भारत में 22.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था, जबकि एनिमल ने 9वें दिन भारत में 38 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। अब तक हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म दंगल है, जिसने 9वें दिन महज 23 करोड़ रुपए ही कमाए थे।

रणबीर की पिछली सभी फिल्मों का टूटा रिकॉर्ड

एनिमल रिलीज से पहले रणबीर कपूर के करियर की बेस्ट फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई संजू थी, जिसने वर्ल्डवाइड 586 करोड़ कमाए थे। वहीं उनकी दूसरी बेस्ट फिल्म 410 करोड़ कमाने वाली ब्रह्मास्त्र थी। अब एनिमल इन दोनों ही फिल्मों को पछाड़कर रणबीर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

एनिमल के बुचर सीन में यूज हुए इलेक्ट्रो पॉप इंस्ट्रूमेंट्स:म्यूजिक कम्पोजर हर्षवर्धन बोले- बैकग्राउंड में BGM चलाकर ही एक्टर्स ने शूट किए एक्शन सीन

रणबीर कपूर की हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ की सफलता में जानकार फिल्म के बैकग्राउंड स्कोर यानी बीजीएम की भी अहम भूमिका बता रहे हैं। इसे हर्षवर्धन रामेश्वर ने क्रिएट किया है। उन्होंने इससे पहले इसी फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की ‘कबीर सिंह ’ का बीजीएम भी तैयार किया था। एनिमल के बारे में हर्षवर्धन ने दिलचस्प जानकारियां दैनिक भास्कर से साझा की हैं। पूरी खबर पढ़ें..

एनिमल में कम स्क्रीन स्पेस मिलने पर बोले बॉबी देओल:पता था कि रोल छोटा है इसलिए इसमें पूरी जान लगाकर काम किया

बॉबी देओल इन दिनों अपनी फिल्म एनिमल को लेकर खूब चर्चा में हैं। उन्होंने फिल्म में एक खूंखार विलेन का रोल निभाया है जिसके लिए उन्हें खूब वाहवाही मिल रही है। यह किरदार मिलने से लेकर लोगों का प्यार मिलने तक का एक्सपीरियंस बॉबी देओल ने दैनिक भास्कर से बात की है। पूरी खबर पढ़ें..


[ad_2]
Source link

Check Also

समाज, संस्कृति और प्रेरणा का अनूठा संगम पेश करती किताब ‘गल्लां दिल दी

इंद्री 20 अगस्त (निर्मल संधू) हाल ही में प्रकाशित किताब ‘गल्लां दिल दी’ अपने संवेदनशील …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *