Friday , 1 August 2025
Breaking News

Alaska Airlines Emergency Landing Photos; Windows, Doors | Boeing 737-9 Max flight | 177 यात्रियों को लेकर उड़ रहे प्लेन का दरवाजा उखड़ा: 16 हजार फीट की ऊंचाई पर प्रेशर घटा, ऑक्सीजन मास्क खुले; पूरी फ्लीट की उड़ानें रद्द

[ad_1]

59 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
फुटेज बोइंग 737 मैक्स प्लेन की है। टेकऑफ के बाद इसका दरवाजा हवा में उड़ गया, जिसके बाद इसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई। - Dainik Bhaskar

फुटेज बोइंग 737 मैक्स प्लेन की है। टेकऑफ के बाद इसका दरवाजा हवा में उड़ गया, जिसके बाद इसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई।

अमेरिका में अलास्का एयरलाइंस की बोइंग 737-9 मैक्स फ्लाइट के साथ शनिवार को बड़ा हादसा होते-होते रह गया। पोर्टलैंड से कैलिफोर्निया के ओंटारियो जा रहा प्लेन टेकऑफ के बाद जब 16.32 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचा, तो विमान का दरवाजा टूटकर हवा में उड़ गया। यह प्लेन का इमरजेंसी एग्जिट डोर था।

दरवाजा उखड़ने से बगल की सीट पर बैठे बच्चे की शर्ट फट गई। वहीं कुछ पैसेंजर के फोन भी हवा में उड़ गए। हालांकि बच्चे की मां ने उसे प्लेन से बाहर गिरने से बचा लिया। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरलाइंस ने इस घटना के बाद बोइंग 737-9 के सभी विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी है।

फुटेज बोइंग 737 मैक्स प्लेन का है, जिसका दरवाजा उड़ने के बाद विमान के अंदर प्रेशर घट गया और ऑक्सीजन मास्क खुल गए।

फुटेज बोइंग 737 मैक्स प्लेन का है, जिसका दरवाजा उड़ने के बाद विमान के अंदर प्रेशर घट गया और ऑक्सीजन मास्क खुल गए।

अलास्का एयरलाइंस ने अपने सोशल मीडिया पेज पर घटना की जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक विमान में 171 पैसेंजर और 6 क्रू मेंबर सवार थे। यह घटना शुक्रवार को स्थानीय समय के मुताबिक शाम को करीब 5 बजे हुई। नीचे दिए ग्राफिक से प्लेन के दरवाजे की लोकेशन समझ सकते हैं।

प्लेन में घेरे में दिखाया गया दरवाजा ही उड़ान के दौरान उखड़ गया था। इसके बाद प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।

प्लेन में घेरे में दिखाया गया दरवाजा ही उड़ान के दौरान उखड़ गया था। इसके बाद प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।

पायलट ने इमरजेंसी की घोषणा की
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, दरवाजे के अलग होते ही विमान के पायलट ने इमरजेंसी की घोषणा कर दी थी। ऑडियो रिकॉर्डिंग्स में पायलट एयर ट्रैफिक कंट्रोल से लैंडिंग की बात कहते सुनाई देता है।

पायलट ने कहा- अलास्का 1282 में इमरजेंसी है। हम पोर्टलैंड लौट रहे हैं। अब हम 12 हजार फीट की ऊंचाई पर आ गए हैं। हमें डायवर्ट होने की जरूरत है। प्लेन में इमरजेंसी है और यहां 177 लोग मौजूद हैं। हम तुरंत लैंडिंग करना चाहते हैं।

दरवाजा के बगल की सीट पर एक बच्चा बैठा था। उसकी शर्ट फट गई। विमान टेकऑफ के आधे घंटे के अंदर वापस पोर्टलैंड लैंड करवाया गया।

दरवाजा के बगल की सीट पर एक बच्चा बैठा था। उसकी शर्ट फट गई। विमान टेकऑफ के आधे घंटे के अंदर वापस पोर्टलैंड लैंड करवाया गया।

पैसेंजर बोले- आवाज इतनी तेज थी कि लगा कान फट जाएंगे
विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और पोर्टलैंड पहुंच चुके हैं। फिलहाल अमेरिका का नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड मामले की जांच कर रहा है। प्लेन में सवार 20 साल की एलिजाबेथ ने बताया- विमान में बैठने पर आमतौर पर जो आवाज सुनाई देती है, उससे 10 गुना ज्यादा तेज आवाज आ रही थी। ऐसा लग रहा था जैसे हमारे कान फट जाएंगे।

एक अन्य पैसेंजर कायली रिंकर ने कहा- प्लेन में सन्नाटा छाया हुआ था। डर की वजह से कोई भी कुछ नहीं कह रहा था। प्लेन में गड़बड़ी होते ही ऑक्सीजन मास्क बाहर आ गए थे। कई लोगों ने इसका इस्तेमाल भी किया।

विमान का दरवाजा जब उखड़ा तो काफी तेज आवाज हुई, जिसे सुनकर लोग घबरा गए। तस्वीर में डरे हुए एक शख्स को देखा जा सकता है।

विमान का दरवाजा जब उखड़ा तो काफी तेज आवाज हुई, जिसे सुनकर लोग घबरा गए। तस्वीर में डरे हुए एक शख्स को देखा जा सकता है।

कई बार क्रैश हो चुका है बोइंग 737 मैक्स विमान
बोइंग ने 2015 में 737 मैक्स विमान बनाया था। 2017 में फेडरल एविएशन अथॉरिटी (FAA) ने इसे मंजूरी दे दी। इसके बाद से यह दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला एयरक्राफ्ट बन गया। 2018 में इंडोनेशियाई एयरलाइन के तहत उड़ान भरते वक्त पहली बार यह प्लेन क्रैश हुआ था। तब करीब 189 लोगों की मौत हुई थी।

इसके बाद मार्च 2019 में एक और बोइंग 737 मैक्स प्लेन क्रैश हुआ। इसमें 157 लोगों की मौत हो गई। इसके 3 दिन बाद FAA ने इस प्लेन की उड़ान पर रोक लगा दी। 2021 में बोइंग ने अमेरिकी न्याय विभाग के सामने 2.5 अरब डॉलर का जुर्माना भरा।

तस्वीर 2018 की है, जब बोइंग 737 मैक्स विमान इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से टेकऑफ के बाद समुद्र में क्रैश हो गया था।

तस्वीर 2018 की है, जब बोइंग 737 मैक्स विमान इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से टेकऑफ के बाद समुद्र में क्रैश हो गया था।

प्लेन के डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े कई आरोपों के बाद कंपनी ने अरबों खर्च करके इसकी मरम्मत करवाई। इसके बाद 2020 से इस प्लेन को फिर से उड़ान भरने की इजाजत मिल गई।

हवाई सफर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

फ्लाइट में भिड़े पति-पत्नी, इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी:फ्लाइट क्रू ने पाकिस्तान से लैंडिंग की इजाजत मांगी, नहीं मिली तो दिल्ली में उतरे

बैंकॉक से जर्मनी के म्युनिख जा रही लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट LH 772 की बुधवार 29 नवंबर को सुबह 10:26 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में मौजूद एक दंपती के झगड़े की वजह से इसे दिल्ली डायवर्ट किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

महिला ने प्लेन के फर्श पर पेशाब की: बोली- क्रू ने वॉशरूम का इस्तेमाल नहीं करने दिया, 2 घंटे इंतजार करती रही

अमेरिका की स्पिरिट एयरलाइन के प्लेन के फ्लोर पर एक महिला ने पेशाब कर दी थी। महिला का आरोप था कि प्लेन के क्रू ने उसे कई घंटों तक प्लेन का वॉशरूम इस्तेमाल नहीं करने दिया था, इसलिए उसे ऐसा करने पर मजबूर होना पड़ा। व्यू फ्रॉम द विंग नाम की एक वेबसाइट ने इस घटना की जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
Source link

Check Also

UK Election 2024; PM Rishi Sunak Vs Reform Party Andrew Parker | ब्रिटेन में विपक्षी नेता ने सुनक को पाकिस्तानी कहा: गाली भी दी, बोले- वह किसी काबिल नहीं; मस्जिद को पब बना देना चाहिए

[ad_1] लंदन45 मिनट पहलेकॉपी लिंकएंड्र्यू पार्कर पार्ट-टाइम एक्टर हैं। वे ब्रिटेन में इमिग्रेशन पर बैन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *