Sunday , 3 August 2025
Breaking News

AISHE 2021-2022 report released, 19 lakh registrations in higher education; Demand for BA course increased | EduCare न्‍यूज: AISHE 2021-22 की रिपोर्ट जारी, हायर एजुकेशन में 19 लाख रजिस्ट्रेशन हुए; B.A कोर्स की मांग बढ़ी

[ad_1]
  • Hindi News
  • Career
  • AISHE 2021 2022 Report Released, 19 Lakh Registrations In Higher Education; Demand For BA Course Increased

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार (25 जनवरी) को ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन (AISHE) 2021-2022 जारी किया। सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक, हायर एजुकेशन में रजिस्ट्रेशन करने वालों की संख्या साल 2021-22 में 4.33 करोड़ हो गई, जबकि यह साल 2020-2021 में 4.14 करोड़ और साल 2014-15 में 3.42 करोड़ थी। हायर एजुकेशन में महिला रजिस्ट्रेशन साल 2014-15 में 1.57 करोड़ से बढ़कर साल 2021-22 में 2.07 करोड़ हो गया। सर्वेक्षण में बताया गया है कि साल 2014-15 की तुलना में साल 2021-22 में महिला SC छात्रों के रजिस्ट्रेशन में 51% की बढ़ोत्तरी हुई।

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा छात्रों ने एडमिशन लिया

AISHE की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 69.73 स्टूडेंट्स ने एडमिशन लिया। इसके बाद महाराष्ट्र में 45.78 लाख और राजस्थान में 26.89 लाख स्टूडेंट्स का एडमिशन हुआ। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा कॉलेज हैं।

4.33 करोड़ कुल एडमिशन में 2.07 करोड़ महिलाएं शामिल हैं। हायर एजुकेशन में केरल, तेलंगाना, हरियाणा, असम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मेघालय, छत्तीसगढ़ में महिलाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा है।

PhD में साइंस स्टूडेंट्स ज्यादा

डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (PhD) में सबसे ज्यादा 24.8 % एडमिशन इंजिनियरिंग एंड टेक्नॉलजी (IT) स्टूडेंट्स ने लिया। साइंस के स्टूडेंट्स की संख्या 21.3 % है। पिछले वर्षों में PhD करने वाली फीमेल स्टूडेंट्स की संख्या दोगुनी होकर 0.99 लाख तक पहुंच गई है। साल 2021-22 में PhD में कुल 2.13 लाख रजिस्ट्रेशन हुए। साल 2021-22 में PhD में पास होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 1.07 करोड़ है, जबकि पहले यह 95.4 लाख थी।

कंप्यूटर इंजीनियरिंग का क्रेज

इस रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2021-22 के बीच कंप्यूटर इंजीनियरिंग का सबसे ज्यादा क्रेज रहा। इस स्ट्रीम में स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन पिछले तीन सालों में करीब 38% बढ़ गया है। कंप्यूटर इंजीनियरिंग में प्रवेश लेने वाले स्टूडेंट्स की संख्या साल 2019-20 में 9.3 लाख थी, जो कि साल 2021-22 में बढ़कर 12 लाख हो गई। इंजीनियरिंग की टॉप-5 ब्रांच में कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शामिल हैं।

B.A में सबसे ज्यादा एडमिशन

बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A) में रजिस्ट्रेशन लेने वाले छात्रों की संख्या सबसे ज्यादा है। साल 2021-22 के दौरान 1.13 करोड़ स्टूडेंट्स ने B.A कोर्स में एडमिशन लिया, जिनमें 51% फीमेल स्टूडेंट्स और 49% मेल स्टूडेंट्स शामिल हैं। साइंस स्ट्रीम में कुल रजिस्ट्रेशन 49.18 स्टूडेंट्स के हुए, जिसमें 50.8% फीमेल और 49.2% मेल स्टूडेंट्स हैं। कॉमर्स की बात करें तो मेल स्टूडेंट्स 52.8% के साथ आगे हैं, जबकि 44.08% फीमेल स्टूडेंट्स ने कॉमर्स को अपना स्ट्रीम चुना।

B.A कोर्स की मांग क्यों बढ़ी?

  • साइंस और कॉमर्स से 12वीं करने वाले काफी छात्र ग्रेजुएशन में B.A कोर्स लेते हैं और इन विषयों से जुड़े करियर को अपनाना चाहते हैं।
  • सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले छात्र अब बड़ी संख्या में ग्रेजुएशन में आर्ट्स सब्जेक्ट को पढ़ रहे हैं।
  • डिस्टेंस लर्निंग में भी B.A काफी पॉपुलर स्ट्रीम है। विशेषज्ञों का कहना है कि अब इस कोर्स में भी करियर की अपार संभावनाएं है।
  • नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद B.A कोर्स के विषयों के साथ-साथ डिप्लोमा, सर्टिफिकेट जैसे कई कोर्सेज किए जा सकते हैं।

170 देशों के 46,878 विदेशी छात्र

भारत में 170 देशों के 46,878 विदेशी छात्र पढ़ रहे हैं। इनमें नेपाल, अफगानिस्तान, अमेरिका समेत कई बड़े एजुकेशन हब वाले देश शामिल हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
Source link

Check Also

Bihar State Cooperative Bank has released recruitment for the post of Officer, age limit is 30 years, selection is through exam | सरकारी नौकरी: बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ने ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, एज लिमिट 30 साल, एग्जाम से सिलेक्शन

[ad_1] Hindi NewsCareerBihar State Cooperative Bank Has Released Recruitment For The Post Of Officer, Age …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *