Wednesday , 13 May 2026

Airforce Common Admission Test 2026 Notification Out


  • Hindi News
  • Career
  • Airforce Common Admission Test 2026 Notification Out | Govt Jobs

7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2026 का नोटिफिकेशन जारी होने की। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 20 मई से होगी। यूपी में गन्ना पर्यवेक्षक की 1182 वैकेंसी। साथ में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में 205 ओपनिंग्स की।

इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए…

1. AFCAT 2026 का नोटिफिकेशन जारी; 20 मई से शुरू आवेदन

भारतीय वायुसेना ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 20 मई से होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल ब्रांच :

60% अंकों के साथ एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रॉनिक्स) की डिग्री।

फ्लाइंग ब्रांच :

  • 50% अंकों के साथ 12वीं पास (मैथमेटिक्स और फिजिक्स) या
  • 60% अंकों के साथ तीन वर्षीय ग्रेजुएशन की डिग्री या
  • 60% अंकों के साथ बीई, बीटेक की डिग्री

एज लिमिट :

आयु की गणना 01 जुलाई, 2027 के आधार पर की जाएगी।

ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल, नॉन-टेक्निकल ब्रांच :

  • न्यूनतम : 20 साल
  • अधिकतम : 26 साल

फीस :

  • जो उम्मीदवार एनसीसी स्पेशल एंट्री और गेट परीक्षा के जरिये आवेदन कर रहे हैं, उनसे फीस नहीं ली जाएगी।
  • अन्य : 550 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • एसएसबी इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम

सैलरी :

रैंकपे स्केल
फ्लाइंग ऑफिसर56,100 – 1,77,500 रुपए प्रतिमाह
फ्लाइट लेफ्टिनेंट6,13,00-1,93,900 रुपए प्रतिमाह
विंग कमांडर1,21,200 – 2,12400 रुपए प्रतिमाह
ग्रुप कैप्टन1,30,600-2, 15,900 रुपए प्रतिमाह
एयर कमोडोर1,39,600-2,17,600 रुपए प्रतिमाह
एयर वाइस मार्शल. 1,44,200-2,18,200 रुपए प्रतिमाह
एयर मार्शल HAG स्केल1, 82, 200-2,24,100 रुपए प्रतिमाह
HAG + स्केल2,05,400 – 2,24,400 रुपए प्रतिमाह
VACS/एयरफोर्स कैडर/ एयर मार्शल (NFSG)2,25,000 रुपए प्रतिमाह
CAS2,50,000 रुपए प्रतिमाह
स्क्वाड्रन लीडर6,94,00 – 2,07,200 रुपए प्रतिमाह

एग्जाम पैटर्न :

एग्जाम का नामनिगेटिव मार्किंगसब्जेक्टमार्क्सटाइम लिमिट
AFCAT 2 Exam 20261 अंक काटा जाएगा।
  • जनरल अवेयरनेस
  • वर्बल एबिलिटी इन इंग्लिश
  • न्यूमेरिकल एबिलिटी
  • रीजनिंग एवं मिलिट्री एप्टीट्यूड टेस्ट
अधिकतम अंक : 300ड्यूरेशन : 2 घंटे

सिलेबस :

इंग्लिश :

  • comprehension
  • cloze test
  • synonyms and antonyms
  • idioms and phrases
  • Error spotting

जनरल नॉलेज :

  • इंडियन हिस्ट्री
  • पॉलिटी
  • इकोनॉमिक्स
  • जियोग्राफी
  • फिजिक्स
  • केमेस्ट्री
  • बायोलॉजी
  • करेंट अफेयर्स

रीजनिंग :

  • सीरिज
  • वेन डायग्राम
  • सिलॉजिस्म
  • ब्लड रिलेशन
  • नॉन वर्बल क्वेश्चन
  • वर्बल रीजनिंग
  • मिलिट्री एप्टीट्यूड

क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड :

  • नंबर सिस्टम
  • एचसीएफ
  • एलसीएम
  • टाइम
  • डिस्टेंस एंड स्पीड
  • टाइम एंड वर्क
  • रेशो एंड प्रपॉर्शन
  • पर्सेंटेज
  • एवरेज
  • सिंपल इनटरेस्ट एंड कंपाउंड इनटरेस्ट
  • पाइप्स एंड सिस्टर्न

ऐसे करें आवेदन :

  • AFCAT की वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिख रहे IAF AFCAT 2 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • फॉर्म में मांगी गई जानकारियां भरें।
  • सभी डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें।
  • फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

2. यूपी में गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती, फीस 25 रुपए

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में करेक्शन 4 अगस्त 2026 तक किए जा सकेंगे।

वैकेंसी डिटेल्स :

कैटेगरीपदों की संख्या
जनरल सिलेक्शन1000
स्पेशल सिलेक्शन182
कुल पदों की संख्या1182

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • यूपी पीईटी 2025 परीक्षा पास होना चाहिए।
  • एग्रीकल्चर साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री।
  • DOEACC/NIELIT द्वारा जारी सीसीसी प्रमाणपत्र जरूरी है।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 21 साल
  • अधिकतम : 40 साल
  • आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • पीईटी 2025 स्कोर बेस्ड शॉर्टलिस्टिंग
  • मेन्स रिटन एग्जाम
  • फाइनल मेरिट लिस्ट

सैलरी :

  • 25,500 – 81,100 रुपए प्रतिमाह
  • अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।

एग्जाम पैटर्न :

पार्टसब्जेक्टटोटल क्वेश्चनमार्क्सड्यूरेशन
पार्ट – एक्रॉप साइंस2525टोटल 2 घंटे
बायोटेक्नोलॉजी, प्लांट ब्रीडिंग एंड क्रॉप फिजियोलॉजी1010
सॉइल एंड वाटर मैनेजमेंट
1515
एनिमल हसबैंडरी एंड डेयरी साइंस
55
एग्रीकल्चर एक्सटेंशन55
एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स एंड प्लानिंग
55
पार्ट – बीजनरल इंफॉर्मेशन रिलेटेड टू उत्तरप्रदेश
2020
पार्ट – सीकॉन्सेप्ट ऑफ कंप्यूटर एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
1515
टोटल100100

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए वन टाइम रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें।
  • पीईटी – 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और ओटीपी का इस्तेमाल करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • मांगे गए डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

3. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स में 205 भर्ती, 28 मई से शुरू इंटरव्यू

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की ओर से ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकली है। यह भर्ती बालानगर, हैदराबाद स्थित एवियोनिक्स डिवीजन में की जाएगी। इसमें चयन वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए होगा। वॉक-इन इंटरव्यू 28 मई 2026 (गुरुवार) से शुरू होगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hal-india.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों की योग्यता सूची 26 जून 2026 को HAL की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 17 जुलाई 2026 को रिपोर्ट करने या ज्वाइन करने के लिए बुलाया जाएगा।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नामपदों की संख्या
फिटर60
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक60
इलेक्ट्रीशियन10
मशीनिस्ट6
टर्नर6
वेल्डर3
रेफ्रिजरेशन एंड एसी2
COPA40
प्लंबर2
पेंटर6
डीजल मैकेनिक1
मोटर व्हीकल मैकेनिक1
ड्राफ्ट्समैन (सिविल, मैकेनिक)4
इलेक्ट्रो प्लेटर4

इंटरव्यू शेड्यूल :

तारीखट्रेड का नामरिपोर्टिंग समय
28 मई 2026इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, डीजल मैकेनिकसुबह 9:00 बजे
28 मई 2026फिटर, प्लंबर, पेंटरदोपहर 1:00 बजे
29 मई 2026सीओपीए (COPA), मोटर वाहन मैकेनिकसुबह 9:00 बजे
29 मई 2026इलेक्ट्रीशियन, ड्राफ्ट्समैन – मैकेनिकलदोपहर 1:00 बजे
29 मई 2026मशीनिस्ट, रेफ्रिजरेशन, एसी, टर्नरसुबह 9:00 बजे
1 जून 2026ड्राफ्ट्समैन – सिविल, वेल्डर, इलेक्ट्रोप्लेटरदोपहर 1:00 बजे

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

NCVT द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई की डिग्री।

एज लिमिट :

जारी नहीं

सिलेक्शन प्रोसेस :

मेरिट बेसिस पर

स्टाइपेंड :

अप्रेंटिसशिप नियमों के अनुसार

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • आधार कार्ड
  • 10वीं (SSC) की मार्कशीट
  • ITI के सभी सेमेस्टर की मार्कशीट/सर्टिफिकेट
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • apprenticeshipindia.gov.in से प्राप्त Apprenticeship Registration की कॉपी
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो

ऐसे करें आवेदन :

  • वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होने से पहले www.apprenticeshipindia.gov.in पर अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।
  • पोर्टल पर एसएससी मार्कशीट, आईटीआई मार्कशीट (सभी सेमेस्टर), आधार कार्ड नंबर, फोटो, सिग्नेचर अपलोड करें और केवाईसी वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरी करें।
  • पोर्टल पर मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
  • इंटरव्यू के दिन सभी डिटेल्स के साथ इस पते पर जाएं :

उत्सव सदन सभागार, प्रशिक्षण एवं विकास विभाग के पीछे

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, एवियोनिक्स डिवीजन

बालानगर, हैदराबाद-500042

ऑनलाइन आवेदन लिंक

अप्रेंटिसशिप पोर्टल लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

4. अहमदाबाद नगर निगम में 172 भर्ती, लास्ट डेट 14 मई

अहमदाबाद नगर निगम में 172 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.ahmedabadcity.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 18 मई तय की गई है।

कैटेगरी के अनुसार वैकेंसी डिटेल्स :

कैटेगरी का नामपदों की संख्या
सामान्य
69
ईडब्ल्यूएस
17
एसईबीसी
45
एससी
16
एसटी
25
कुल पदों की संख्या
172

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

10वीं, 12वीं पास, आईटीआई, फायर/ऑटो/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा/बीई, फायर फाइटिंग कोर्स, CCC और एएमसी स्वयंसेवी सेवा अनुभव।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 32 साल
  • एससी, एसटी, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस, महिलाएं : 5 साल की छूट
  • दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) : 10 साल की छूट

फीस :

  • सामान्य : 500 रुपए
  • एससी, एसटी, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस : 250 रुपए
  • दिव्यांग : नि:शुल्क

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट
  • फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

सैलरी :

19,900 – 63,200 रुपए प्रतिमाह

फीस :

  • सामान्य : 500 रुपए
  • एससी, एसटी, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस : 250 रुपए
  • दिव्यांग : नि:शुल्क

फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट :

  • हाइट : 165 सेमी
  • वेट : 3.50 किलोग्राम
  • चेस्ट: 76 सेमी (नॉर्मल)
  • चेस्ट एक्सपेंशन : 81 सेमी

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट www.ahmedabadcity.gov.in पर जाएं।
  • मेन्यू पर “करियर” विकल्प चुनें।
  • ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें।
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फीस जमा करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

CG स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी; छत्तीसगढ़ व्यापम में 295 वैकेंसी, अंबाला कोर्ट में 49 ओपनिंग्स

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी छत्तीसगढ़ स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस का नोटिफिकेशन जारी होने की, छत्तीसगढ़ व्यापम में 295 पदों पर भर्ती की। साथ में अंबाला कोर्ट में 49 ओपनिंग्स की। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

Prashant Pise India Ambassador Oman

Hindi NewsCareerPrashant Pise India Ambassador Oman | PM Modi Europe Visit May 13 Current Affairs20 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *