Wednesday , 15 July 2026

Ai+ Nova 2 Series Launch India


नई दिल्ली35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टेक ब्रैंड Ai+ ने भारत में दो नए बजट-फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन नोवा 2 प्रो और नोवा 2 नियो लॉन्च किए हैं। कंपनी ने दोनों ही हैंडसेट्स को 15 हजार रुपए की रेंज में उतारा है।

इस सीरीज में सबसे खास नोवा 2 प्रो है, जिसके बैक पैनल पर कस्टमाइजेबल LED लाइट्स दी गई हैं, जो फोन में आने वाले कॉल, मैसेज और नोटिफिकेशन्स के हिसाब से अपना कलर बदलती हैं।

इसके अलावा दोनों ही डिवाइसेज में हैवी पावर बैकअप के लिए 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। Ai+ ने दोनों स्मार्टफोन को दो-दो वैरिएंट्स में पेश किया है। नोवा 2 नियो की कीमत 12,999 रुपए से शुरू होती है। वहीं, नोवा 2 प्रो की शुरुआती कीमत 15,999 है।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

ओप्पो एनको एयर 5 रिव्यू:बजट सेगमेंट में 54 घंटे का बैकअप, 52dB नॉइज कैंसिलेशन और हाइब्रिड ANC जैसे फीचर

ओप्पो ने बजट सेगमेंट में नया इयरबड्स एनको एयर 5 लॉन्च किया है। जिन लोगों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *