[ad_1]
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

डायरक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (DRI) ने गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट पर कोकीन के साथ एक अफ्रीकन महिला को गिरफ्तार किया। यह महिला अपने साथ 1.273 किलोग्राम कोकीन ले जा रही थी। जिसकी कीमत 13 करोड़ रुपये है। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, महिला इथियोपिया के अदीस अबाबा से उड़ान भरकर मुंबई उतरी। संदेह के आधार पर उसे रोका गया और उसके सामान की जांच की गई तो 13 करोड़ रुपये की कोकीन का पता चला। महिला ने ड्रग्स को अपने हैंडबैग और क्लच बैग के अंदर छुपा रखा था।
Source link