



वडोदरा10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने टखने की चोट से उबरने के बाद फुल स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शुरू कर दी है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया में अपनी ट्रेनिंग का एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वे वडोदरा में फुल स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते दिखे। वे इंडियन प्रीमियर लीग-2024 में मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी करते नजर आएंगे। पिछले महीने मुंबई की फ्रेंचाइजी ने उन्हें कप्तान बनाया था।
30 साल के भारतीय ऑलराउंडर 19 नवंबर को बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच के दौरान पुणे में चोटिल हो गए थे।

वार्मअप के बाद बॉलिंग और रनिंग करते दिखे पंड्या
हार्दिक ने कहा- ‘खेल में वापसी करके मुझे अच्छा लग रहा है। मेरी यात्रा 17 साल पहले इसी मैदान पर शुरू हुई थी। मैं अभ्यास में जितना समय दे सकता हूं, हर दिन उतना दे रहा हूं।’ वीडियों में पंड्या को बॉलिंग, रनिंग और वॉर्मअप करते देखा गया।
पिछले महीने मुंबई के कप्तान बने, रोहित को रिप्लेस किया
वे 15 दिसंबर-2023 को गुजरात टाइटंस से एक हाई-प्रोफाइल ट्रेड के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान बनाए गए। उन्होंने मुंबई के सफलतम रोहित शर्मा को रिप्लेस किया।
अफगानिस्तान के खिलाफ होम सीरीज छोड़नी पड़ी
पंड्या को चोट के कारण दो हफ्ते अफगानिस्तान के खिलाफ होम टी 20 सीरीज छोड़नी पड़ी थी। वे नवंबर में बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप मुकाबले के दौरान लगी चोट लगने के बाद से नेशनल टीम से बाहर हैं।
गुजरात को पहली बार में चैंपियन बनाया
मुंबई की फ्रेंचाइजी ने कप्तानी के लिए रोहित शर्मा के बाद हार्दिक पंड्या पर भरोसा जताया है। पंड्या ने पहले ही सीजन में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाया था। गुजरात की टीम 2022 के सीजन में चैंपियन बनी और 2023 में रनरअप रही। गुजरात टाइटंस ने पंड्या के जाने के बाद शुभमन गिल को कप्तान बनाया है।

गुजरात टाइटंस ने IPL-2022 के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया था।
पंड्या से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
मुंबई इंडियंस के कप्तान होंगे हार्दिक

भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इंडियन प्रीमियर लीग के 2024 सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे। वे MI को 5 खिताब दिला चुके रोहित शर्मा की जगह लेंगे। मुंबई इंडियन ने इसकी जानकारी प्रेस रिलीज जारी कर दी। पूरी खबर
[ad_2]
Source link