Saturday , 2 August 2025
Breaking News

Hyundai Motor India Rs 7000 Crore Investment Deal | Devendra Fadnavis | पुणे में ₹7000 करोड़ इन्वेस्ट करेगी हुंडई मोटर: जनलर मोटर से खरीदे प्लांट को रेनोवेट करेगी कंपनी, हुंडई इंडिया की यह दूसरा प्लांट

[ad_1]

नई दिल्ली/महाराष्ट्र6 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

हुंडई मोटर भारत में ₹7000 करोड़ इन्वेस्ट करने जा रही है। कंपनी यह निवेश जनरल मोटर से हाल ही में खरीदे प्लांट के नवीनीकरण पर करेगी। यह प्लांट पुणे के तालेगांव में स्थित है। यह डील स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम समिट में साइन होगी।

तमिलनाडु के बाद कंपनी का यह दूसरी भारतीय प्लांट होगा। भारतीय बाजार से हटने और काफी समय तक बंद रहने के बाद हुंडई ने जनरल मोटर से तालेगांव का यह प्लांट पिछले साल खरीद लिया था। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी है।

फडणवीस ने अपने ‘X’ पोस्ट में लिखा, ‘हुंडई मोटर इंडिया के MD और CEO किम उंसो, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर J.W रयु, और दूसरे ऑफिशियल्स से मिलकर खुशी हुई। उन्होंने मुझे पुणे के तालेगांव में हुंडई के ₹7000 करोड़ के निवेश के बारे में बताया।

इसके अलावा उन्होंने अलग-अलग मुद्दों पर मेरी सहायता भी मांगी है। सरकार की ओर से मैंने उन्हें इस प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।’ उन्होंने कहा, ‘हुंडई मोटर के साथ इस डील की मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) अगले हफ्ते दावोस में साइन होगा।’

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने X पोस्ट में कंपनी की ओर सेन ₹7000 करोड़ निवेश किए जाने की जानकारी दी है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने X पोस्ट में कंपनी की ओर सेन ₹7000 करोड़ निवेश किए जाने की जानकारी दी है।

जनरल मोटर के इसी तालेगांव प्लांट को हुंडई इंडिया ने एक साल पहले खरीदा था। कंपनी प्रोडक्शन शुरू करने के लिए यहां फेज-वाइज ₹7000 करोड़ खर्च करेगी।

जनरल मोटर के इसी तालेगांव प्लांट को हुंडई इंडिया ने एक साल पहले खरीदा था। कंपनी प्रोडक्शन शुरू करने के लिए यहां फेज-वाइज ₹7000 करोड़ खर्च करेगी।

8 साल में 20 हजार करोड़ इन्वेस्ट करेगी कंपनी
रिपोर्ट्स के मुताबिक हुंडई इलेक्ट्रिक व्हीकल, बैटरी पैक असेंबली और चार्जिंग स्टेशन के लिए अगले 8 साल में तमिलनाडु में ₹20,000 करोड़ खर्च करने का प्लान बना रही है। हुंडई के मौजूदा प्लांट में हर साल 8 लाख से ज्यादा कार बनाने की कैपेसिटी है।

सोसाइटी ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने दिसंबर 2023 में 42,750 गाड़ियां बेची थीं। यह एक साल पहले यानी दिसंबर 2022 के मुकाबले 10% ज्यादा है।

यह खबर भी पढ़ें…

दीपिका पादुकोण बनीं हुंडई की ब्रांड एंबेसडर: शाहरुख-हार्दिक के बाद कंपनी की तीसरी आइकन, अपकमिंग मिडसाइज SUV क्रेटा फेसलिफ्ट लॉन्च करेंगी

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। दीपिका बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के बाद कंपनी की तीसरी आइकन हैं। 58 साल के शाहरुख हुंडई 25 साल से भी ज्यादा समय से दक्षिण कोरियाई ब्रांड के साथ जुड़े हुए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
Source link

Check Also

Hybrid Cars Electric Vehicle Sales Vehicle Dashboard Data | देश में EV से 4 गुना ज्यादा बिक रहीं हाइब्रिड-कारें: बीते साल हाइब्रिड की सेल्स ग्रोथ 30% रही, ये इलेक्ट्रिक व्हीकल से दोगुना महंगी

[ad_1] नई दिल्ली3 घंटे पहलेकॉपी लिंकभारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर के ट्रेंड्स में कुछ बड़े बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *