




नई दिल्ली5 दिन पहले
- कॉपी लिंक

रेनो इंडिया का मंगलवार (9 जनवरी) को दिल्ली में रेनोल्यूशन इवेंट हुआ। इसमें कंपनी ने अपने लाइनअप में शामिल तीनों मॉडल क्विड, ट्राइबर और काइगर के अपडेटेड वर्जन भारत में लॉन्च किए हैं। रेनो ने इन्हें नए फीचर्स और नए कलर ऑप्शन के साथ अपडेट किया है।
कंपनी ने रेनो क्विड के चुनिंदा वैरिएंट की कीमतों में 22,000 रुपए तक कम किए हैं। वहीं, ट्राइबर के RXE वैरिएंट पर 34,000 रुपए और RXL वैरिएंट पर 30,000 रुपए घटाए गए हैं। इसके अलावा, रेनो काइगर के बेस वैरिएंट पर 50,000 रुपए तक कम किए गए हैं, जबकि अन्य वैरिएंट पर 5,000 रुपए से 47,000 रुपए कम किए हैं।

2024 क्विड : फीचर्स
कंपनी ने रेनो क्विड में काफी कम अपडेट्स किए हैं। अब कार के लोअर RXL(ऑप्शनल) वैरिएंट में इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो पहले सिर्फ इसके टॉप वैरिएंट RXT और क्लाइंबर में ही दिया जाता था। इसके साथ ही क्विड इंडियन मार्केट में सबसे अफोर्टेबल कार बन गई है, जिसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके अलावा, कार के सभी वैरिएंट्स में ऑल सीटबेल्ट रिमाइंडर का फीचर शामिल किया गया है। रेनो ने इसके मिड वैरिएंट RXL (ऑप्शनल) से 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन देना भी शुरू कर दिया है।

2024 ट्राइबर : फीचर्स
रेनो ट्राइबर अब नए स्टील्थ ब्लैक कलर में भी अवेलेबल है। इसके साथ ही अब इसके हर वैरिएंट में कुछ नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इनमें RXE वैरिएंट में टिल्ट-एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील और मैन्युअल एडजस्टेबल ORVM, RXL वैरिएंट में रियर AC वेंट और RXT वैरिएंट में रियर पार्किंग कैमरा, रियर वाइपर, 12 वोल्ट पावर सॉकेट और एक PM2.5 एयर फिल्टर शामिल है।
वहीं RXZ वैरिएंट में 7 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जिंग, ड्राइवर-सीट आर्मरेस्ट, इलेक्ट्रॉनिकली एडजस्टेबल ORVM और एक PM2.5 एयर फिल्टर मिलेगा। इसके अलावा इस सब 4 मीटर क्रॉसओवर MPV कार के सभी वैरिएंट में रियर सीटबेल्ट रिमाइंडर और LED केबिन लैंप का फीचर भी जोड़ा गया है।

2024 काइगर : फीचर्स
सब-4 मीटर SUV रेनो काइगर में सबसे ज्यादा अपडेट्स किए गए हैं। इसके व्हील्स में रेड ब्रेक कैलिपर्स और ब्लैक-एंड-रेड अपहोल्स्ट्री दी गई है। रेनो ने इसके नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मॉडल में नया मिड वैरिएंट RXL शामिल किया है। साथ ही इसके टर्बो पेट्रोल मॉडल में RXT (ऑप्शनल) वैरिएंट शामिल हुआ है और दोनों में ही मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन दिए गए हैं।
रेनो काइगर में कुछ नए फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। RXT (ऑप्शनल) वैरिएंट में ऑटो AC, इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल ORVM, सेमी-लेदरेट अपहोल्स्ट्री मिलती है। वहीं, RXZ वैरिएंट में ऑटो फोल्डेबल ORVM, ऑटो-डिमिंग IRVM, सेमी-लैदरेट अपहोल्स्ट्री, लेदरेट स्टीयरिंग व्हील कवर, क्रूज कंट्रोल (नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ) और रेड ब्रेक कैलिपर्स (सिर्फ टर्बो वेरिएंट में) जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। इनके अलावा सभी वैरिएंट में अब रियर सीटबेल्ट रिमाइंडर और LED केबिन लैंप का फीचर स्टैंडर्ड मिलेगा।

2027 तक भारत में 5 गाड़ियां लॉन्च करेगी कंपनी
फ्रांसीसी कार मेकर कंपनी ने इंडियन मार्केट में 2027 तक 5 नए मॉडल उतारने की घोषणा की है। इन गाड़ियों में नई ट्राइबर और काइगर शामिल होगी। इनके अलावा, कंपनी एक B+ और एक C सेगमेंट SUV भी लाएगी। कंपनी नई रेनो डस्टर का 7-सीटर वर्जन भी यहां लॉन्च करेगी, जो बिगस्टर कॉन्सेप्ट पर बेस्ड होगी। ये कार 2025 के अंत तक लॉन्च हो सकती है। हालांकि 7-सीटर डस्टर के बारे में कंपनी ने कोई ऑफिशियली डिटेल शेयर नहीं की है।
रेनो क्विड पर बेस्ड होगी इलेक्ट्रिक कार
रेनो की प्लानिंग में पांचवा मॉडल इलेक्ट्रिक कार है, जो इलेक्ट्रिक क्विड हो सकती है। यह मौजूदा रेनो क्विड से अलग होगी और इसके डिजाइन में इलेक्ट्रिक व्हीकल के अनुसार चेंजेस किए जाएंगे।
यूरोप में इलेक्ट्रिक क्विड 26.8kWh बैटरी पैक के साथ आती है, जो फुल चार्ज पर 295KM की रेंज देती है। हालांकि, भारत में बैटरी पैक अलग हो सकता है। इसकी कीमत 10 लाख रुपए से कम हो सकती है जो टाटा टियागो और MG की कॉमेट को टक्कर देगी।
[ad_2]
Source link