Saturday , 2 August 2025
Breaking News

करनाल में मौत के बाद जिंदा हुआ बुजुर्ग:डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, एंबुलेंस में हाथ हिलाया, संस्कार की तैयारी में जुटा था परिवार

हरियाणा के करनाल में अजीबोगरीब मामला सामने आया है।

अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग उसे घर लाने लगे तो रोड में बने गड्‌ढों से एंबुलेंस में जोर का झटका लगा।

परिवार के लोगों को ध्यान बुजुर्ग की बॉडी की तरफ गया तो उन्हें कुछ हाथ में हलचल महसूस हुई। शक होने पर उन्होंने नब्ज चेक की तो वह चलती मिली। इसके बाद परिवार तुरंत बुजुर्ग को लेकर दोबारा अस्पताल पहुंचा। वहां अब उनका इलाज चल रहा है।

बुजुर्ग की मौत की सूचना परिवारवालों ने रिश्तेदारों और आस पड़ोस में दे दी थी। इसके बाद घर पर संस्कार की तैयारियां भी शुरू हो गई। जैसे ही वहां लोगों को बुजुर्ग के जिंदा होने का पता चला तो सब हैरान रह गए।

पटियाला के अस्पताल में चल रहा था इलाज
निसिंग की दर्शन सिंह कॉलोनी में रहने वाले बलदेव ने बताया कि पिता सरदार दर्शनपाल सिंह (80) हार्ट पेशेंट है। कई दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। उसका भाई इलाज के लिए उसे अपने साथ पटियाला लेकर गया और वहां पर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया।

गुरुवार को अस्पताल में इलाज के दौरान उनके पिता की हार्टबीट बंद हो गई थी। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता की मौत की सूचना भाई ने उन्हें दे दी। इसके बाद गांव, कॉलोनी और परिवार के लोग उनके घर पहुंचना शुरू हो गए थे। परिवार के अन्य लोग संस्कार की तैयारी में जुटे थे।

कैथल के पास हिलाया हाथ
बलदेव ने बताया कि जब वह अपने पिता को एम्बुलेंस में लेकर पंजाब से निसिंग आ रहे थे तो कैथल के ढांड गांव के पास सड़क पर गड्ढे में गाड़ी का टायर लगा। इसके बाद उनके शरीर में हलचल हुई। ऐसा लगा जैसे पिता ने हाथ हिलाया है। चेक किया तो उनकी हार्टबीट चल रही थी।

इसके बाद उन्हें तुरंत निसिंग के अस्पताल में लेकर गए। डॉक्टरों ने चेक किया तो उनके पिता की सांस चल रही थी। डॉक्टर ने इसके बाद दर्शन सिंह को करनाल के रावल अस्पताल में रेफर कर दिया।

10 साल से हार्ट पेशेंट है दर्शनपाल सिंह
रावल अस्पताल के डॉ. नेत्रपाल ने बताया कि दर्शनपाल सिंह की उम्र करीब 80 वर्ष है। वह 10 साल से हार्ट के पेशेंट है। चेस्ट में इंफेक्शन के बाद परिवार के लोगों ने इन्हें पटियाला के एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया था। उनकी रिपोर्ट भी ठीक नहीं थी। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। वहां डॉक्टर सिंगला द्वारा काफी अच्छा इलाज किया गया। पेशेंट ने रिस्पॉन्स भी अच्छा दिखाया।

डॉक्टर बोले- कंडीशन अभी भी क्रिटिकल
डॉ. नेत्रपाल ने बताया कि दर्शन सिंह का ब्लड प्रेशर (BP) अभी 80-90 पर है और सांस चल रही है। रिजल्ट क्या रहेगा, इसको लेकर कुछ नहीं कह सकते। भगवान ने एक मौका दिया है, पेशेंट की जान बचाने के प्रयास किए जा रहे है। अभी दर्शनपाल को वेंटिलेटर पर नहीं रखा है, जरूरत पड़ने पर लगाया जाएगा।

Check Also

शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी इंद्री में प्राचार्य महेंद्र सिंह बागी के दिशा निर्देशन में अर्थशास्त्र विषय समिति के द्वारा  पेपर पठन प्रतियोगिता का आयोजन 

इंद्री (निर्मल संधू )शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी इंद्री में प्राचार्य महेंद्र सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *