Saturday , 2 August 2025
Breaking News

Electric EV Car Selling Record 2023; Mahindra Tata Motors | BMW MG Motors | 2023 में ई-कारों की बिक्री 115% बढ़कर 82 हजार पार: बीते साल देश में कुल 15.3 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल बिके, ये 2022 के मुकाबले 49% ज्यादा

[ad_1]

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। 2023 में 15.30 लाख EV बिके, जो 2022 से 49.25% ज्यादा हैं। 2022 में 10.25 लाख ईवी बिके थे, लेकिन इसी दौरान इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 115% बढ़कर 82,000 से ऊपर निकल गई।

ऑटो डीलर्स ऑर्गेनाइजेशन फाडा के मुताबिक, 2023 में 82,105 इलेक्ट्रिक कारें बिकीं। ये 2022 में बिकीं 38,240 ई-कारों के मुकाबले दोगुने से ज्यादा यानी 114.71% है। बीते महीने देश में कारों की कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी 2.5% हो गई, जो दिसंबर 2022 में 1.3% थी।

वहीं, बीते साल इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की बिक्री 36% बढ़कर 8.59 लाख से ज्यादा हो गई, लेकिन इस दौरान मार्केट शेयर 5.7% से घटकर 5.2% रह गई है।

दिसंबर में महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 95 गुना बढ़ी

कंपनी बिक्री सालाना ग्रोथ
टाटा मोटर्स 4,875 64.58%
MG मोटर्स 959 90.66%
महिंद्रा 667 9428.57%
BYD ऑटो 170 226.92%
BMW 164 331.58%

सोर्स: फाडा

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Check Also

Hybrid Cars Electric Vehicle Sales Vehicle Dashboard Data | देश में EV से 4 गुना ज्यादा बिक रहीं हाइब्रिड-कारें: बीते साल हाइब्रिड की सेल्स ग्रोथ 30% रही, ये इलेक्ट्रिक व्हीकल से दोगुना महंगी

[ad_1] नई दिल्ली3 घंटे पहलेकॉपी लिंकभारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर के ट्रेंड्स में कुछ बड़े बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *