Saturday , 2 August 2025
Breaking News

Current Affairs, Bhupinder Singh became the chairman of the new committee of the wrestling association, the central government banned the Muslim League Jammu and Kashmir. | करेंट अफेयर्स 28 दिसंबर: भूपिंदर सिंह कुश्ती संघ की नई समिति के अध्यक्ष बने, केंद्र सरकार ने मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर पर बैन लगाया

[ad_1]
  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs, Bhupinder Singh Became The Chairman Of The New Committee Of The Wrestling Association, The Central Government Banned The Muslim League Jammu And Kashmir.

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
भूपिंदर सिंह बाजवा (मध्य) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति कुश्ती महासंघ का काम संभालेगी। - Dainik Bhaskar

भूपिंदर सिंह बाजवा (मध्य) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति कुश्ती महासंघ का काम संभालेगी।

केंद्र सरकार ने गंगा नदी पर 6 लेन केबल ब्रिज बनाने के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी। कोका-कोला कंपनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के साथ अपनी पार्टनरशिप को 8 साल के लिए आगे बढ़ा दिया। तमिल सिनेमा के एक्टर और DMDK पार्टी के संस्थापक विजयकांत का निधन हो गया है।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर पर बैन: 27 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि केंद्र सरकार ने मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर (मसरत आलम ग्रुप) पर बैन लगा दिया है। उन्होंने बताया कि देश विरोधी गतिविधियों की वजह से इस संगठन पर UAPA के तहत बैन लगाया गया है।

अमित शाह ने बताया कि सरकार का संदेश जोरदार और स्पष्ट है कि हमारे राष्ट्र की एकता, संप्रभुता और अखंडता के खिलाफ काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उसे कानून का सामना करना पड़ेगा।

अमित शाह ने बताया कि सरकार का संदेश जोरदार और स्पष्ट है कि हमारे राष्ट्र की एकता, संप्रभुता और अखंडता के खिलाफ काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उसे कानून का सामना करना पड़ेगा।

  • मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर संगठन को मसरत आलम भट्ट ने बनाया था, वो 2019 से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।
  • 50 साल के मसरत पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंकी फंडिंग केस में मामला दर्ज किया है।
  • 2010 में कश्मीर घाटी में बड़े पैमाने पर देश विरोधी प्रदर्शनों में उनकी कथित भूमिका के चलते उसे गिरफ्तार किया गया था।
  • उन पर सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (PSA) के तहत मामला दर्ज है।
  • आलम के खिलाफ 27 FIR दर्ज हैं और 36 बार PSA के तहत मामला दर्ज किया गया है।
  • मार्च 2015 में, मसरत आलम को रिहा कर दिया गया था, जिससे पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के खिलाफ विरोध शुरू हो गया, जो उस समय BJP के साथ सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल थी।

निधन (OBITUARY)

2. एक्टर और DMDK पार्टी के संस्थापक विजयकांत का निधन: 28 दिसंबर की सुबह तमिल सिनेमा के एक्टर और तमिलनाडु की DMDK पार्टी के संस्थापक विजयकांत का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने चेन्नई के MIOT अस्पताल में आखिरी सांस ली, वे कोरोना पॉजिटिव होने के बाद वेंटिलेटर पर थे।

विजयकांत को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए 26 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था।

विजयकांत को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए 26 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था।

  • विजयकांत ने तकरीबन 154 फिल्मों में काम किया था।
  • उन्होंने ‘नरसिंहा’, ‘कैप्टन प्रभाकरण’, ‘धर्म चक्रम’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया था।
  • वह एक्टर होने के साथ डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी थे।
  • उन्होंने 14 सितंबर 2005 में DMDK पार्टी की स्थापना की थी।
  • विजयकांत साल 2011 से 2016 तक तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष नेता थे।
  • विजयकांत का जन्म 25 अगस्त 1952 को तमिलनाडु के मदुरई में हुआ था।

स्पोर्ट (SPORT)

3. IOA ने तीन सदस्यीय समिति बनाई: 27 दिसंबर को भारतीय कुश्ती महासंघ के निलंबन के बाद इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) ने खिलाड़ियों की सुविधा के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। मेरठ के भूपिंदर सिंह बाजवा को इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भूपिंदर सिंह बाजवा की अध्यक्षता में समिति कुश्ती महासंघ का काम संभालेगी।

भूपिंदर सिंह बाजवा की अध्यक्षता में समिति कुश्ती महासंघ का काम संभालेगी।

  • भूपिंदर सिंह बाजवा भारतीय वूशु संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
  • समिति के सदस्यों में पूर्व हॉकी ओलिंपियन एमएम सोमाया और राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी मंजूषा कंवर शामिल है।
  • नई समिति के गठन के बाद अब जनवरी में कुश्ती की जूनियर और सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा।
  • इसके बाद ओलिंपिक क्वालिफाइंग की तैयारियों के लिए राष्ट्रीय शिविर लगाया जाएगा।
  • 24 दिसंबर को खेल मंत्रालय ने 11 महीनों से विवादों में घिरी रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) की नई बॉडी को सस्पेंड कर दिया।
  • 21 दिसंबर को ही WFI के चुनाव हुए थे, जिसमें भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह नए प्रेसिडेंट बने थे।
  • WFI की पिछली बॉडी में बृजभूषण के अध्यक्ष रहते संजय सिंह जॉइंट सेक्रेटरी थे।
  • संजय सिंह चुनाव में कॉमनवेल्थ चैंपियन अनीता सिंह श्योराण को हराकर नए अध्यक्ष बने थे।
  • जनवरी-फरवरी में कुछ महिला पहलवानों ने WFI के तत्कालीन अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे।
  • संजय सिंह के विरोध में 22 दिसंबर को रेसलर बजरंग पूनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया के जरिए चिट्ठी लिखकर पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने का ऐलान किया था।
  • बजरंग अवॉर्ड लौटाने प्रधानमंत्री आवास पर गए थे, लेकिन अंदर जाने की परमिशन नहीं मिली तो उन्होंने अवॉर्ड वहीं फुटपाथ पर रख दिया।
  • इससे पहले 21 दिसंबर को संजय सिंह के विरोध में ओलिंपियन साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास ले लिया था।

स्कीम (SCHEME)

4. केंद्रीय कैबिनेट में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिली: 27 दिसंबर को नई दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट बैठक में गंगा नदी पर 6 लेन केबल ब्रिज बनाने के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। यह ब्रिज बिहार में दीघा से सोनपुर जिले के बीच गंगा नदी पर बनेगा।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि 4.56 किलोमीटर लंबा यह पुल 42 महीने में बनकर तैयार होगा।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि 4.56 किलोमीटर लंबा यह पुल 42 महीने में बनकर तैयार होगा।

  • इस ब्रिज को बनाने में 3064 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
  • इस ब्रिज के नीचे से बड़े जहाज भी आसानी से गुजर सकेंगे, जिससे देश में अंतर्देशीय जल परिवहन को मदद मिलेगी।
  • इसके अलावा असम और त्रिपुरा में 20,487 करोड़ रुपए के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट को भी मंजूरी मिली है।
  • इसमें त्रिपुरा में खोवाई से हरिना तक 134.9 किलोमीटर लंबी दो सड़कों की मरम्मत और चौड़ीकरण किया जाएगा।
  • यह प्रोजेक्ट 25 महीने में पूरा होगा, जिसके बाद असम और त्रिपुरा के बीच परिवहन और सुविधाजनक हो जाएगा।
  • यह प्रोजेक्ट बांग्लादेश सीमा के बहुत करीब से गुजरेगा, जिससे कैलाशहर, कमालपुर और खोवाई सीमा चेक पोस्ट के माध्यम से बांग्लादेश से कनेक्टिविटी में सुधार होगा।
  • कैबिनेट बैठक में सरकार ने कोपरा (नारियल की गिरी) के लिए MSP निर्धारित किया है।
  • मिलिंग कोपरा की MSP को साल 2024 सीजन के लिए 300 रुपए बढ़ाकर 11,160 रुपए प्रति क्विंटल कर दी है।
  • साल 2023 में यह 10,860 रुपए प्रति क्विंटल थी।
  • बॉल कोपरा के लिए MSP को 250 रुपए बढ़ाकर 12,000 रुपए कर दिया है।
  • साल 2023 में यह 11,250 रुपए प्रति क्विंटल थी।

5. ERCP पर राजस्थान-मध्यप्रदेश में बनी सहमति: 27 दिसंबर को दिल्ली में जल शक्ति मंत्रालय में ईस्टर्न राजस्थान कैनल प्रोजेक्ट (ECRP) को नदी जोड़ो प्रोजेक्ट के मॉडल पर राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने के लिए बैठक हुई। बैठक में राजस्थान और मध्यप्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इसमें ERCP के संशोधित ड्राफ्ट MoU पर चर्चा के बाद दोनों प्रदेशों के बीच सहमति बन गई है।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ERCP को नदी जोड़ो प्रोजेक्ट के जरिए आगे बढ़ाने की पुष्टि की है।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ERCP को नदी जोड़ो प्रोजेक्ट के जरिए आगे बढ़ाने की पुष्टि की है।

  • अब राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव आपस में बैठक कर फाइनल रूपरेखा तैयार करेंगे।
  • इसके बाद प्रोजेक्ट को लेकर फाइनल MoU साइन होगा।
  • यह प्रोजेक्ट 45,000 करोड़ रुपए का है, जिसमें 90% पैसा केंद्र सरकार खर्च करेगी।
  • राज्य सरकार को केवल 10% पैसा ही देना हो, जो केवल 4500 करोड़ रुपए बनता है।
  • ERCP से 13 जिलों को पीने और सिंचाई का पानी मिलेगा, और करीब दो लाख हेक्टेयर में सिंचाई होगी।
  • इनमें जयपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, करौली, सवाईमाधोपुर, बारां, झालावाड़, कोटा, बूंदी, अजमेर और टोंक जिले कवर होंगे।

बिजनेस (BUSINESS)

6. कोका-कोला ने ICC के साथ पार्टनरशिप एक्सटेंड की: 26 दिसंबर को कोका-कोला कंपनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के साथ अपनी पार्टनरशिप को 8 साल के लिए आगे बढ़ा दिया है। इसके बाद कोला-कोला ICC के साथ सबसे लंबे समय तक जुड़ने वाला ब्रांड बन गया है।

ICC के चीफ कमर्शियल ऑफिसर अनुराग दहिया ने बताया कि यह लॉन्ग टर्म पार्टनरशिप, गेम्स के लिए एक्साइटिंग पॉसिबिलिटीज से भरे एक नए कमर्शियल ऐरा की शुरुआत करता है।

ICC के चीफ कमर्शियल ऑफिसर अनुराग दहिया ने बताया कि यह लॉन्ग टर्म पार्टनरशिप, गेम्स के लिए एक्साइटिंग पॉसिबिलिटीज से भरे एक नए कमर्शियल ऐरा की शुरुआत करता है।

  • साल 2019 में कोका-कोला ने ICC के साथ 4 साल की साझेदारी की थी।
  • अब इस कॉन्ट्रैक्ट की कुल अवधि 13 साल यानि 2019 से 2031 तक हो गई है।
  • इस कॉन्ट्रैक्ट में 2031 के आखिर तक ICC वनडे वर्ल्ड कप, ICC टी20 वर्ल्ड कप और ICC चैंपियंस ट्रॉफी समेत सभी पुरुषों और महिलाओं के आयोजनों के लिए साझेदारी शामिल है।
  • ICC की स्थापना 15 जून 1909 को हुई थी, इसका हेडक्वार्टर दुबई में स्थित है।
  • कोका-कोला कंपनी की स्थापना साल 1892 में हुई थी, इसका हेडक्वार्टर जॉर्जिया के शहर अटलांटा में स्थित है।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

28 दिसंबर का इतिहास: साल 1885 में आज के दिन इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) की स्थापना बंबई के गोकुल दास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय में हुई थी। इसके संस्थापक महासचिव ए ओ ह्यूम थे, जिन्होंने कलकत्ता के व्योमेश चंद्र बनर्जी को अध्यक्ष नियुक्त किया था। कांग्रेस में स्वराज का लक्ष्य सबसे पहले बाल गंगाधर तिलक ने अपनाया था।

कांग्रेस के स्थापना दिवस में 72 प्रतिनिधि शामिल हुए थे।

कांग्रेस के स्थापना दिवस में 72 प्रतिनिधि शामिल हुए थे।

  • साल 2013 में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस समर्थन से सरकार बनाई थी।
  • साल 2002 में मशहूर फैशन फोटोग्राफर हर्वे रिट्स का लॉस एंजिलिस में निधन हुआ था।
  • साल 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में जीत मिली थी।
  • साल 1976 में अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया था।
  • साल 1966 में चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया था।
  • साल 1957 में सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया था।
  • साल 1952 में भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का जन्म हुआ था।
  • साल 1950 में ‘द पीक डिस्ट्रिक्ट’ ब्रिटेन का पहला राष्ट्रीय पार्क बना था।
  • साल 1937 में भारतीय उद्योगपति रतन टाटा का जन्म हुआ था।
  • साल 1932 में रिलायंस ग्रुप के फाउंडर धीरूभाई अंबानी का जन्म हुआ था।
  • साल 1928 में कोलकाता में पहली बार बोलती फिल्म ‘मेलोडी ऑफ लव’ प्रदर्शित हुई थी।
  • साल 1926 में इम्पीरियल एयरवेज ने भारत और इंग्लैंड के बीच यात्री और डाक सेवा शुरु की थी।
  • साल 1836 में स्पेन ने मेक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता दी थी।
  • साल 1767 में किंग ताकसिन थाईलैंड के राजा बने थे और उन्होंने थोनबुरी को अपनी राजधानी बनाया था।
खबरें और भी हैं…

[ad_2]
Source link

Check Also

Bihar State Cooperative Bank has released recruitment for the post of Officer, age limit is 30 years, selection is through exam | सरकारी नौकरी: बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ने ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, एज लिमिट 30 साल, एग्जाम से सिलेक्शन

[ad_1] Hindi NewsCareerBihar State Cooperative Bank Has Released Recruitment For The Post Of Officer, Age …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *