Saturday , 2 August 2025
Breaking News

Hina Khan admitted to hospital with 102 degree fever | हॉस्पिटल में एडमिट हिना खान को 102 डिग्री बुखार: सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी, बोलीं- प्यार भेजते रहिए, जल्द वापस आऊंगी

[ad_1]

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टीवी एक्ट्रेस हिना खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस की तबीयत अचानक बहुत खराब हो गई। वो अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है।

हिना खान 'बिग बॉस-11' की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं।

हिना खान ‘बिग बॉस-11’ की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं।

एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो स्टोरी शेयर की है। पहली स्टोरी में थर्मामीटर दिखाई दे रहा है, जिसमें उनका बॉडी टेंपरेचर 102 दिख रहा है। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, मुझे तेज बुखार है और पिछली चार रातें मेरी बहुत दर्दनाक रही हैं।

फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' में आखिरी बार नजर आई थीं।

फिल्म ‘कंट्री ऑफ ब्लाइंड’ में आखिरी बार नजर आई थीं।

एक्ट्रेस पिछले चार दिनों से बुखार से जूझ रही हैं। उन्होंने फैंस से कहा कि मेरे लिए प्यार भेजते रहिए। मैं जल्द ही ठीक होकर काम पर वापस आऊंगी। हिना के फैंस उनके अस्पताल में भर्ती होने पर दुख व्यक्त कर रहे हैं।

‘कंट्री ऑफ ब्लाइंड’ के लिए हिना की तारीफ हुई

बता दें एक्ट्रेस अपनी फिल्म ‘कंट्री ऑफ ब्लाइंड’ को लेकर चर्चा में रहीं। फिल्म में एक्टिंग के लिए लोगों ने उनकी तारीफ की है। उनकी ये फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को अमेरिका में रिलीज हुई। फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ‘कंट्री ऑफ ब्लाइंड’ की कहानी एक खास कम्यूनिटी पर आधारित है। जो बाहर की दुनिया से बेहद अलग है। इस कम्यूनिटी के लोगों को एक भयानक बीमारी होने लगती है। बीमारी के कारण कम्यूनिटी के सारे बच्चे अंधे होने लगते हैं। फिल्म में हिना खान लीड रोल निभाती नजर आई हैं।

फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' में हिना का लुक कुछ इस तरह दिखाया गया।

फिल्म ‘कंट्री ऑफ ब्लाइंड’ में हिना का लुक कुछ इस तरह दिखाया गया।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो से मिला था फेम
हिना खान स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से मशहूर हुई थीं। बाद में वो रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में भी शामिल हुईं। फिल्मों और सीरियल के अलावा हिना खान म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं। अक्सर वो फैशन शो जैसे इवेंट में भी नजर आती रहती हैं।


[ad_2]
Source link

Check Also

समाज, संस्कृति और प्रेरणा का अनूठा संगम पेश करती किताब ‘गल्लां दिल दी

इंद्री 20 अगस्त (निर्मल संधू) हाल ही में प्रकाशित किताब ‘गल्लां दिल दी’ अपने संवेदनशील …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *