



एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

जब डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म कबीर सिंह में शाहिद कपूर को कास्ट करने का मन बना लिया था, तब उनके इस कास्टिंग पर कई लोगों ने सवाल उठाए थे। दरअसल, तब तक शाहिद की किसी भी सोलो फिल्म ने 100 करोड़ का कलेक्शन नहीं किया था।
हालांकि इससे पहले उन्होंने रणवीर सिंह को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया था लेकिन रणवीर ने फिल्म को डार्क कहकर इसमें काम करने से मना कर दिया था।

डायरेक्टर संदीप ने अब कर सिर्फ तीन फिल्में अर्जुन रेड्डी, कबीर सिंह और एनिमल डायरेक्ट की हैं। उनकी पहली दोनों फिल्में हिट रही हैं। उम्मीद है कि 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्म एनिमल भी हिट साबित हो सकती है।
महेश बाबू के साथ अपने करियर की दूसरी फिल्म बनाने चाहते थे
iDream Media को दिए इंटरव्यू में संदीप ने बताया कि करियर की पहली फिल्म अर्जुन रेड्डी के ब्लाॅकबस्टर हो जाने के बाद उन्होंने महेश बाबू के साथ दूसरी फिल्म बनाने का फैसला किया था। मगर उसी वक्त महेश बाबू ने दूसरा कोई प्रोजेक्ट साइन कर लिया था। इसके बाद संदीप ने अर्जुन रेड्डी की हिंदी रीमेक कबीर सिंह बनाने का फैसला किया था। उस वक्त उन्हें बाॅलीवुड से कई ऑफर मिल भी रहे थे।
रणवीर सिंह के साथ काम करना चाहते थे संदीप
हालांकि हिंदी रीमेक बनाना उनके लिए आसान साबित नहीं हुआ। ये टास्क उनके लिए मुश्किल भरा रहा। उन्होंने कहा- मुझे रीमेक बनाने के लिए लगातार मुंबई से कॉल आ रहे थे। सबसे पहले इस फिल्म का ऑफर रणवीर सिंह को दिया गया था। मैं उनके साथ काम करना चाहता था। हालांकि बाद में उन्होंने फिल्म की थीम को डार्क बताकर साथ काम करने से मना कर दिया था।
रणवीर के मना करने के बाद संदीप को लगा था कि वो रीमेक फिल्म कभी नहीं पाएंगे, इसलिए उन्होंने अपना ध्यान फिर से तेलुगु फिल्मों पर लगा दिया था।

फिल्म अर्जुन रेड्डी की मेकिंग के दौरान विजय देवरकोंडा के साथ डायरेक्टर संदीप।
शाहिद की कास्टिंग पर लोगों ने उठाए थे सवाल
संदीप को डर था कि ओरिजिनल फिल्म के हिट जाने के बाद रीमेक बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाएगी, तो ये उनके लिए शर्म की बात होगी। उन्होंने इस बारे में कहा- इंडस्ट्री के सभी प्रोड्यूसर, डिस्ट्रीब्यूटर्स और डायरेक्टर ने अर्जुन रेड्डी देखी थी। रणवीर के बाद शाहिद को फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था। मगर सभी इस कास्टिंग के खिलाफ थे।
दरअसल, तब तक शाहिद की किसी भी सोलो फिल्म ने 100 करोड़ का कलेक्शन नहीं किया था। उनकी सिर्फ एक फिल्म ने 65 करोड़ का कलेक्शन किया। लोगों का कहना था- इस एक्टर के साथ आप फिल्म क्यों बना रहे हैं। अगर रणवीर सिंह एक्टर होते, तो बॉक्स ऑफिस के नंबर्स ज्यादा आते। मगर मैं शाहिद को लेकर श्योर था कि वो फिल्म में कमाल कर जाएंगे।
36 करोड़ के बजट में बनी कबीर सिंह ने कमाए थे 380 करोड़ रुपए
2019 में रिलीज हुई फिल्म कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी। संदीप ने बताया कि फिल्म के प्रोडक्शन में प्रोडक्शन में 36 करोड़ रुपए की लागत आई थी लेकिन फिल्म ने दुनियाभर में 380 करोड़ का कलेक्शन किया था।

फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के साथ बॅाबी देओल, रश्मिका मंदाना, शक्ति कपूर, अनिल कपूर और प्रेम चोपड़ा जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में रणबीर और बॅाबी का फेसऑफ देखने को मिलेगा।
इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनकी अपकमिंग फिल्म एनिमल ओपनिंग डे पर हिंदी वर्जन में 50 करोड़ रुपए का कलेक्शन करेगी। वहीं 3 दिन में फिल्म की कमाई 300 करोड़ के ऊपर जा सकती है।
[ad_2]
Source link