
रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का पहला प्रोमो मेकर्स ने जारी कर दिया है। इसमें सलमान खान बतौर होस्ट वापसी करते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में सलमान ने ‘करण-अर्जुन’ का जिक्र कर एक नया सस्पेंस खड़ा कर दिया है। यह नया सीजन 6 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इसका प्रसारण हर दिन रात 9 बजे जियोहॉटस्टार पर और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर किया जाएगा। इस बार फेस्टिव सीजन में बिग बॉस के सभी 6 भाषाओं वाले वर्जन एक साथ रिलीज किए जा रहे हैं। ‘करण-अर्जुन’ का जिक्र, शाहरुख के आने की अटकलें
जारी किए गए प्रोमो में सलमान खान एक घोड़े के साथ चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के अंत में वे कहते हैं, “जो करण-अर्जुन में हुआ था, वह अब बिग बॉस में दोबारा होगा… तथास्टू!” सलमान के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि ग्रैंड प्रीमियर पर शाहरुख खान भी सलमान के साथ नजर आ सकते हैं। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि इस सीजन में प्रतिभागी जोड़ियों में खेलेंगे या फिर शो में दो विजेता हो सकते हैं। 6 सितंबर से शुरू, सलमान बोले- प्रोमो में ही छिपा है हिंट
शो के रिलीज शेड्यूल की पुष्टि करते हुए मेकर्स ने बताया कि यह 6 सितंबर से ऑन-एयर होगा। एक आधिकारिक बयान में सलमान खान ने कहा, “बिग बॉस का हर सीजन एक नया गेम और अप्रत्याशित ट्विस्ट लेकर आता है। लेकिन इस सीजन के केंद्र में एक ऐसा रहस्य है, जो इसे पहले के सभी सीजनों से अलग बनाता है। इसका पहला हिंट प्रोमो में ही मौजूद है, जिसे आपको ध्यान से देखना होगा।” सलमान की फीस घटने की चर्चा
इस सीजन को लेकर यह खबरें भी सामने आ रही हैं कि सलमान खान शायद पूरा सीजन होस्ट न करें। बीते हफ्ते आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अभिनेता ने इस सीजन के लिए अपनी फीस 120 करोड़ रुपए से घटाकर 70 करोड़ रुपए कर दी है। हालांकि, मेकर्स या सलमान खान की टीम की तरफ से फीस में कटौती या होस्टिंग शेड्यूल को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इन बड़े चेहरों को किया गया अप्रोच
‘बिग बॉस 20’ के लिए कई चर्चित सेलिब्रिटीज के नामों की चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस माही विज, गीता बसरा, जन्नत जुबैर, कॉमेडियन सुनील पाल, शोविक चक्रवर्ती, अर्जुन बिजलानी, राम कपूर, श्रेया कालरा और मिस्टर फैजू जैसे सितारों को अप्रोच किया गया है। फाइनल कंटेस्टेंट्स की लिस्ट शो के प्रीमियर से ठीक पहले जारी की जाएगी। इस बार मेकर्स ने हिंदी के साथ-साथ अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के सभी 6 सीजनों को एक साथ लाने की योजना बनाई है।
Source link
Check Also
Bhumi Pednekar Supports Student In Viral Video Controversy
20 मिनट पहलेकॉपी लिंकCJP प्रदर्शन और उसमें इस्तेमाल भाषा पर अपने बयान को लेकर चर्चा …