Sunday , 28 June 2026

Anirudh, Kaavya Maran Marriage Buzz


2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की सीईओ काव्या मारन की शादी की खबरें एक बार फिरचर्चा में हैं। अनिरुद्ध के अंकल और तमिल एक्टर वाई जी महेंद्रन ने दोनों की शादी का दावा किया है।

महेंद्रन ने तमिल चैनल केपीटीवी को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्हें जो बताया गया है, उसके मुताबिक यह शादी पक्की है। काव्या और अनिरुद्ध की जोड़ी बहुत अच्छी है। हालांकि, अनिरुद्ध और काव्या मारन की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है।

काव्या सन टीवी नेटवर्क की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं और आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का पूरा काम संभालती हैं।

काव्या सन टीवी नेटवर्क की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं और आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का पूरा काम संभालती हैं।

अंकल बोले- यह शादी बिल्कुल पक्की है एक्टर वाई जी महेंद्रन ने एक तमिल चैनल केपीटीवी को दिए इंटरव्यू में इस रिश्ते पर बात की। उन्होंने अनिरुद्ध की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत ही शांत स्वभाव का लड़का है। मैं उसे बधाई देना चाहता हूं। वह एक बहुत बड़ी शादी करने जा रहा है। मुझे जो जानकारी मिली है, उससे यह बिल्कुल पक्की बात है कि दोनों शादी कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने शादी की तारीख या जगह के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की।

अनिरुद्ध रविचंदर तमिल सिनेमा के म्यूजिक कंपोजर हैं, साल 2012 में आ गाने 'व्हाई दिस कोलावेरी डी' से अपनी खास पहचान बना चुके हैं।

अनिरुद्ध रविचंदर तमिल सिनेमा के म्यूजिक कंपोजर हैं, साल 2012 में आ गाने ‘व्हाई दिस कोलावेरी डी’ से अपनी खास पहचान बना चुके हैं।

काव्या साधारण लड़की नहीं हैं महेंद्रन ने सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी काव्या मारन की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि काव्या कोई साधारण लड़की नहीं हैं। उनमें इतनी बड़ी आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद को संभालने की क्षमता है। उन्हें अपने पिता से बिजनेस के गुण मिले हैं। दोनों की जोड़ी बहुत अच्छी रहेगी और उन्हें साथ आकर म्यूजिकल बिजनेस में हाथ आजमाना चाहिए।

अनिरुद्ध के अंकल और तमिल एक्टर वाई जी महेंद्रन।

अनिरुद्ध के अंकल और तमिल एक्टर वाई जी महेंद्रन।

साल 2025 में भी फैली थी अफवाह अनिरुद्ध और काव्या मारन के अफेयर की चर्चा पहली बार नहीं हुई है। साल 2025 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हुई थी। इसमें दावा किया गया था कि दोनों एक साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही शादी करने वाले हैं। उस पोस्ट में यह भी कहा गया था कि अनिरुद्ध के रिश्तेदार और सुपरस्टार रजनीकांत ने इस सिलसिले में काव्या के पिता कलानिधि मारन से मुलाकात भी की थी।

अनिरुद्ध ने पहले किया था इनकार साल 2025 में जब शादी की खबरें वायरल हुई थीं, तब अनिरुद्ध रविचंदर ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इसका खंडन किया था। उन्होंने लिखा था, ‘शादी? मजेदार है। लोग शांत रहें और अफवाहें फैलाना बंद करें।’ उस समय अनिरुद्ध ने शादी की बात को पूरी तरह खारिज कर दिया था, लेकिन काव्या मारन को डेट करने के सवाल पर कोई कमेंट नहीं किया था। अब उनके अंकल के बयान के बाद यह मामला फिर चर्चा में आ गया है।

साल 2025 में भी सोशल मीडिया पर दोनों कि शादी कि अफवाह थी।

साल 2025 में भी सोशल मीडिया पर दोनों कि शादी कि अफवाह थी।

तमिल सिनेमा के बड़े म्यूजिक कंपोजर हैं अनिरुद्ध

दोनों के बैकग्राउंड की बात करें तो अनिरुद्ध रविचंदर तमिल सिनेमा के बड़े म्यूजिक कंपोजर्स में से एक हैं, जिन्होंने साल 2012 में आई फिल्म ‘3’ के गाने ‘व्हाई दिस कोलावेरी डी’ से अपनी खास पहचान बनाई थी। वे सुपरस्टार रजनीकांत के रिश्तेदार भी हैं और उन्होंने ‘लियो’ और ‘कूली’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में संगीत दिया है।

दूसरी तरफ, काव्या मारन देश के बड़े मीडिया हाउसेज में से एक ‘सन ग्रुप’ के फाउंडर और चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं। काव्या वर्तमान में सन टीवी नेटवर्क की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं और आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का पूरा काम संभालती हैं।



Source link
Tiwari Aka

Check Also

Aligarh Haveli Grab Allegations | Chandrachur Singh Ancestral Property Fake Will

बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह शनिवार को अपने भाई अभिमन्यु सिंह के साथ अलीगढ़ पहुंचे। DM-SSP …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *