Saturday , 2 August 2025
Breaking News

Current affairs, India-Nepal started military exercises in Uttarakhand, Pankaj Advani became World Billiards Champion for the 27th time | भारत-नेपाल ने उत्तराखंड में सैन्य अभ्यास शुरु किया, पंकज आडवाणी 27वीं बार वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियन बने

[ad_1]
  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs, India Nepal Started Military Exercises In Uttarakhand, Pankaj Advani Became World Billiards Champion For The 27th Time

एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

गुजरात सरकार ने ‘घोल फिश’ को राजकीय मछली घोषित किया। ISO ने भारत को साल 2024 के लिए ऑर्गेनाइजेशन का अध्यक्ष बनाया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ‘खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023’ की घोषणा की है।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

डिफेंस (DEFENCE)

1. भारत-नेपाल का सैन्य अभ्यास शुरु: 24 नवंबर को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 14 दिवसीय 17वें संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्य किरण’ की शुरुआत की गई। इस सैन्य अभ्यास में भाग लेने के लिए 334 सैन्‍य कर्मियों वाली नेपाल सेना की एक टुकड़ी भारत पहुंची है।

इस सैन्य अभ्यास में सैनिक अपनी परिचालन क्षमताओं को बढ़ाएंगे, अपने युद्ध कौशल को निखारेंगे और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपने समन्वय को मजबूत करेंगे।

इस सैन्य अभ्यास में सैनिक अपनी परिचालन क्षमताओं को बढ़ाएंगे, अपने युद्ध कौशल को निखारेंगे और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपने समन्वय को मजबूत करेंगे।

  • यह एक वार्षिक कार्यक्रम है, जो दोनों देशों में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है।
  • 354 सैन्‍य कर्मियों वाली भारतीय सेना की टुकड़ी का नेतृत्व ‘कुमाऊं रेजिमेंट’ की बटालियन द्वारा किया जा रहा है।
  • दूसरी तरफ 334 सैन्य कर्मियों वाली नेपाल सेना की टुकड़ी का प्रतिनिधित्व ‘तारा दल बटालियन’ कर रही है।
  • यह सैन्‍य अभ्यास ड्रोनों की तैनाती, ड्रोन-रोधी उपायों, मेडिकल ट्रेनिंग, एयर डिफेंस और पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित होगा।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य सुरक्षा लक्ष्‍यों को प्राप्त करना और दो पड़ोसी देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देना है।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

2. पंकज आडवाणी ने 27वां वर्ल्ड टाइटल जीता: 24 नवंबर को भारत के क्विइस्ट पंकज आडवाणी ने IBSF वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप (पॉइन्ट फॉर्मेट) जीती है। इससे पहले आडवाणी ने 21 नवंबर को बिलियर्ड्स में लॉन्ग फॉर्मेट जीता था, यानि इस सीजन में उन्होंने डबल पूरा किया है।

उन्होंने फाइनल में सौरव कोठारी को 5-0 से हराया है।

उन्होंने फाइनल में सौरव कोठारी को 5-0 से हराया है।

  • पंकज आडवाणी के करियर का 5वां IBSF वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप डबल रहा।
  • इससे पहले उन्होंने साल 2005, 2008, 2014 और 2018 में डबल बनाया था।
  • उन्होंने बिलियर्ड्स के अलावा साल 2015 में स्नूकर में भी डबल हासिल किया था।
  • उन्होंने करियर का पहला वर्ल्ड टाइटल साल 2003 में अपने नाम किया था।
  • साल 2005 में पहली बार ‘वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप’ का खिताब जीता था।
  • आडवाणी को साल 2004 में ‘अर्जुन’ अवॉर्ड और साल 2006 में ‘खेल रत्न’ से नवाजा गया था।
  • साल 2009 में ‘पद्मश्री’ और साल 2018 में ‘पद्म भूषण’ से भी सम्मानित किया गया था।

3. ‘खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023’ की घोषणा: 23 नवंबर को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ‘खेलो इंडिया पैरा गेम्स’ की घोषणा की है। यह गेम्स 10 दिसंबर से 17 दिसंबर तक नई दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे।

अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि 'खेलो इंडिया योजना' भारतीय खेलों के लिए गेम-चेंजर बनी हुई है।

अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि ‘खेलो इंडिया योजना’ भारतीय खेलों के लिए गेम-चेंजर बनी हुई है।

  • ‘खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023’ में कुल 7 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
  • यह गेम्स IG स्टेडियम, तुगलकाबाद शूटिंग रेंज और JLN स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे।
  • इस इवेंट में 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 1350 से अधिक पैरा एथलीट भाग लेंगे।
  • साल 2018 से अब तक 11 बार ‘खेलो इंडिया गेम्स’ का आयोजन किया जा चुका है।
  • इनमें 5 खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 3 खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स और 3 खेलो इंडिया विंटर गेम्स शामिल हैं।

नेशनल (NATIONAL)

4. गुजरात ने घोल मछली को स्टेट फिश बनाया: 22 नवंबर को गुजरात के अहमदाबाद शहर में दो दिवसीय ‘वैश्विक मत्स्य पालन सम्मेलन भारत 2023’ का समापन हुआ। इस दौरान सीएम भूपेंद्र पटेल ने घोल मछली को गुजरात की राज्य मछली घोषित किया है।

यह भारत में पाई जाने वाली सबसे बड़ी मछलियों में से एक है।

यह भारत में पाई जाने वाली सबसे बड़ी मछलियों में से एक है।

  • घोल मछली की कीमत लगभग 5 लाख रुपए तक होती है।
  • सुनहरे-भूरे रंग की यह मछली भारत में महाराष्ट्र और गुजरात के समुद्री इलाकों में पाई जाती है।
  • यह मछली अपने मांस और एयर ब्लैडर के कारण काफी मांग में रहती है, जिसका इस्तेमाल बियर और वाइन बनाने के लिए किया जाता है।
  • इसके एयर ब्लैडर का उपयोग फार्मास्युटिकल्स में भी किया जाता है।
  • इस मछली को मुंबई से चीन, यूरोप और मिडिल ईस्ट देशों में निर्यात किया जाता है।

बिजनेस (BUSINESS)

5. देश के लोकल प्रोडक्ट्स ग्लोबल होंगे: 23 नवंबर को भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने हर जिले को एक्सपोर्ट हब बनाने की नई पहल शुरु की है। इसके तहत सरकार ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन के साथ समझौता (MoU) साइन किया है।

इस दौरान DGFT , अमेजन और अमेजन इंडिया के मेंबर्स उपस्थित रहे थे।

इस दौरान DGFT , अमेजन और अमेजन इंडिया के मेंबर्स उपस्थित रहे थे।

  • डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (DGFT) ने छोटे शहरों और गांवों में तैयार सामान सीधे इंटरनेशनल ग्राहकों की पहुंच में लाने का प्लान बनाया है।
  • DGFT अमेजन, फ्लिपकॉर्ट, eBay, Shopclues, शिपरॉकेट और DHL Express जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के साथ समझौता कर रहा है।
  • ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ‘विदेश व्यापार नीति 2023’ के तहत जिलों में ट्रेनिंग प्रोग्राम और वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा।
  • ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोजेक्ट’ के तहत छोटे उद्योगों (MSME) को ग्लोबल मार्केट तक पहुंचाया जाएगा।
  • केंद्र के उद्यम पोर्टल पर 12.36 करोड़ MSME व्यापारी रजिस्टर्ड हैं।

6. भारत ISO अध्यक्ष बना: 24 नवंबर को नई दिल्ली में इंटरनेशनल शुगर ऑर्गेनाइजेशन (ISO) ने 63वें परिषद बैठक का आयोजन किया। इसमें ISO ने भारत को साल 2024 के लिए ऑर्गेनाइजेशन का अध्यक्ष बनाने की घोषणा की है।

भारतीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने बताया कि भारत साल 2024 में ISO की अपनी अध्यक्षता की अवधि के दौरान सभी सदस्य देशों से समर्थन और सहयोग चाहता है।

भारतीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने बताया कि भारत साल 2024 में ISO की अपनी अध्यक्षता की अवधि के दौरान सभी सदस्य देशों से समर्थन और सहयोग चाहता है।

  • भारत दुनिया में चीनी का सबसे बड़ा उपभोक्ता और दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।
  • भारत की हर साल औसत घरेलू चीनी खपत लगभग 278.5 लाख टन है।
  • देश में 394 लाख मीट्रिक टन सालाना चीनी का उत्पादन किया जाता है।
  • ग्लोबल मार्केट में भारत की 15% हिस्सेदारी चीनी खपत और चीनी उत्पादन में 20% हिस्सेदारी है।
  • ग्लोबल मार्केट में चीनी की कीमतें हर साल 40% बढ़ती हैं, जबकि भारत में 5% सालाना बढ़ोत्तरी होती है।
  • ISO में 90 देश शामिल हैं, जिसका हेडक्वार्टर लंदन में स्थित है।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

25 नवंबर का इतिहास: साल 1948 में आज के दिन नेशनल कैडिट कोर (NCC) की स्थापना हुई थी। NCC भारतीय सशस्त्र बलों की युवा शाखा है, जो कॉलेज और स्कूल के छात्रों के लिए स्वेच्छा से शामिल होने के लिए खुली है। यह एक त्रि-सेवा संगठन है, जिसमें थल, वायु और नौसेना विंग शामिल हैं।

NCC युवा कैडेट्स को सशस्त्र बलों में अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित करता है।

NCC युवा कैडेट्स को सशस्त्र बलों में अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित करता है।

  • साल 2002 में लुसियो गुटेरेज इक्वाडोर के राष्ट्रपति बने थे।
  • साल 1987 में परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर रामास्वामी परमेश्वरन का निधन हुआ था।
  • साल 1984 में भारत के 5वें उप-प्रधानमंत्री और महाराष्ट्र के प्रथम मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण का निधन हुआ था।
  • साल 1982 में भारत की प्रसिद्ध महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का जन्म हुआ था।
  • साल 1965 में फ्रांस ने अपना पहला सैटेलाइट लांच किया था।
  • साल 1960 में टेलीफोन की STD सुविधा का पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच प्रयोग किया गया था।
  • साल 1941 में लेबनान को फ्रांस से आजादी मिली थी।
  • साल 1867 में अल्फ्रेड नोबल ने डायनामाइट का पेटेंट कराया था।
  • साल 1866 में इलाहाबाद हाई कोर्ट का उद्घाटन हुआ था।
खबरें और भी हैं…

[ad_2]
Source link

Check Also

Bihar State Cooperative Bank has released recruitment for the post of Officer, age limit is 30 years, selection is through exam | सरकारी नौकरी: बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ने ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, एज लिमिट 30 साल, एग्जाम से सिलेक्शन

[ad_1] Hindi NewsCareerBihar State Cooperative Bank Has Released Recruitment For The Post Of Officer, Age …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *