Tuesday , 23 June 2026
Breaking News

Iran US War Peace Deal Controversy LIVE Update; Donald Trump IAEA Nuclear Bases


  • Hindi News
  • International
  • Iran US War Peace Deal Controversy LIVE Update; Donald Trump IAEA Nuclear Bases | Hormuz Strait

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान अपने परमाणु ठिकानों की अंतरराष्ट्रीय जांच के लिए तैयार हो गया है। ट्रम्प के मुताबिक, इससे दुनिया को लंबे समय तक भरोसा रहेगा कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम हथियार बनाने के लिए नहीं है। इसके तहत संयुक्त राष्ट्र की परमाणु एजेंसी IAEA के अधिकारी फिर से ईरान में तैनात किए जा सकते हैं।

हालांकि, ईरान ने अमेरिका के इस दावे को खारिज किया है। सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA के मुताबिक, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कहा कि IAEA के साथ सहयोग पहले से तय नियमों के तहत जारी रहेगा। ईरान ने कोई नया वादा नहीं किया है। स्विट्जरलैंड में करीब 18 घंटे चली बातचीत के दौरान परमाणु मुद्दे पर कोई नई सहमति नहीं बनी।

स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच हुई हालिया वार्ता के बाद अमेरिका ने ईरानी तेल पर लगी कुछ पाबंदियों में 60 दिन की ढील दी है। वहीं, परमाणु कार्यक्रम और यूरेनियम भंडार से जुड़े सबसे कठिन मुद्दों पर बातचीत अभी बाकी है।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स…

1. PAK पीएम बोले- अमेरिका-ईरान वार्ता सफल: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि स्विट्जरलैंड में हुई बातचीत सकारात्मक रही। दोनों पक्ष 60 दिन के भीतर अंतिम समझौते की दिशा में आगे बढ़ने, हाई लेवल कमेटी बनाने और तकनीकी स्तर की वार्ता जारी रखने पर सहमत हुए।

2. अमेरिका ने ईरान को 60 दिन तेल बेचने की छूट दी: ट्रम्प प्रशासन ने ईरानी तेल और पेट्रोकेमिकल उत्पादों के उत्पादन और बिक्री पर 21 अगस्त तक के लिए प्रतिबंधों में ढील दे दी। अमेरिका का कहना है कि यह फैसला होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही जारी रखने पर ईरानी सहमति के बाद लिया गया।

3. ईरान ने कहा- बातचीत के बीच भी सेना पूरी तरह अलर्ट: ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के डिप्टी सेक्रेटरी गदीर नेजामी ने कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत जारी रहने के बावजूद सेना की तैयारियों में कोई कमी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी खतरे का जवाब देने के लिए ईरानी सेना पूरी तरह तैयार है।

4. होर्मुज से तेल टैंकरों की आवाजाही फिर बढ़ने लगी: करीब 20 लाख बैरल तेल लेकर दो टैंकर होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुके हैं। यह टैंकर किस देश के हैं इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई हैं। हालांकि, जहाजों की संख्या अभी भी युद्ध से पहले के स्तर से काफी कम है।

5. स्विट्जरलैंड वार्ता के बाद गालिबाफ और अराघची ओमान रवाना: ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची अमेरिका के साथ बातचीत के बाद ओमान पहुंचे हैं। वहां होर्मुज स्ट्रेट के प्रबंधन पर चर्चा होगी।

ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
ईरान बोला- होर्मुज स्ट्रेट अब पहले जैसा नहीं रहेगा

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट अब युद्ध से पहले जैसी स्थिति में नहीं लौटेगा। उन्होंने कहा कि इस अहम समुद्री मार्ग का प्रबंधन आगे ईरान अपने तरीके से करेगा, हालांकि अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन जारी रहेगा।

स्विट्जरलैंड में अमेरिका के साथ तकनीकी वार्ता के पहले दौर के बाद गालिबाफ ने दोहराया कि ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं है। गालीबाफ ने कहा, “हमने कभी अमेरिकियों पर भरोसा नहीं किया, आज भी नहीं करते और भविष्य में भी सावधान रहना ही समझदारी होगी।”

49 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
ईरान के विदेश मंत्री और संसद अध्यक्ष ओमान दौरे पर पहुंचे
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची, संसद अध्यक्ष बाघेर गालिबाफ और ओमान के विदेश मंत्री बद्र बिन हमद अलबुसैदी।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची, संसद अध्यक्ष बाघेर गालिबाफ और ओमान के विदेश मंत्री बद्र बिन हमद अलबुसैदी।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संसद अध्यक्ष बाघेर गालिबाफ आधिकारिक दौरे पर ओमान की राजधानी मस्कट पहुंचे। ओमान के विदेश मंत्री बद्र बिन हमद अलबुसैदी ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।

ओमान के विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच ओमान-ईरान संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। साथ ही ईरान-अमेरिका MoU और होर्मुज स्ट्रेट से जुड़े हालिया घटनाक्रम पर भी बातचीत हुई।

बैठक में दोनों देशों ने क्षेत्र में तनाव कम करने, शांति प्रयासों को आगे बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत स्थिरता बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया। दोनों पक्षों ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट और अन्य अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर सुरक्षित और बिना शुल्क आवाजाही सुनिश्चित की जानी चाहिए।

04:15 AM23 जून 2026

  • कॉपी लिंक
ईरान में 4 जुलाई से शुरू होगा खामेनेई का अंतिम संस्कार

ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह 4 जुलाई से शुरू होगा। अंतिम संस्कार समिति के प्रवक्ता ने कहा कि इससे जुड़ी तैयारियां कई बार पूरी कर ली गई थीं, लेकिन युद्ध की वजह से समारोह को बार-बार स्थगित करना पड़ा।

उन्होंने बताया कि 8 जुलाई को इराक के पवित्र शहरों नजफ और करबला में भी अलग श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किए जाएंगे।

ईरान और पूरे शिया मुस्लिम समुदाय में खामेनेई का बड़ा धार्मिक और राजनीतिक प्रभाव माना जाता है। यही वजह है कि उनके अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

03:43 AM23 जून 2026

  • कॉपी लिंक
UN रिपोर्ट- लेबनान में पहली बार हवाई हमले नहीं दिखे

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है 2 मार्च को इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद रविवार को पहली बार कोई हवाई हमले नहीं दिखे। UN सेक्रेटरी जनरल के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने न्यूयॉर्क में पत्रकारों से कहा कि यह शांति सोमवार सुबह तक भी बनी रही।

उन्होंने कहा, “हम हिंसा में आई इस कमी का स्वागत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि जमीनी स्तर पर रहने वाले लोगों की भलाई के लिए यह सिलसिला जारी रहेगा।”

हालांकि दुजारिक ने बताया कि इजराइली विमानों की ओर से लेबनानी हवाई क्षेत्र का उल्लंघन अभी भी जारी हैं, लेकिन पहले की तुलना में कमी आई है।

03:12 AM23 जून 2026

  • कॉपी लिंक
ईरान ने अमेरिका से बातचीत का बचाव किया

ईरान के संसद अध्यक्ष बाघेर गालीबाफ ने अमेरिका के साथ बातचीत करने के फैसले की आलोचना करने वालों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ईरानी डेलिगेशन स्विट्जरलैंड इसलिए गया ताकि लेबनान में जारी खून-खराबे को रोका जा सके।

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, ‘अगर हम स्विट्जरलैंड नहीं गए होते, तो लेबनान के मुसलमानों और शियाओं का और ज्यादा खून बहता।’

02:43 AM23 जून 2026

  • कॉपी लिंक
इजराइल-लेबनान वार्ता में सैन्य और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होगी

अमेरिका की मध्यस्थता में इजराइल और लेबनान के बीच होने वाली अगली बातचीत मंगलवार से शुरू होने की उम्मीद है। CNN के मुताबिक, अमेरिकी विदेश विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इसमें सैन्य और राजनीतिक दोनों मुद्दों पर चर्चा होगी।

इस बातचीत में अमेरिकी डेलिगेशन का नेतृत्व विदेश विभाग के सलाहकार डैन होलर और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के सहायक रक्षा सचिव डेनियल जिमरमैन करेंगे।

यह वार्ता ऐसे समय हो रही है, जब लेबनान में सीजफायर काफी नाजुक स्थिति में है। हिजबुल्लाह और इजराइल पर लगातार उल्लंघन के आरोप लग रहे हैं, जिससे अमेरिका-ईरान बातचीत पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

02:12 AM23 जून 2026

  • कॉपी लिंक
अमेरिका-ईरान बातचीत की निगरानी करेंगी 4 कमेटियां

01:48 AM23 जून 2026

  • कॉपी लिंक
होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही बढ़ी
होर्मुज स्ट्रेट में जहाजो की आवाजाही।

होर्मुज स्ट्रेट में जहाजो की आवाजाही।

अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी रहने के बीच होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। मरीन ट्रैफिक के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार शाम तक बीते 24 घंटों में कम से कम 24 कमर्शियल जहाज इस समुद्री रास्ते से गुजरे।

इनमें फारस की खाड़ी से बाहर निकलने वाले 8 तेल टैंकर और 2 मालवाहक जहाज शामिल थे। वहीं, खाड़ी में प्रवेश करने वाले जहाजों में 8 तेल टैंकर और 6 मालवाहक जहाज शामिल रहे।

01:12 AM23 जून 2026

  • कॉपी लिंक
ईरान बोला- फ्रीज्ड फंड मिलना MoU की बड़ी जीत
संसद अध्यक्ष बाघेर गालिबाफ। (फाइल फोटो)

संसद अध्यक्ष बाघेर गालिबाफ। (फाइल फोटो)

ईरान की सरकारी मीडिया को दिए इंटरव्यू में संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा कि अमेरिका के साथ हुए MoU के बाद ईरानी फ्रीज्ड फंड जारी होना देश के लिए बड़ी कामयाबी है।

उन्होंने बताया कि MoU के आर्टिकल 11 के तहत 6-6 अरब डॉलर की दो अलग-अलग रकम ईरान को मिलनी है। इसके लिए शुरुआती तैयारी कतर दौरे के दौरान हो गई थी, जबकि अंतिम मंजूरी स्विट्जरलैंड में हुई।

गालिबाफ ने कहा कि आर्टिकल 10 के तहत तेल, पेट्रोकेमिकल उत्पाद, बैंकिंग, बीमा और परिवहन से जुड़े प्रतिबंधों में भी अंतिम समझौता होने तक राहत दी गई है।

उन्होंने इन दोनों फैसलों को MoU का पहला बड़ा फायदा बताते हुए कहा कि ईरान इसे समझौते से मिली शुरुआती जीत के तौर पर देख रहा है।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

वर्ल्ड अपडेट्स:जर्मनी में रिटायरमेंट की उम्र 70 साल करने की तैयारी

जर्मन सरकार पेंशन सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। प्रस्ताव के तहत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *