


स्पोर्ट्स डेस्क31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

स्टोक्स ने IPL 2023 में CSK से 2 मैच खेले।
इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स वर्कलोड और फिटनेस मैनेजमेंट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL) में नजर नहीं आएंगे। उनकी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को घोषणा की। 2023 में चेन्नई ने उन्हें 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। स्टोक्स ने CSK से केवल 2 ही मैच खेले थे।
स्टोक्स का भारत के खिलाफ 5 टेस्ट सीरीज पर फोकस
CSK ने गुरुवार को बयान में कहा, इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान, ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अपने वर्कलोड और फिटनेस मैनेजमेंट के कारण IPL 2024 में शामिल नहीं होंगे। CSK मैनेजमेंट IPL से पहले भारत में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज और फिर जून 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप खेलने के साथ इंग्लैंड के साथ अपने वर्कलोड को मैनेज करने के बेन के फैसले में बेन का समर्थन करता है।
25 जनवरी से 11 मार्च 2024 तक भारत और इंग्लैंड के बीच भारत में ही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

IPL 2023 में बनाए 15 रन
स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2023 की नीलामी में 16.25 करोड़ की भारी भरकम कीमत में खरीदा था। वे टीम की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर पाए और केवल 2 ही मैच खेले। स्टोक्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 7 और लखनऊ के खिलाफ 8 रन बनाए थे। स्टोक्स ने लखनऊ के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए एक ओवर में 18 रन खर्च कर दिए थे। चोटिल होने के कारण बीच सीजन में ही वे अपने वतन लौट गए थे।

वनडे वर्ल्ड कप खेलने के लिए रिटायरमेंट वापस लिया था
स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन वर्ल्ड कप खेलने के लिए इस बार उन्होंने फिर टीम में वापसी की। गत चैंपियन इंग्लैंड को वर्ल्ड कप में निराशाजनक अभियान का सामना करना पड़ा और वह 10 टीमों की अंक तालिका में सातवें स्थान पर रहा।
32 साल के स्टोक्स लीग स्टेज के पहले तीन मैच चोट के कारण नहीं खेल सके। लेकिन अंत में एक शतक और दो हाफ सेंचुरी के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि, स्टोक्स ने वर्ल्ड कप के छह मैचों में से किसी में भी गेंदबाजी नहीं की।
[ad_2]
Source link