Saturday , 20 June 2026

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट- एक नंबर ने बदल दी टॉप-3 रैंकिंग:23 हजार स्टूडेंट्स फेल; चंपावत के छात्र ने किया सुसाइड का प्रयास



उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजों में इस बार कड़ी टक्कर देखने को मिली। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में टॉप रैंक सिर्फ एक नंबर के अंतर से तय हुईं। 10वीं में नैनीताल के अक्षत गोपाल और 12वीं में बागेश्वर की गीतिका पंत व ऊधम सिंह नगर की सुशीला मेहंदीरेट्टा ने टॉप किया। वहीं करीब 23 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा पास नहीं कर सके। वहीं, चंपावत के लोहाघाट में कम अंक आने से आहत छात्र ने आत्महत्या का प्रयास किया। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने शनिवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम की औपचारिक घोषणा प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की उपस्थिति में की गई। हाईस्कूल (10वीं) में 92.10 प्रतिशत और इंटरमीडिएट (12वीं) में 85.11 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। जिलावार प्रदर्शन में 10वीं और 12वीं दोनों में बागेश्वर टॉप रहा, जबकि 10वीं में देहरादून और 12वीं में हरिद्वार सबसे फिसड्डी रहे। 10वीं में नैनीताल के अक्षत गोपाल ने 500 में से 491 अंक लेकर स्टेट टॉप किया है। वहीं 12वीं में बागेश्वर की गीतिका पंत और ऊधम सिंह नगर की सुशीला मेहंदीरेट्टा ने 490-490 अंक लेकर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। जिलावार रिजल्ट में बागेश्वर दोनों ही कक्षाओं में टॉप पर रहा। इस बार भी लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा है। एक अंक कम पड़ा, बदल गई रैंक सबसे दिलचस्प बात यह है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में कई छात्रों के बीच सिर्फ 1 नंबर का अंतर रहा, जिसने सीधे रैंक पर असर डाला। 10वीं में अक्षत गोपाल ने 491 अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि 490 अंक पाने वाले दो छात्र दूसरे स्थान पर रहे। वहीं 489 अंक पाने वाले छात्र तीसरे स्थान पर पहुंचे। इसी तरह 12वीं में 490 अंक पाने वाली दो छात्राएं संयुक्त टॉपर बनीं, जबकि 489 अंक पाने वाले छात्र को दूसरा स्थान मिला। यानी सिर्फ एक नंबर ने मेरिट सूची की तस्वीर बदल दी। शिक्षा मंत्री ने 12वीं की टॉपर गीतिका पंत से फोन पर बात कर उन्हें बधाई दी। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट कर बोर्ड परीक्षा में सफल हुए सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। इस बार करीब 2.15 लाख छात्र-छात्राएं इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे। बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच प्रदेशभर में शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की गई थीं। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी बोर्ड ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। छात्र किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। संयुक्त सचिव सीपी रतूड़ी (6396178537), शोध अधिकारी शैलेन्द्र जोशी (7055513072) और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजीव रावत (7830403040) से संपर्क किया जा सकता है। पल-पल अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…


Source link

Tiwari Aka

Check Also

Exam Cheating Prevention; Medical Students Holidays Cancelled

Hindi NewsCareerNMC Advisory: Exam Cheating Prevention; Medical Students Holidays Cancelled1 घंटे पहलेकॉपी लिंकNeet Re exam …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *