Friday , 20 March 2026

रणवीर का 'शेर-ए-बलूच' सॉन्ग पर डांस वायरल:धुरंधर 2 की सक्सेस पार्टी में रहमान डकैत के हुक स्टेप्स किए; सोम्या टंडन की रणवीर को थप्पड़ मारने की एक्टिंग



रणवीर सिंह और संजय दत्त स्टारर ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के पहले दिन ही 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस कामयाबी के बाद डायरेक्टर आदित्य धर ने मुंबई में एक शानदार आफ्टर-पार्टी दी है। इसमें यामी गौतम, अर्जुन रामपाल और रणवीर सिंह सहित पूरी स्टारकास्ट शामिल हुई। सोशल मीडिया पर पार्टी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें रणवीर सिंह रहमान डकैत के एंट्री सॉन्ग पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म में ‘उल्फत’ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सौम्या टंडन भी पार्टी में नजर आईं। वह रणवीर को मजाक में थप्पड़ मारने की एक्टिंग करती दिखीं। आफ्टर पार्टी में रणवीर के डांस की तस्वीरें रणवीर ने रिक्रिएट किए अक्षय खन्ना के डांस स्टेप्स सक्सेस पार्टी के एक वीडियो में रणवीर सिंह वायरल गाने ‘FA9LA’ (शेर-ए-बलूच) पर थिरकते नजर आए। यह गाना मूल रूप से रैपर फ्लिपरैची का है, जो अक्षय खन्ना के हुक स्टेप्स की वजह से इंटरनेट पर वायरल हो गया था। रणवीर ने उसी नोस्टाल्जिया को ताजा करते हुए गाने के हुक स्टेप्स को रिक्रिएट किया। इसके अलावा, उन्होंने ‘नैना लड़ावा’ और जैस्मीन सैंडलास के गाने ‘शरारत’ पर सारा अर्जुन, क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान के साथ भी परफॉर्म किया। सौम्या टंडन ने रणवीर को याद दिलाया पुराना सीन पार्टी में फिल्म में ‘उल्फत’ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सौम्या टंडन भी नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह, यामी गौतम और आदित्य धर के साथ कई इनसाइड फोटोज शेयर कीं। एक मजेदार वीडियो में सौम्या, रणवीर को मजाक में थप्पड़ मारने की एक्टिंग करती दिखीं। उन्होंने बताया कि यह फिल्म के पहले पार्ट में उनके और रणवीर के बीच फिल्माए गए पहले सीन की यादें ताजा करने के लिए था। पहले दिन की कमाई 100 करोड़ के पार ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने ओपनिंग डे पर 21,728 शोज के जरिए 102.55 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जो क्रेज था, वह आंकड़ों में साफ दिख रहा है। पॉजिटिव रिव्यूज और वर्ड ऑफ माउथ की वजह से आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई और बढ़ने की उम्मीद है।


Source link

Tiwari Aka

Check Also

Ali Fazal & Sonali Bendre Rakh First Look

1 घंटे पहलेकॉपी लिंकमुंबई में आयोजित ‘प्राइम वीडियो 2026’ कार्यक्रम में सस्पेंस-थ्रिलर वेब सीरीज ‘राख’ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *