Saturday , 2 August 2025
Breaking News

Job Education News; SSC GD Constable Recruitment, MPPSC Full marks for deleted question | SSC GD कॉन्स्टेबल की 70 हजार से ज्यादा वैकेंसी, एकता कपूर एमी अवार्ड पाने वाली पहली भारतीय महिला

[ad_1]
  • Hindi News
  • Career
  • Job Education News; SSC GD Constable Recruitment, MPPSC Full Marks For Deleted Question

35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, जॉब & एजुकेशन बुलेटिन में आपका स्वागत है। आज टॉप स्टोरी में SSC GD कॉन्स्टेबल भर्ती और MPPSC की नई पॉलिसी की बात। टॉप जॉब्स में जानेंगे AIIMS दिल्ली और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में निकली वैकेंसी के बारे में। करेंट अफेयर्स में बताएंगे एकता कपूर के अलावा और किस भारतीय को इस बार एमी अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

टॉप स्टोरी

1. SSC GD कॉन्स्टेबल में निकली 75 हजार से भी ज्यादा भर्ती

स्टाफ सिलेक्शन कमिशन यानी SSC ने GD कॉन्स्टेबल के 75768 पदों पर भर्ती का नोटीफिकेशन जारी किया है। इनमें से 67364 पद पुरुष कैंडिडेट्स के लिए और 8179 पद महिला कैंडिडेट्स के लिए हैं। इसके लिए 24 नवंबर 2023 से कैंडिडेट्स ssc.nic.in पर जाकर अप्लाय कर सकते हैं।

इसमें 18 से 23 साल तक के कैंडिडेट्स अप्लाय कर सकते हैं। सिलेक्शन के लिए कैंडिडेट्स को कंप्यूटर बेस्ड रिटन एग्जाम, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट क्लियर करना होगा। सिलेक्टेड कैंडिडेट्स की सैलरी 18,000 रुपए प्रतिमाह से लेकर 69,100 रुपए प्रतिमाह तक होगी। इसका एग्जाम फरवरी-मार्च 2024 में आयोजित किया जाएगा।

2. MPPSC के एग्जाम्स में अब डिलीटेड सवालों के लिए मिलेंगे ‘फुल मार्क्स’

सोमवार को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी MPPSC ने अपनी पॉलिसी में एक बड़ा बदलाव किया है। अब आयोग द्वारा डिलीट किए गए सवालों के लिए कैंडीडेट्स को पूरे अंक दिए जाएंगे ताकी टोटल मार्क्स में कोई बदलाव न हो। साथ ही कॉन्ट्रोवर्सी या कोर्ट केस से भी बचा जा सके। नया नियम आगे होने वाले सभी एग्जाम्स पर लागू होगा।

ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप जॉब्स

1. AIIMS दिल्ली में 3 हजार से ज्यादा वैकेंसी

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS), दिल्ली की ओर से ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। कैंडिडेट्स aiimsexams.ac.in पर जाकर अप्लाय कर सकते हैं। कैंडिडेट्स की नियुक्ति एम्स बठिंडा, भोपाल, बीबीनगर, बिलासपुर, दिल्ली, देवघर, गुवाहाटी, जोधपुर, कल्याणी, मंगल गिरी, नागपुर, पटना, रायबरेली, ऋषिकेश और विजयपुर आदि में होगी।

10वीं, 12वीं पास, BE, BTech. होल्डर्स इन पोस्ट्स के लिए अप्लाय कर सकते हैं। एज लिमिट 18 से 35 साल तय की गई है।

2. MP हाईकोर्ट में जज बनने का मौका

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ओर से सिविल जज, जूनियर डिवीजन (एंट्री लेवल) एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कैंडिडेट्स mphc.gov.in पर जाकर अप्लाय कर सकते हैं।

LLB डिग्री होल्डर्स इन पोस्ट्स के लिए अप्लाय कर सकते हैं। एज लिमिट 21 से 35 साल तय की गई है।

सरकारी नौकरी से जुड़ी और जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

करेंट अफेयर्स

1. इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2023

20 नवंबर को न्यूयॉर्क में 51वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान इंडियन फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एकता कपूर को एमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें आर्ट्स और एंटरटेनमेंट की दुनिया में महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह अवॉर्ड दिया गया। एकता कपूर एमी अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

एकता कपूर एक भारतीय टीवी प्रोड्यूसर, फिल्म प्रोड्यूर और डायरेक्टर हैं जो कई फिल्में और टीवी सीरियल बना चुकी हैं। वो बालाजी टेलीफिल्म्स की जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

एकता कपूर एक भारतीय टीवी प्रोड्यूसर, फिल्म प्रोड्यूर और डायरेक्टर हैं जो कई फिल्में और टीवी सीरियल बना चुकी हैं। वो बालाजी टेलीफिल्म्स की जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

उनके अलावा वीर दास को कॉमेडी फिल्म ‘वीर दास: लैंडिंग’ के लिए एमी अवॉर्ड दिया गया।

2. 54वां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFI)

20 नवंबर को गोवा में इंटनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) 2023 का उद्धाटन किया गया। इस बार यहां 250 फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। यह समारोह 20 से 28 नवंबर तक चलेगा। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसका उद्घाटन किया है।

54वें IFFI का उद्घाटन सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया।

54वें IFFI का उद्घाटन सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया।

54वें IFFI में माधुरी दीक्षित को भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। हॉलीवुड एक्टर-प्रोड्यूसर माइकल डगलस को ‘सत्यजीत रे लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ दिया जाएगा।

3. जम्मू कश्मीर में ज्ञानोदय एक्सप्रेस रवाना हुई

19 नवंबर को जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने ज्ञानोदय एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रेलगाड़ी विभिन्न राज्यों से होकर गुजरेगी और विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक तीर्थ यात्रा के रूप में काम करेगी।

कॉलेज ऑन व्हील्स के जरिए 780 लड़कियां पूरे देश का स्टडी टूर करेंगी।

कॉलेज ऑन व्हील्स के जरिए 780 लड़कियां पूरे देश का स्टडी टूर करेंगी।

उप राज्यापाल मनोज सिन्हा ने ज्ञानोदय एक्सप्रेस ‘कॉलेज ऑन व्हील्स’ को रियासी जिले के कटरा रेलवे स्टेशन से रवाना किया। कॉलेज ऑन व्हील्स’ में एक लाइब्रेरी है, जिसमें सभी स्टूडेंट्स के लिए बुक्स उपलब्ध हैं। इस ट्रेन में विद्यार्थी अपने-अपने प्रोजेक्ट की प्रेजेंटेशन भी दें सकेंगे।

4. इंटरनेशनल टूरिज्म मार्ट 2023 का उद्घाटन

21 नवंबर को मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में तीन दिवसीय 11वें इंटरनेशनल टूरिज्म मार्ट (ITM) का उद्घाटन किया गया। इंटरनेशनल टूरिज्म मार्ट का आयोजन हर साल पूर्वोत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में किया जाता है। यह उत्तर पूर्वी स्टेकहोल्डर्स के लिए घरेलू और अंतरर्राष्ट्रीय दोनों बाजारों से जुड़ने का मौका देता है। इस आयोजन में स्थानीय उत्तर पूर्वी स्टेकहोल्डर्स की घरेलू और इंटरनेशनल खरीददारों के साथ बिजनेस मीटिंग भी की जाएंगी। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं होगा, कागज रहित प्रणाली अपनाई जाएगी और वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा।

ऐसे ही और करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…

आखिर में एक काम की बात….GATE 2024 की एप्लिकेशन में बदलाव करने के लिए 20 नवंबर को लिंक एक्टिव हो चुका है। रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाकर अपनी एप्लिकेशन में जरूरी बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स को 500 रुपए की फीस भी अदा करनी होगी। 24 नवंबर करेक्शन करने की लास्ट डेट है।

The Hindu हिंदी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
Source link

Check Also

Bihar State Cooperative Bank has released recruitment for the post of Officer, age limit is 30 years, selection is through exam | सरकारी नौकरी: बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ने ऑफिसर के पदों पर निकाली भर्ती, एज लिमिट 30 साल, एग्जाम से सिलेक्शन

[ad_1] Hindi NewsCareerBihar State Cooperative Bank Has Released Recruitment For The Post Of Officer, Age …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *