
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पीएम मोदी से फोन पर बातचीत की है। दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत अहम मानी जा रही है। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। फिलहाल बातचीत के मुद्दों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया जा रहा है कि, इस बातचीत में भारत-अमेरिका संबंधों, वैश्विक हालात और आपसी सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा संभव है। दोनों देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा सहयोग को लेकर भी बात होने की संभावना है। राष्ट्रपति ट्रम्प और पीएम मोदी के बीच यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बड़े घटनाक्रम चल रहे हैं। वहीं, ट्रम्प ने आज ही अपने सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल पर भारत से जुड़ी दो तस्वीरें पोस्ट की थी। एक में उन्होंने इंडिया गेट की फोटो शेयर की थी, जबकि दूसरे में पीएम मोदी के साथ एक मैगजीन का कवर शेयर किया था। अमेरिका में इंडिया गेट जैसा दरवाजा बनाएंगे ट्रम्प ट्रम्प ने इंडिया गेट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि भारत का ट्रायम्फल आर्च बहुत खूबसूरत है। हमारा वाला इन सबमें सबसे शानदार होगा! दरअसल ट्रम्प राजधानी वाशिंगटन डीसी में अपने नाम से एक विशाल दरवाजा बनवाने का प्लान कर रहे हैं। इस स्मारक को ‘आर्क डी ट्रम्प’ नाम दिया गया है। इसका इस्तेमाल वर्जीनिया राज्य से राजधानी में प्रवेश के लिए किया जाएगा। इसका डिजाइन पेरिस के आर्क डी ट्रायम्फ से मिलता-जुलता है। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कुछ महीने पहले CNN को बताया था कि इस आर्क का आइडिया खुद ट्रम्प का था। ट्रम्प इस आर्क के डिजाइन बनाने की प्रक्रिया में भी शामिल रहे। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…
Source link
Check Also
भारतीय पत्रकार आनंद और सुपर्णा को पुलित्जर प्राइज:इलस्ट्रेशन और दमदार कमेंट्री से बताई थी डिजिटल अरेस्ट-साइबर फ्रॉड की भयावहता
दो भारतीय पत्रकारों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है। …