Monday , 22 June 2026

Dehradun Medical College MBBS Student Assaulted by Seniors


इस पूरी घटना के बाद युवक काफी डरा-सहमा हुआ है, एआई जनरेटेड फोटो।

देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में मुस्लिम MBBS छात्र ने अपने सीनियर्स पर रैगिंग का आरोप लगाया है। छात्र ने वार्डन को चिट्ठी लिखकर बताया कि उसके साथ बेल्ट-चप्पलों से मारपीट की गई है और उसे जबरन बाल कटवाने के लिए भी कहा गया।

.

यह पूरा मामला 12 जनवरी का है हालांकि आज इस मामले में कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. गीता का एक बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा की छात्र की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है और मामले की जांच एंटी रैगिंग कमेटी को सौंप दी गई है। उन्होंने कहा कि मारपीट, रैगिंग और अन्य सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

इस पर अब एंटी रैगिंग कमेटी ने कार्रवाई की है। रैगिंग के आरोप में दो छात्र निष्कासित किए गए हैं। फिलहाल एंटी रैगिंग कमेटी मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट आने तक वे हॉस्टल से निष्कासित रहेंगे। रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर छात्रों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इस संबंध में कॉलेज प्रबंधन की ओर से आदेश जारी किया गया है।

इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्राचार्य डॉ. गीता जैन को मामले की विस्तृत जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन को तत्काल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

शिक्षण संस्थानों में रैगिंग की घटनाएं संस्थागत अनुशासन व व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाती है। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन को रैगिंग की रोकथाम के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुरूप सभी आवश्यक और प्रभावी कदम उठाने को कहा गया है।

दून मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन ने बताया विभागीय मंत्री के निर्देशों के तहत मामले की जांच की जा रही है। कॉलेज की ओर से गठित की गई एंटी रैगिंग कमेटी ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीड़ित छात्र की शिकायत के आधार पर आरोपी छात्रों के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं। बहुत जल्द जांच रिपोर्ट कॉलेज प्रशासन को सौंप दी जाएगी।

युवक का आरोप है की सीनियर्स ने जबरन बाल ट्रिम किए, एआई जनरेटेड फोटो।

युवक का आरोप है की सीनियर्स ने जबरन बाल ट्रिम किए, एआई जनरेटेड फोटो।

2 प्वॉइंट्स में पढ़िए छात्र ने अपनी चिट्ठी में क्या लिखा

  • बेल्ट और चप्पलों से पीटा: दून मेडिकल कॉलेज के फर्स्ट ईयर में पढ़ने वाले छात्र ने शिकायती पत्र में लिखा-​​​​​ मैं आपको एक गंभीर घटना के बारे में सूचित करना चाहता हूं। 12 जनवरी को, मुझे दो सीनियरों ने बेल्ट और चप्पलों से पीटा। उन्होंने मुझसे कैंपस के बाहर टॉर्चर किया और मुझे अपने बाल ट्रिम करने के लिए मजबूर किया। रात के समय मुझे कैंपस के बाहर बने ‘स्वास्तिक’ के पास सोने पर मजबूर किया।
  • मामले की जांच हो: छात्र ने लिखा- इस घटना के कारण मुझे बहुत पीड़ा हुई है और मैं बहुत डरा हुआ हूं। मैं आपसे विनम्र निवेदन करता हूं कि कृपया इस मामले की जांच करें और आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें।
वार्डन को भेजा गया शिकायती पत्र।

वार्डन को भेजा गया शिकायती पत्र।

रैगिंग की श्रेणी में माना जा रहा मामला, शिकायत प्रशासन तक पहुंची

छात्र ने 13 जनवरी को ये चिट्ठी वार्डन को दी, जिसके बाद शिकायत को तत्काल बॉयज हॉस्टल और प्राचार्य कार्यालय तक भेज दिया गया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने आज इस बारे में एक बयान जारी करते हुए कहा की- मामले की जांच एंटी रैगिंग कमेटी को सौंप दी गई है।

उन्होंने कहा कि कमेटी ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं, लेकिन अभी अंतिम रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है। रिपोर्ट और संस्तुति मिलते ही नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें निलंबन तक शामिल हो सकता है।

दोनों पक्षों से हो चुकी लंबी पूछताछ

सूत्रों के मुताबिक, कॉलेज के ही प्रोफेसर डॉ. गजाला रिजवी की अगुआई वाली एंटी रैगिंग कमेटी ने शनिवार को पीड़ित छात्र (बैच 2025) और आरोपी छात्रों (बैच 2023 और 2024) को तलब कर लंबी पूछताछ की। पीड़ित छात्र कमेटी के सामने डरा और सहमा नजर आया और उसने आरोप दोहराए कि उसे बेल्ट और चप्पलों से पीटा गया, साथ ही बाल कटवाने का दबाव बनाया गया।

—————–

ये खबर भी पढ़ें…

नेपाल के कैलाली में छिपा है ऐंजल का कातिल:उत्तराखंड STF को मिली लोकेशन, गिरफ्तारी के लिए 2 टीमें रवाना

देहरादून में त्रिपुरा के छात्र ऐंजल चकमा की हत्या के मामले में फरार चल रहे छठे और मुख्य आरोपी यज्ञराज अवस्थी की तलाश तेज हो गई है। केस की जांच कर रही SIT के साथ अब उत्तराखंड STF भी आरोपी की तलाश में जुट गई है। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link
Tiwari Aka

Check Also

Neeraj Chopra Best Male Athlete of Year & FATF Vivek VP Update

10 घंटे पहलेकॉपी लिंकआज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *