Tuesday , 24 March 2026

ranveer singh deepika padukone new york vacation | न्यूयॉर्क में वेकेशन मनाते दिखे रणवीर सिंह–दीपिका पादुकोण: धुरंधर की सफलता के बाद ब्रेक पर एक्टर; फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाई


3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर की शानदार सफलता के बाद ब्रेक पर हैं। वह पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। दोनों को हाल ही में न्यूयॉर्क सिटी में साथ देखा गया।

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों के आधार पर माना जा रहा है कि दोनों न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं। इंटरनेट पर सामने आई तस्वीरों में रणवीर और दीपिका न्यूयॉर्क में फैंस के साथ फोटो खिंचवाते दिख रहे हैं।

एक फैन ने तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि रणवीर ने उनके साथ फोटो क्लिक करवाई। वहीं दीपिका रणवीर की बहन रितिका भावनानी के साथ खड़ी नजर आईं।

इस आउटिंग के दौरान रणवीर का लुक कैजुअल नजर आया। उन्होंने ब्लैक स्वेटर पहना था। इसके साथ ग्रे रंग का डिजाइन वाला स्कार्फ था। सिर पर ब्लैक बीनी और आंखों पर हल्के रंग के सनग्लासिस दिखे। एक रेड कलर की क्रॉस-बॉडी स्ट्रैप ने उनके लुक में थोड़ा कलर जोड़ा।

वहीं दीपिका सर्द मौसम के हिसाब से सिंपल और एलिगेंट आउटफिट में दिखीं। उन्होंने सफेद रंग का कोट और उसी रंग का मोटा स्कार्फ कैरी किया था।

धुरंधर ने 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर, जिसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है, 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। रिलीज के कई हफ्तों बाद भी फिल्म की कमाई जारी है। फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है।

धुरंधर भारत की अब तक की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है। फिल्म ने रिलीज के सिर्फ 23 दिनों में यह आंकड़ा पार किया है।

इस बीच मेकर्स ने धुरंधर 2 का भी ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

सुनील गावस्कर को नहीं मिले धुरंधर 2 के टिकट:राकेश बेदी से क्रिकेटर बोले- कहीं से अरेंज हो सके तो कीजिए

फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और भारत समेत दुनियाभर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *