Sunday , 22 March 2026

Sri Lanka’s first win in the T20 tri-series zimbabwe pakistan | श्रीलंका की टी-20 ट्राई सीरीज में पहली जीत: जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया; पाथुम निसांका का विनिंग सिक्स, शतक लगाने से चूके


रावलपिंडी42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पाथुम निसांका ने 98 रन बनाए। - Dainik Bhaskar

पाथुम निसांका ने 98 रन बनाए।

श्रीलंका ने टी-20 ट्राई सीरीज में पहली जीत दर्ज कर ली। टीम ने बुधवार को जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया। रावलपिंडी में जिम्बाब्वे ने पहले बैटिंग करते हुए 146 रन बनाए। श्रीलंका ने 16.2 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया। पाथुम निसांका ने 98 रन बनाए। उन्होंने ही विनिंग सिक्स भी लगाया।

जिम्बाब्वे से एक भी फिफ्टी नहीं आई रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 17 रन पर 2 विकेट गंवा दिए। मरुमानी 4 और डायन मायर्स 6 रन बनाकर आउट हुए। ब्रायन बेनेट ने 34 रन बनाकर टीम को फिफ्टी के पार पहुंचाया। विकेटकीपर ब्रेंडन टैलर 14 ही रन बनाकर आउट हो गए।

सिंकदर रजा ने सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया कप्तान सिकंदर रजा ने फिर रायन बर्ल के साथ मिलकर टीम को 100 रन के पार पहुंचा दिया। रजा और बर्ल दोनों ने 37-37 रन बनाए। ताशिंगा मुसेकिवा 6 रन बनाकर नॉटआउट रहे। टीम ने 5 विकेट खोकर 146 रन बनाए।

रायन बर्ल ने जिम्बाब्वे को 150 के करीब पहुंचाया।

रायन बर्ल ने जिम्बाब्वे को 150 के करीब पहुंचाया।

श्रीलंका के लिए वनिंदू हसरंगा ने 23 रन देकर 2 विकेट लिए। महीश तीक्षणा ने भी 23 ही रन देकर 2 विकेट लिए। कप्तान दासुन शनाका को 1 विकेट मिला। दुष्मंथा चमीरा और ईशान मलिंगा कोई विकेट नहीं ले सके।

सिकंदर रजा ने 37 रन बनाए।

सिकंदर रजा ने 37 रन बनाए।

निसांका ने 17वें ओवर में जीत दिलाई 147 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका को पाथुम निसांका ने मजबूत शुरुआत दिलाई। हालांकि, उनके सामने कमिल मिशारा 12 रन बनाकर आउट हो गए। विकेटकीपर कुसल मेंडिस ने निसांका का साथ दिया। निसांका ने 58 गेंद पर 98 रन बनाए और टीम को 16.2 ओवर में जीत दिला दी। मेंडिस 25 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

जिम्बाब्वे के लिए इकलौता विकेट ब्रैड एवंस ने लिया। रिचर्ड नगारवा, तिनोतेंदा मपोसा, कप्तान सिकंदर रजा और वेलिंगटन मसाकाद्जा कोई विकेट नहीं ले सके।

श्रीलंका की पहली जीत टी-20 ट्राई सीरीज में श्रीलंका को पहली जीत मिली। टीम पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के खिलाफ एक-एक मैच हार चुकी है। अब श्रीलंका आखिरी मैच में पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंच सकती है। अगर श्रीलंका हारी तो जिम्बाब्वे फाइनल में पहुंच जाएगी। 29 नवंबर को खिताबी मुकाबला होगा।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

Jordan Anthony, The new sensation of track and field, Jordan Anthony of the United States

Hindi NewsSportsJordan Anthony, The New Sensation Of Track And Field, Jordan Anthony Of The United …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *