Sunday , 22 March 2026

Strong winds and heavy rains wreak havoc in Brazil – PHOTOS | ब्राजील में तेज हवाओं और भारी बारिश से तबाही-PHOTOS: इमारतें ढही, सड़कें टूटी, 6 मौतें; फिलीपींस में ‘फंग-वोंग’ सुपर टाइफून, 1.5 लाख लोग रेस्क्यू

ब्रासीलिया/ मनीला33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ब्राजील के दक्षिणी राज्य पराना में शुक्रवार देर रात तेज हवाओं और भारी बारिश के साथ आए तूफान ने भारी तबाही मचाई। राज्य सरकार के अनुसार, इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है।

सबसे ज्यादा नुकसान रियो बोनिटो डो इगुआकू शहर में हुआ। यहां आधे से अधिक घरों की छतें उड़ गई, कई इमारतें ढही, सड़कें बंद हो गई और बिजली की लाइनें टूट गईं।

इस हादसे में अब तक 437 लोग घायल हुए हैं। वहीं, लगभग 1000 लोग बेघर हो गए। मौसम विभाग के अनुसार हवा की गति 180 से 250 किलोमीटर प्रति घंटा तक थी।

दूसरी ओर फिलीपींस में रविवार को ‘फंग-वोंग’ सुपर टाइफून के कारण भारी बारिश, तेज हवाएं चली। इसके चलते फिलीपींस के पूर्वी और उत्तरी इलाकों से 1.5 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। यहां ऊंची समुद्री लहरों के लिए चेतावनी जारी कर दी गई हैं।

ब्राजील में तूफान से तबाही की 5 तस्वीरें…

ब्राजील के पराना में पिछले दो दिनों से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है।

ब्राजील के पराना में पिछले दो दिनों से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है।

तूफान से रियो बोनिटो डो इगुआकू शहर में कई घरों की छतें उड़ गईं।

तूफान से रियो बोनिटो डो इगुआकू शहर में कई घरों की छतें उड़ गईं।

तूफान के बाद तबाह हुए मकान से जरूरी समान निकालते लोग।

तूफान के बाद तबाह हुए मकान से जरूरी समान निकालते लोग।

ब्राजील में सेना ने बचाव कार्य किया। मेडिकल और भोजन सहित जरूरी मदद लोगों तक पहुंचाई।

ब्राजील में सेना ने बचाव कार्य किया। मेडिकल और भोजन सहित जरूरी मदद लोगों तक पहुंचाई।

तूफान में कई गाड़ियां पलट गई, जिससे सड़कें बंद हो गई और बिजली की लाइनें टूट गईं।

तूफान में कई गाड़ियां पलट गई, जिससे सड़कें बंद हो गई और बिजली की लाइनें टूट गईं।

फिलीपींस में तूफान से 300 उड़ानें रद्द

फिलीपींस के बड़े हिस्से में चेतावनी जारी कर दी गई हैं। जिनमें सिग्नल संख्या 5 (सबसे ऊंची चेतावनी है) दक्षिण-पूर्वी लूजोन में जारी की गई है। इसमें कैटनडुआनस और कैमरिन्स नॉर्टे और कैमरिन्स सुर के तटीय क्षेत्र शामिल हैं। वहीं, मेट्रो मनीला और आसपास के क्षेत्र सिग्नल संख्या 3 के अंदर हैं।

तूफान की रफ्तार 185 किमी प्रति घंटा से 230 किमी प्रति घंटा है। यह रात तक मध्य लुजोन के औरोरा प्रांत में दस्तक दे सकता है। यहां भारी बारिश, तेज हवाएं और समुद्री लहरों का खतरा है।

कई इलाकों में बिजली गुल हो चुकी है। 300 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। कुछ दिन पहले ही टाइफून ‘कलमाएगी’ ने फिलीपींस में 204 लोगों की जान ली थी और वियतनाम में 5 की मौत हुई थी। वहां मछली पकड़ने की नावें और कई लॉब्स्टर फार्म तबाह हो गए।

फिलीपींस में तूफान की 5 तस्वीरें…

फिलीपींस में रविवार को 'फंग-वोंग' सुपर टाइफून ने तबाही मचाई।

फिलीपींस में रविवार को ‘फंग-वोंग’ सुपर टाइफून ने तबाही मचाई।

फिलीपींस में 185 किमी प्रति घंटा से 230 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली।

फिलीपींस में 185 किमी प्रति घंटा से 230 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली।

फिलीपींस में 1.5 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया।

फिलीपींस में 1.5 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया।

फिलीपींस में लोगो को बसों में ऊंचे इलाकों की तरफ ले जाया गया।

फिलीपींस में लोगो को बसों में ऊंचे इलाकों की तरफ ले जाया गया।

फिलीपींस में और तेज हवाएं और ऊंची समुद्री लहरों की चेतावनी जारी की गई है।

फिलीपींस में और तेज हवाएं और ऊंची समुद्री लहरों की चेतावनी जारी की गई है।

———————————-

ये खबर भी पढ़ें….

दिल्ली के बाद काठमांडू एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी: शाम 5.30 बजे से उड़ानें रुकीं; 100 अंतराराष्ट्रीय 250 घरेलू फ्लाइट्स पर असर

नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को तकनीकी खराबी आने के कारण सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रोक दी गईं। एयरपोर्ट के प्रवक्ता रिजी शेरपा ने बताया कि रनवे के लाइटिंग सिस्टम में दिक्कत आ गई है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link
Tiwari Aka

Check Also

Pakistan Army Chief Asim Munir & Shia Community Iran Controversy

इस्लामाबाद2 घंटे पहलेकॉपी लिंकपाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने गुरुवार को शिया धर्मगुरुओं से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *