Sunday , 22 March 2026

Dabang Delhi Pro Kabaddi League champions for the second time | दबंग दिल्ली दूसरी बार प्रो कबड्डी लीग चैंपियन: फाइनल में पुणेरी पलटन को 31-28 से हराया; फजल अतराचली प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट


स्पोर्ट्स डेस्क3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
दबंग दिल्ली ने 4 साल में दूसरा टाइटल जीता। टीम 2022 में पटना पायरेट्स को हराकर चैंपियन बनी थी। - Dainik Bhaskar

दबंग दिल्ली ने 4 साल में दूसरा टाइटल जीता। टीम 2022 में पटना पायरेट्स को हराकर चैंपियन बनी थी।

दबंग दिल्ली ने प्रो कबड्डी लीग (PKL) के 12वें सीजन का टाइटल जीत लिया है। शुक्रवार को होमग्राउंड पर ही दिल्ली ने पुणेरी पलटन को 31-28 से फाइनल हराया। कप्तान आशु मलिक 2 ही पॉइंट्स ले सके, लेकिन अजिंक्य पवार ने 6 और नीरज नरवाल ने 9 पॉइंट्स लेकर टीम को जीत दिलाई।

दिल्ली के ही ईरानी डिफेंडर फजल अतराचली को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला। उन्होंने सीजन में 52 टैकल पॉइंट्स हासिल किए। फाइनल में पुणे से आदित्य शिंदे ने 10 रेड पॉइंट्स हासिल किए, लेकिन टीम को जिता नहीं सके।

पहले हाफ में आगे रही दिल्ली थ्यागराज इंडोर स्टेडियम में दबंग दिल्ली ने पहले हाफ से बढ़त बनाए रखी। हाफ टाइम के बाद टीम 20-14 से आगे रही। टीम ने पुणे को एक बार ऑलआउट किया और रेड में 13 पॉइंट्स बटोर लिए। पुणे की टीम रेड में 7 ही पॉइंट्स हासिल कर सकी। हालांकि, टीम ने 7 टैकल पॉइंट्स भी लिए, जबकि दिल्ली 3 टैकल पॉइंट्स ही ले सकी।

दिल्ली के कप्तान आशु मलिक फाइनल में 2 ही पॉइंट्स ले सके।

दिल्ली के कप्तान आशु मलिक फाइनल में 2 ही पॉइंट्स ले सके।

सेकेंड हाफ में वापसी के बावजूद हारी पुणे सेकेंड हाफ में दबंग दिल्ली ने अपना डिफेंस स्ट्रॉन्ग कर लिया। टीम के रैडर डू-ऑर-डाई में ही पॉइंट्स लेने की कोशिश कर रहे थे, वहीं डिफेंडर पुणे के रैडर को खुद से पॉइंट्स लेने के लिए मजबूर कर रहे थे। डिफेंसिव स्ट्रैटजी के बावजूद दिल्ली की टीम एक बार ऑलआउट हो गई।

पुणे की अटैकिंग स्ट्रैटजी के बावजूद दिल्ली ने दूसरे हाफ में 11 पॉइंट्स बटोर लिए। जबकि पुणे 14 पॉइंट्स लेकर भी बराबरी नहीं कर सकी। फुल टाइम तक स्कोर 31-28 से दिल्ली के पक्ष में रहा और टीम ने लो-स्कोरिंग फाइनल जीत लिया।

पुणे के कप्तान असलम इनामदार को फाइनल में 1 ही पॉइंट मिला।

पुणे के कप्तान असलम इनामदार को फाइनल में 1 ही पॉइंट मिला।

पुणे से अकेले पड़ गए आदित्य शिंदे मैच में सबसे ज्यादा 10 पॉइंट्स पुणे के आदित्य शिंदे ने बटोरे, लेकिन उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। पंकज मोहित और अबिनेश नादराजन टीम के बाकी 2 बेस्ट प्लेयर रहे, दोनों ने 4-4 पॉइंट्स लिए। कप्तान असलम इनामदार दिल्ली के कप्तान की तरह ही फीके रहे और एक ही अंक ले सके। डिफेंडर गौरव खत्री ने 3 पॉइंट्स लिए, बाकी कोई भी प्लेयर 2 से ज्यादा पॉइंट्स नहीं ले सका।

दूसरी ओर दिल्ली के कप्तान आशु मलिक भी 2 ही पॉइंट्स ले सके। नीरज नरवाल और अजिंक्य पवार की जोड़ी ने मिलकर 15 पॉइंट्स बटोरे। डिफेंस में सौरभ नंदाल, अनुराग और सुरजीत नरवाल ने 2-2 पॉइंट्स लिए। टीम को 4 एक्स्ट्रा पॉइंट्स भी मिले, यही अंतर जीत-हार के लिए काफी रहा।

दिल्ली को 3 करोड़ रुपए मिले दबंग दिल्ली दूसरी बार PKL की चैंपियन बनी। टीम 8वें सीजन में भी चैंपियन बन चुकी है। दूसरी ओर सीजन-10 की चैंपियन पुणे को इस बार रनर-अप बनकर संतोष करना पड़ा। दिल्ली को 3 करोड़ और पुणे को 1.80 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली।

  • बेंगलुरु के दीपक संकर बेस्ट यंग प्लेयर बने।
  • पटना के नवदीप बेस्ट डिफेंडर रहे।
  • पटना के ही अयान लोचाब बेस्ट रैडर बने।
  • दिल्ली के फजल अतराचली प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे।
दबंग दिल्ली ने 2022 में पहली बार PKL जीता था।

दबंग दिल्ली ने 2022 में पहली बार PKL जीता था।

पटना ने सबसे ज्यादा खिताब जीते प्रो कबड्डी लीग 2015 में शुरू हुई थी। तब से अब तक पटना पायरेट्स ने सबसे ज्यादा 3 खिताब जीते हैं। जयपुर के बाद दिल्ली के नाम भी अब 2-2 टाइटल हो गए। हरियाणा स्टीलर्स, बंगाल वॉरियर्ज, बेंगलुरु बुल्स, यू मुंबा और पुणेरी पलटन ने 1-1 बार खिताब जीता है।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

Jordan Anthony, The new sensation of track and field, Jordan Anthony of the United States

Hindi NewsSportsJordan Anthony, The New Sensation Of Track And Field, Jordan Anthony Of The United …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *