Sunday , 22 March 2026

Celebrations in Lucknow after Pakistan’s defeat | लखनऊ में पाकिस्तान के हारने पर जश्न: जमकर आतिशबाजी, भारत माता के जयकारे लगे; नौवीं बार एशिया कप इंडिया ने जीता – Lucknow News

लखनऊ में पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में भारतीय टीम की जीत पर जमकर आतिशबाजी हुई है। प्रशंसकों ने इस दौरान भारत माता की जय वंदे मातरम के नारे लगाए। भारतीय टीम की शानदार परफॉर्मेंस पर भी शहर के लोग खुश नजर आए। मौके पर हजरतगंज, गोमती नगर, चारबाग,आलमबाग

.

भारत ने नौवीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया है। तिलक वर्मा की बेहतरीन पारी की बदौलत इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। रविवार को 147 रन का टारगेट चेज कर रही भारतीय टीम ने 20वें ओवर की चौथी बॉल पर जीत हासिल की। रिंकू सिंह ने चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। तिलक वर्मा 69 रन बनाकर नाबाद लौटे।

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने वाली पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई। कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। पाकिस्तान से साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए।


Source link

Tiwari Aka

Check Also

Pakistan Cricket Toxic Environment; Coach Gary Kirsten Exposure

Hindi NewsSportsCricketPakistan Cricket Toxic Environment; Coach Gary Kirsten Exposure | PCB Political Interferenceस्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *