Wednesday , 6 May 2026

Kangra Police Arrest Two Russian Citizens Charas Recover Vehicle Seized News Update | कांगड़ा पुलिस ने दो रूसी नागरिकों को गिरफ्तार किया: चरस बरामद, गाड़ी जब्त; दूसरे मामला में तस्कर को पकड़ा – Dharamshala News


कांगड़ा पुलिस की गिरफ्त में रूसी नागरिक।

कांगड़ा पुलिस ने आज यानी शनिवार को दो रूसी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से कुल 180.30 ग्राम चरस बरामद की है।

.

पंचरुखी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई की। रूस के एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 102 ग्राम चरस मिली। पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी HP21B-8960 को भी जब्त कर लिया। दोनों के खिलाफ NDPS अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बैजनाथ थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक स्थानीय युवक को पकड़ा। पडोल रोड बैजनाथ निवासी विशाल कुमार के पास से 78.30 ग्राम चरस बरामद हुई। उसके खिलाफ भी NDPS अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे और अवैध शराब के कारोबार में लिप्त किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। जनता से अपील की गई है कि नशे के कारोबारियों की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई समाज और पुलिस की साझा जिम्मेदारी है।


Source link

Tiwari Aka

Check Also

भारतीय पत्रकार आनंद और सुपर्णा को पुलित्जर प्राइज:इलस्ट्रेशन और दमदार कमेंट्री से बताई थी डिजिटल अरेस्ट-साइबर फ्रॉड की भयावहता

दो भारतीय पत्रकारों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *