Saturday , 2 August 2025
Breaking News

Business events today, Share Market, petrol diesel, gold silver, tata technologies | ​​​​​​​IPO-इन्वेस्टमेंट के लिए मॉर्गन स्टेनली से बात कर रही टाटा-टेक, कोल इंडिया के नतीजे आज आएंगे

[ad_1]
  • Hindi News
  • Business
  • Business Events Today, Share Market, Petrol Diesel, Gold Silver, Tata Technologies

नई दिल्ली7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर टाटा ग्रुप से जुड़ी रही। टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजी IPO के जरिए करीब ₹3,123 करोड़ का फंड रेज करने के लिए मॉर्गन स्टेनली, ब्लैकरॉक और कुछ अमेरिकी हेज फंडों के साथ बातचीत कर रही है। वहीं एपल के को फाउंडर स्टीव वॉजनियाक की अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…

  • कोल इंडिया आज यानी शुक्रवार (10 नवंबर) को वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के नतीजे घोषित करेगी। इसके अलावा LIC, आयशर मोटर्स, BSE लिमिटेड, BPL, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ONGC और टाटा केमिकल्स के रिजल्ट भी जारी होंगे।
  • शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है। बीते दिन गुरुवार को सेंसेक्स 143 अंक की गिरावट के साथ 64,832 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 48 अंक की गिरावट रही थी, यह 19,395 के स्तर पर बंद हुआ था।
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल, दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए लीटर है तो डीजल 89.62 रुपए लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. एपल के को-फाउंडर की तबीयत बिगड़ी: मैक्सिको के हॉस्पिटल में चल रहा स्टीव वॉजनियाक का इलाज, एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे

एपल के को फाउंडर स्टीव वॉजनियाक की अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत मैक्सिको सिटी में बिगड़ी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें संभावित स्ट्रोक के बाद वहां के लोकल अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

एपल के को फाउंडर 73 साल के स्टीव वॉजनियाक मेक्सिको में वर्ल्ड बिजनेस फोरम के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। स्थानीय समय के अनुसार 4.20 मिनट पर उन्हें इस फोरम में स्पीच देनी थी, मगर उनकी हालात खराब होने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इस बात का अभी तक पता नहीं चल सका है कि उन्हें किस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

2. IPO-इन्वेस्टमेंट के लिए मॉर्गन स्टेनली से बात कर रही टाटा-टेक: ₹20,821 करोड़ की वैल्यूएशन पर उठाएगी फंड, दो दशक बाद टाटा ग्रुप की कंपनी का आ रहा IPO

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजी IPO के जरिए करीब ₹3,123 करोड़ का फंड रेज करने के लिए मॉर्गन स्टेनली इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट, ब्लैकरॉक और कुछ अमेरिकी हेज फंडों के साथ बातचीत कर रही है। कंपनी यह इन्वेस्टमेंट 2.5 बिलियन डॉलर यानी करीब ₹20,821 करोड़ के वैल्यूएशन पर उठाने के लिए बात कर रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन्वेस्टर जिस वैल्यूएशन पर कंपनी से बात कर रहे हैं, वह पिछले महीने की गई चर्चा से 25% ज्यादा है। पिछले दो दशक में टाटा ग्रुप की किसी कंपनी का यह पहला IPO आ रहा है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

3. अडाणी पोर्ट्स के दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित: Q2FY24 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 4.2% बढ़कर ₹1,747.8 करोड़ रहा, रेवेन्यू 27.6% बढ़ा

अडाणी पोर्ट्स ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। Q2FY24 में अडाणी पोर्ट्स का नेट प्रॉफिट सालाना आधार (YoY) पर 4.2% बढ़कर 1,747.8 करोड़ रुपए रहा। अडाणी पोर्ट्स को पिछले साल की समान तिमाही में 1,677.5 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ था।

ऑपरेशंस से Q2 में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार (YoY) पर 27.6% बढ़कर 6,646.4 करोड़ रुपए रहा। पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी अवधि में ये 5,210.8 करोड़ रुपए रहा था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

4.रूस से सस्ता तेल खरीदकर भारत ने बचाए ₹22,490 करोड़: इस साल ग्लोबल मार्केट से करीब ₹3,200/टन कम रेट पर खरीदा 6.91 करोड़ टन क्रूड ऑयल

इस साल के पहले 9 महीनों में भारतीय कंपनियों ने रूस से सस्ते दामों पर तेल खरीदकर करीब ₹22,490 करोड़ बचाए हैं। भारत ने इस दौरान 6.91 करोड़ टन तेल रूस से इंपोर्ट किया है। जनवरी से सितंबर के बीच भारत ने रूस से ₹43,782 प्रति टन की रेट से तेल खरीदा है (इसमें शिपिंग और दूसरे चार्ज शामिल हैं)।

इस दौरान इराक और दूसरे देशों में क्रूड ऑयल प्रति टन ₹47,019 की रेट में बिक रहा था। इस हिसाब के कंपनियों ने करीब ₹3200/टन सस्ते में तेल खरीदी है। सरकारी आंकड़ों के हवाले से रॉयटर्स ने इस बात की जानकारी दी है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

5. VI को ₹1,128 करोड़ लौटाएगा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट: बॉम्बे हाईकोर्ट ने 30 दिन में पेमेंट करने को कहा, वित्त वर्ष 2015-16 का है रिफंड बकाया

बॉम्बे हाईकोर्ट ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया (VI) को ₹1,128 करोड़ टैक्स रिफंड करने का आदेश दिया है। VI ने वित्त वर्ष 2015-16 (असेंसमेंट ईयर 2016-17) में टैक्स के रूप में ये राशि जमा की थी, जिसका रिफंड उसे किया जाना था। यह आदेश वोडाफोन आइडिया की याचिका के आधार पर सुनाया है। कोर्ट ने डिपार्टमेंट को 30 दिन के अंदर पेमेंट करने को कहा है।

मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस K.R. श्रीराम और जस्टिस नीला गोखले की बेंच ने कहा कि इससे कंपनी और पब्लिक का नुकसान हुआ है। इसलिए मामले से जुड़े अधिकारी के खिलाफ इन्क्वायरी और सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

अब आपके जरूरत की खबर भी पढ़ें…

1 लाख से कम कीमत वाले टॉप-5 इलेक्ट्रिक स्कूटर: फुल चार्ज पर मिलेगी 80 से 120 किलोमीटर की रेंज, शुरूआती कीमत ₹78,999

अगर आप इस फेस्टिव सीजन में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं और आपका बजट 1 लाख रुपए के करीब है तो हम आपको इस रेंज के टॉप-5 इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बता रहे हैं।

हमने इसमें उन्हीं स्कूटर को चुना है जो एक बार फुच चार्ज होने पर 80 किलोमीटर से लेकर 100 किलोमीटर या उससे ज्यादा का रेंज देते हैं। आइए अब इनके बारे में एक-एक करके जानते हैं…

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

दीपावली पर अफोर्डेबल EV खरीदने का प्लान: MG की कॉमेट हो सकती है अच्छा ऑप्शन; ये टियागो से सस्ती लेकिन रेंज कम

देश में फेस्टिव सीजन पीक पर है। इसमें व्हीकल, ज्वेलरी और अन्य चीजों की खरीदारी शुभ मानी जाती है। ऐसे में अगर आप दीपावली पर EV खरीदने का प्लान कर रहे हैं जो अफोर्डेबल भी हो तो मॉरिस गैरेज (MG) की इलेक्ट्रिक कार कॉमेट एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है।

कंपनी ने इस कार को मई-2023 में 7.98 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। ये टाटा की टियागो EV से करीब 50 हजार रुपए सस्ती है। कॉमेट को फुल चार्ज करने पर करीब 200 Km की रेंज मिलती है। टियोगो में भी करीब-करीब इतनी ही रेंज मिलती है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल भी जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…


[ad_2]
Source link

Check Also

Hybrid Cars Electric Vehicle Sales Vehicle Dashboard Data | देश में EV से 4 गुना ज्यादा बिक रहीं हाइब्रिड-कारें: बीते साल हाइब्रिड की सेल्स ग्रोथ 30% रही, ये इलेक्ट्रिक व्हीकल से दोगुना महंगी

[ad_1] नई दिल्ली3 घंटे पहलेकॉपी लिंकभारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर के ट्रेंड्स में कुछ बड़े बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *