Wednesday , 4 February 2026
Breaking News

हरियाणा में महिला की हत्या कर लाश जलाई:सूखी नहर में फेंकी, चेहरा पूरी तरह जला हुआ; एक हाथ नहीं, दूसरे पर S लिखा

हरियाणा के करनाल की असंध सफीदों रोड स्थित सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस के नजदीक नहर में जला हुआ शव मिला है। शव महिला का बताया जा रहा है। इसका एक हाथ नहीं है और दूसरे हाथ पर S लिखा हुआ है। जली हालत में शव मिलने से आसपास के एरिया में सनसनी फैल गई।

घटना देर रात की बताई जा रही है। प्राथमिक जांच में महिला की हत्या कर उसके शव को जला कर खुर्द-बुर्द करने की कोशिश की गई। शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए असंध मॉर्च्युरी हाउस में भेज दिया है।

महिला की लाश जली हालत में बरामद हुई है।

महिला की लाश जली हालत में बरामद हुई है।

सूखी नहर में मिली महिला की लाश
असंध में सफीदों रोड स्थित सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस के सामने नहर सूखी हुई है। यहां शव मिला है। हालात यह है कि शव का चेहरा पूरी तरह जला हुआ है और सिर के बाल भी मौके पर ही पड़े थे। आसपास के लोगों ने शव देखा तो सनसनी फैल गई और सूचना पुलिस को दी गई।

असंध पुलिस, FSL टीम, CIA टीम मौके पर पहुंच गई। FSL की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। कुछ ब्लड के निशान भी मौके पर मिले हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन कहीं से भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि 10 बजे तक तो नहर के आसपास खेतों में रीपर से तूड़ी बनाने का कार्य चल रहा था। अनुमान है कि यह घटना 10 बजे के बाद ही है।

मौके से साक्ष्य जुटाती पुलिस।

मौके से साक्ष्य जुटाती पुलिस।

पुलिस जांच में जुटी
असंध थाना के SHO गौरव पूनिया ने बताया कि महिला की मौत पुलिस के लिए एक अनसुलझी गुत्थी है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पुलिस आसपास के थानों में भी मिसिंग कंप्लेंट को खंगाल रही है, ताकि कोई लापता महिला हो तो उसके आधार पर पहचान हो सके। फिलहाल शव को पुलिस ने मॉर्च्युरी हाउस असंध रखवा दिया है और शिनाख्त के प्रयास जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…

पानीपत में महिला का अर्धनग्न शव मिला, सड़ चुका था शरीर, कीड़े भी रेंग रहे थे

हरियाणा के पानीपत की थर्मल कॉलोनी स्थित घर में एक बुजुर्ग महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। महिला, अपने घर पर अकेली रहती थी। कई दिनों से बेटे से बात नहीं हुई थी। जिसके चलते वह बिहार से पानीपत लौटा। यहां लौटने पर देखा कि मां फर्श पर मृत हालत में पड़ी हुई है।

Tiwari Aka

Check Also

शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी इंद्री में प्राचार्य महेंद्र सिंह बागी के दिशा निर्देशन में अर्थशास्त्र विषय समिति के द्वारा  पेपर पठन प्रतियोगिता का आयोजन 

इंद्री (निर्मल संधू )शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी इंद्री में प्राचार्य महेंद्र सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *