Wednesday , 4 February 2026

चंडीगढ़ कांग्रेस में बगावत का दौर शुरू:नितिन राय ने दिया इस्तीफा, तिवारी को बताया बाहरी; हाफिज को पार्टी का नोटिस

चंडीगढ़ लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने मनीष तिवारी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। उनके उम्मीदवार घोषित होने के बाद चंडीगढ़ कांग्रेस में बगावत का दौर शुरू हो चुकी है। पार्टी के प्रदेश सचिव नितिन राय चौहान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। उनका कहना है कि वह पवन बंसल के समर्थन में इस्तीफा दे रहे हैं। उन्हें बाहर का उम्मीदवार मंजूर नहीं है।

नितिन राय ने दी इस्तीफा की जानकारी।

नितिन राय ने दी इस्तीफा की जानकारी।

हाफिज को कांग्रेस का कारण बताओं नोटिस

बगावत के चलते पार्टी के उपाध्यक्ष हाफिज अनवर उल हक को पार्टी की तरफ से एक कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने भी पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी है। करीब 15 दिन पहले पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला कार्यकर्ताओं से बातचीत करने के लिए चंडीगढ़ कांग्रेस कार्यालय में आए थे। उस समय दो गुट के कार्यकर्ताओं ने आपस में उनके सामने ही नारेबाजी कर दी थी। इसमें अनवर की चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की से बहस हो गई थी। इसी को लेकर उन्हें नोटिस दिया गया है।

और भी हो सकते हैं इस्तीफे

​​​​​​​कांग्रेस पार्टी के सूत्रों की मानें तो कांग्रेस में अभी और भी कई नेता इस्तीफा दे सकते हैं। इसमें पवन बंसल गुट के नेता उन्हें टिकट न मिलने से पार्टी से नाराज हैं। वह लगातार चंडीगढ़ से उम्मीदवार बदलने की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कांग्रेस उपाध्यक्ष हाफिज अनवर उल हक के करीबी माने जाने वाले शशांक भट्ट ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। वह पिछले नगर निगम चुनाव के समय भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।

हाफिज अनवर को जारी हुआ नोटिस

हाफिज अनवर को जारी हुआ नोटिस

Tiwari Aka

Check Also

शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी इंद्री में प्राचार्य महेंद्र सिंह बागी के दिशा निर्देशन में अर्थशास्त्र विषय समिति के द्वारा  पेपर पठन प्रतियोगिता का आयोजन 

इंद्री (निर्मल संधू )शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी इंद्री में प्राचार्य महेंद्र सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *