Saturday , 28 February 2026

पानीपत में प्रेमिका से मिलने आए युवक की हत्या:सहारनपुर का रहने वाला है मृतक, महिला से मिलने आया; पिटाई और चाकू से हमला

पानीपत के रामनगर में एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है।

पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार] वारदात उस समय हुई जब मृतक शुक्रवार की रात रामनगर में एक महिला से मिलने के लिए गया था। जहां महिला के परिजनों ने उसकी पिटाई की और चाकू मार दिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह कस्बे के रहने वाले करीब 28 वर्षीय मुरीद अहमद के रूप में हुई है। इस वारदात को प्राथमिक जांच के अनुसार प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ मानकर जांच कर रही है।

पुलिस की जांच के अनुसार मुरीद अहमद चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। परिजनों का आरोप है कि मृतक का पानीपत के रामनगर में रहने वाली एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार रात को महिला ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जहां महिला के परिजनों ने मुरीद की पिटाई की।

रसोई के चाकू से किया वार
इस दौरान आरोपी ने मुरीद अहमद पर रसोई के चाकू से वार कर दिया। चाकू लगने के कारण मुरीद अहमद को गंभीर चोटें आई। वहीं आरोपी ही घायल अवस्था में मृतक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन घायल दम तोड़ दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी।

हत्या का केस दर्ज
पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि शिकायत के आधार हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है। जिन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या करना पाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Tiwari Aka

Check Also

शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी इंद्री में प्राचार्य महेंद्र सिंह बागी के दिशा निर्देशन में अर्थशास्त्र विषय समिति के द्वारा  पेपर पठन प्रतियोगिता का आयोजन 

इंद्री (निर्मल संधू )शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी इंद्री में प्राचार्य महेंद्र सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *