Sunday , 21 June 2026

40 crore people watched IPL 2024 on TV | टीवी पर 40 करोड़ लोगो ने देखा IPL 2024: वॉच टाइम में 15 फीसदी ग्रोथ; BARC ने दिया पहले 18 मैचों का डाटा


स्पोर्ट्स डेस्क5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

BARC के मुताबिक, डिज्नी स्टार नेटवर्क पर IPL 2024 के पहले 18 मैचों के लाइव टीवी टेलिकास्ट 40 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने देखा। यह 18 मैचों के लाइव टेलिकास्ट के लिए अब तक की सबसे ज्यादा संख्या है। व्यूअरशिप के साथ ही ब्रॉडकास्टर ने 12 हजार 380 करोड़ मिनट का वॉच टाइम भी दर्ज किया है, जो 2023 एडिशन की तुलना में 15 फीसदी ज्यादा है।

टीवी रेटिंग में 17 फीसदी की वृद्धि
TVR (टीवी रेटिंग) में 17% की वृद्धि देखी गई। इसी को लेकर स्टार स्पोर्ट्स 15 अप्रैल से स्पेशल वीक के माध्यम से इस उपलब्धि का जश्न मनाएगा, जिसमें ‘IPL के अजब फैनडम’ प्रोग्राम लाया जाएगा।

स्टार ने किए नए फीचर लॉन्च
IPL 2024 टेलिकास्ट में भारतीय साइन लैंगवेज और AI तकनीक को शामिल किया। इसने फैंस को आकर्षित किया है। स्टार ने चीकी सिंगल्स, करतब जैसे शो ने भी फैंस को मनोरंजन दिया।

टीवी जगत से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें..

रिलायंस-डिज्नी ने जॉइंट वेंचर एग्रीमेंट साइन किया:एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स की सबसे बड़ी कंपनी बनेगी, नीता अंबानी इसकी चेयरपर्सन होंगी​​​​​​​

रिलायंस इंडस्ट्रीज, वायाकॉम 18 और वॉल्ट डिज्नी ने जॉइंट वेंचर एग्रीमेंट साइन किया है। डील के तहत वायाकॉम 18 को स्टार इंडिया में मर्ज किया जाएगा। नीता अंबानी नई कंपनी की चेयरपर्सन होंगी। वहीं वॉल्ट डिज्नी के पूर्व एग्जीक्यूटिव उदय शंकर वाइस चेयरपर्सन होंगे। पढ़ें पूरी खबर



Source link
Tiwari Aka

Check Also

FIFA World Cup 2026 becomes a major platform for overseas players

Hindi NewsSportsFIFA World Cup 2026 Becomes A Major Platform For Overseas Playersचार्लोट हरपुर/ जोशुआ क्लोके. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *