Monday , 22 June 2026

Kia EV9 Features; World Car of The Year 2024 Award Winners List Update | किआ EV9 बनी 2024 की ‘वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर’: डिजाइन और परफॉर्मेंस में​​​​​​​ वोल्वो EX30 को पीछे छोड़ा, इस साल भारत आ सकती है EV


न्यूयॉर्क22 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ कोरियन कंपनी की इलेक्ट्रिक कार किआ EV9 SUV को ‘वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड मिला है। न्यूयॉर्क में आयोजित ऑटो-शो में इस कार को दो अलग-अलग कैटेगरी में पुरस्कार मिला है।

किआ EV9 को यूनिक डिजाइन और इंप्रेसिव परफॉर्मेंस में सबसे बेहतर पाया गया। वोल्वो EX30 को मामूली अंतर से पीछे छोड़ कर यह पुरस्कार हासिल किया है।

इलेक्ट्रिक कारों का रहा दबदबा
2024 वर्ल्ड कार अवॉर्ड में इस साल इलेक्ट्रिक करों का दबदबा रहा। किआ के अलावा, हुंडई, BMW, टोयोटा और वोल्वो को भी अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड मिला है। EV कारों ने लगभग सभी कैटेगरी में अवॉर्ड हासिल किया है।

38 कारों को 100 जर्नलिस्ट्स ने रेटिंग दी
इस ऑटो-शो में दुनियाभर के 38 कारों को 29 देशों से आए 100 पत्रकारों ने टेस्ट किया और रेटिंग दी थी। इस शो में भारतीय बाजार की तीन कारें BYD ऑटो 3, BYD सील और सिट्रोएन C3 एयरक्रॉस ने कंपीट किया था।

यह खबर भी पढ़ें…

1 अप्रैल से 3% महंगी हो जाएंगी किआ की कारें: इनपुट कॉस्ट बढ़ने के चलते कंपनी ने सेल्टोस, सोनेट और कैरेंस सहित सभी कारों की कीमतें बढ़ाई

कार मैन्युफैक्चरर किआ इंडिया ने आज यानी 21 मार्च अपने सभी व्हीकल्स के दाम 3% तक बढ़ाने का ऐलान किया है। बढ़े हुए दाम 1 अप्रैल 2024 से प्रभावी होंगे। कमोडिटी लागत और सप्लाई चेन से जुड़ी इनपुट में बढ़ोतरी के चलते कंपनी ने यह फैसला लिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

Royal Enfield Flying Flea C6 Electric Bike Delivery Starts in Bengaluru

Hindi NewsTech autoRoyal Enfield Flying Flea C6 Electric Bike Delivery Starts In Bengaluru | 154km …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *