Thursday , 5 March 2026

Security of temples will increase in Britain, Sunak will give 50 crores | ब्रिटेन में मंदिरों की सुरक्षा बढ़ेगी, सुनक 50 करोड़ देंगे: चुनाव से पहले 400 मंदिरों में सीसीटीवी लगाने की तैयारी


2 मिनट पहलेलेखक: लंदन से भास्कर के लिए मोहम्मद अली

  • कॉपी लिंक
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ 10 सितंबर 2023 को दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर पहुंचे थे। - Dainik Bhaskar

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ 10 सितंबर 2023 को दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर पहुंचे थे।

ब्रिटेन में चुनावों से कुछ माह पहले भारतवंशी प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने हिंदू मंदिरों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला किया है। सुनक सरकार ने ब्रिटेन में रहने वाले हिंदुओं की मांग के बाद मंदिरों की सुरक्षा के लिए 50 करोड़ रुपए का बजट आवंटित करने का फैसला लिया है।

ब्रिटिश सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि गृह मंत्रालय हिंदुओं के धर्मस्थलों और चर्चों की सुरक्षा के लिए एक नई नीति बनाने पर काम कर रहा है। इस नई नीति के बनने के बाद में ब्रिटेन में मंदिरों को भी मस्जिदों की तरह सुरक्षा के लिए फंडिंग मिलेगी। गौरतलब है कि पीएम सुनक कई मंदिरों का दौरा करते रहते हैं।

सितंबर 2023 में दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता ने पूजा-अर्चना की थी।

सितंबर 2023 में दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता ने पूजा-अर्चना की थी।

2022 में कई मंदिरों पर हमले हुए थे
ब्रिटेन में 400 से अधिक हिंदू मंदिर हैं। सरकार द्वारा आवंटित राशि से हिंदू मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे, जिससे 24 घंटे सुरक्षा निगरानी हो सकेगी। पुलिस को हिंदू मंदिरों पर हमले के मामलों से निपटने के तरीकों की ट्रेनिंग पर खर्च किया जाएगा। 2022 में ब्रिटेन के लेंसेस्टर में कई मंदिरों को निशाना बनाया गया था।

पहले 300 करोड़ में से मंदिरों को सिर्फ 2.5 करोड़ ही मिलते थे
दो साल पहले ब्रिटिश सरकार ने 300 करोड़ की धर्म स्थल सुरक्षा फंडिंग स्कीम की घोषणा की थी। इसमें से अधिकांश हिस्सा इस्लामिक संस्थाओं को जाता था। वहीं, 35 करोड़ रुपए ही गैर मुस्लिमों को मिलते थे। इसमें से गुरुद्वारा को 7 करोड़ जबकि हिंदू मंदिरों को 2.5 करोड़ रुपए मिलते थे। जिसे लेकर ब्रिटेन में हिंदू समुदाय में नाराजगी थी। कई हिंदुओं का कहना है कि धर्मस्थलों की सुरक्षा की फंडिंग में भेदभाव सही नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें …

ब्रिटिश PM सुनक पत्नी अक्षता के साथ अक्षरधाम मंदिर पहुंचे: आरती और पूजा में शामिल हुए, दोनों यहां करीब 45 मिनट रहे

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ 10 सितंबर 2023 को दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर पहुंचे। स्वामीनारायण मंदिर के मुख्य पुजारी ने दोनों का स्वागत किया और फिर उन्हें मुख्य मंदिर में ले जाकर पूजा करवाई। ऋषि और उनकी पत्नी 45 मिनट मंदिर में रहे। उन्होंने मुख्य मंदिर के पीछे स्थित एक और मंदिर में जलाभिषेक किया। उनकी सुरक्षा को लेकर मंदिर के अंदर और बाहर कड़े इंतजाम किए गए थे। पूरी खबर पढ़ें …

रामकथा में शामिल हुए ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक: जय श्री राम का नारा लगाया; कहा- PM नहीं, हिंदू के तौर पर आया हूं​​​​​​​

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक मोरारी बापू की रामकथा में शामिल हुए। ये रामकथा ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में हो रही है। यहां सुनक ने कहा कि वे PM नहीं बल्कि एक हिंदू के तौर पर कथा में शामिल हुए हैं। इस दौरान उन्होंने जय श्री राम का नारा भी लगाया।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें …

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

कोरोना में पंजाबियों की सेवा की मुरीद हुई ऑस्ट्रेलियन नर्स:बोलीं- मैं पंजाब की बेटी, पटियाला शादी में पहुंची, गोल्डन टेंपल को सुकून वाली जगह बताया

पंजाबियों की सेवा देखकर ऑस्ट्रेलिया की नर्स इतनी इंप्रेस व मोटिवेट हुई कि वह खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *