Monday , 22 June 2026

DSSSB has recruited for 102 posts, opportunity for 10th pass, salary more than 80 thousand | सरकारी नौकरी: DSSSB में 102 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन आज से शुरू, 10वीं पास को मौका, सैलरी 80 हजार से ज्यादा


  • Hindi News
  • Career
  • DSSSB Has Recruited For 102 Posts, Opportunity For 10th Pass, Salary More Than 80 Thousand

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (DSSSB) द्वारा दिल्ली की जिला अदालतों और पारिवारिक न्यायालयों में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें प्रोसेस सर्वर के लिए 3 पद और चपरासी के लिए 99 पद है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। दिल्ली के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी

फीस :

उम्मीदवारों को निर्धारित 100 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि, दिल्ली की अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजतियों, दिव्यांग, भूतपूर्व कर्मचारी वर्गों के साथ-साथ सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान नहीं करना है।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

सैलरी :

25500-81100 रुपए प्रतिमाह (पे लेवल – 4), ग्रुप सी के तहत।

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
  • अब लॉग इन करें और फॉर्म भरें।
  • इसके बाद फीस का भुगतान करें।
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और सबमिट करें।
खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

DSSSB & AIIMS | 6000+ Sarkari Naukri Vacancy This Week 2026

Hindi NewsCareerDSSSB & AIIMS | 6000+ Sarkari Naukri Vacancy This Week 2026 | Top Jobs …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *