Saturday , 2 August 2025
Breaking News

What’s Wrong With India? israeli embassy Indian Government Joins Viral Online Trend | X पर #व्हाट्स रॉन्ग विद इंडिया हुआ ट्रेंड: देश की छवि खराब करने की कोशिश; इजराइली एंबेसी ने भारत का किया सपोर्ट

[ad_1]

नई दिल्ली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
इजराइल की एंबेसी ने X पर इस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें इजराइली डिप्लोमेट्स ने भारत की अच्छी बातों को बताया। - Dainik Bhaskar

इजराइल की एंबेसी ने X पर इस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें इजराइली डिप्लोमेट्स ने भारत की अच्छी बातों को बताया।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर बीते कुछ दिनों से भारत की छवि को खराब करने के लिए एक हैशटैग चल रहा है #WhatsWrongWithIndia। इस हैशटैग के साथ कुछ विदेशी यूजर्स भारत में हुई रेप और लूट जैसी कुछ घटनाओं के वीडियो शेयर कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, X का एल्गोरिदम भी कुछ इस तरह बनाया गया है कि #WhatsWrongWithIndia वाले पोस्ट ज्यादा प्रमोट हो। जब इंडियन यूजर्स को इसका पता चला तो जवाब देने के लिए उन्होंने इसी हैशटैग के जरिेए अन्य देशों में हुई क्राइम से जुड़ी घटनाओं के वीडियों और न्यूज आर्टिकल्स शेयर करना शुरू किया।

इजराइल की एंबेसी ने भी भारत के समर्थन में पोस्ट किया
इन वीडियोज और आर्टिकल्स के जरिए बताया गया कि केवल भारत में ही ऐसी घटनाएं नहीं होती, अमेरिका और यूके जैसे देशों में भी होती है। वहीं बुधवार को भारत में इजराइल की एंबेसी ने भी भारत के समर्थन में एक वीडियो पोस्ट किया है। इस हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए किए गए पोस्ट में इजराइली डिप्लोमेट्स ने भारत की अच्छी बातों को बताया है। इसमें चांद के दक्षिणी ध्रुव में भारत की लैंडिंग, पर्यटन क्षेत्र और खाने पीने की चीजों को लेकर भारत की तारीफ की गई है।

भारत सरकार ने भी इस हैशटौग के साथ पोस्ट किए
इंडियन यूजर्स और इजराइली एंबेसी के साथ भारत सरकार ने भी इस हैशटौग के साथ पोस्ट किए हैं। सरकार ने अपने सिटीजन पार्टिसिपेशन पोर्टल MyGovIndia के X हैंडल से भारत की उपलब्धियों से जुड़े न्यूज आर्टिकल्स के स्क्रीनशॉट्स को शेयर किया है। इसके साथ लिखा है Whats Wrong With India?

  • भारत ने अत्यधिक गरीबी को लगभग खत्म कर दिया है: अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
  • भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव को छूने वाला पहला देश बन गया है
  • भारत ‘आसानी से’ सबसे तेजी से बढ़ती इकोनॉमी है: IMF
  • इंडिया स्टैक ग्लोबल; करीब एक दर्जन देश भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को लागू करने के लिए तैयार हैं…

हाल ही में X ने सरकार पर लगाया था सरकारी सेंसरशिप का आरोप
हाल ही में X ने भारत सरकार पर सरकारी सेंसरशिप का आरोप लगाया था। X ने ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स अकाउंट के जरिए कहा था –

‘भारत सरकार ने एग्जीक्यूटिव ऑर्डर्स जारी किए हैं, जिसमें एक्स से कुछ अकाउंट और पोस्ट पर कार्रवाई करने को कहा है। ऐसा न करने पर जुर्माना और जेल हो सकती है।

आदेशों के अनुपालन में, हम इसे केवल भारत में ब्लॉक कर रहे हैं; हालांकि हम इन कार्रवाइयों से असहमत हैं और मानते हैं कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सभी को मिलनी चाहिए।

भारत सरकार के ब्लॉकिंग ऑर्डर्स को चुनौती देने वाली एक रिट अपील अभी पेंडिंग है। हमने अपनी पॉलिसीज के अनुसार प्रभावित यूजर्स को इन कार्रवाईयों की सूचना भी दी है।

कानूनी प्रतिबंधों के कारण, हम एग्जीक्यूटिव ऑर्डर्स को पब्लिश करने में असमर्थ हैं, लेकिन हमारा मानना ​​है कि पारदर्शिता के लिए उन्हें सार्वजनिक करना आवश्यक है।’

एल्गोरिदम क्या होता है?
एल्गोरिदम हर वेबसाइट, हर प्लेटफार्म का एक सिस्टम होता है, जो डिसाइड करता है कि कौन सी चीज कब, कहां और कितनी दिखेगी। कौन सी चीज होम पेज में दिखेगी। कई बार प्लेटफार्म अपने आप कई चीजों को देखने के लिए रिकमेंड करता है, यही रिकमेंडेशन एल्गोरिदम के माध्यम से होता है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
Source link

Check Also

Hybrid Cars Electric Vehicle Sales Vehicle Dashboard Data | देश में EV से 4 गुना ज्यादा बिक रहीं हाइब्रिड-कारें: बीते साल हाइब्रिड की सेल्स ग्रोथ 30% रही, ये इलेक्ट्रिक व्हीकल से दोगुना महंगी

[ad_1] नई दिल्ली3 घंटे पहलेकॉपी लिंकभारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर के ट्रेंड्स में कुछ बड़े बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *