
इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार किसी फॉर्मेट में 5 हजार मैच पूरे हो गए हैं। यह उपलब्धि हासिल हुई वनडे को। जिस स्कॉटलैंड में अभी कॉमनवेल्थ गेम्स हुए हैं वहीं 5000वां वनडे मैच भी खेला गया। शुक्रवार को स्कॉटलैंड और कनाडा के बीच हुए इस मुकाबले को स्कॉटलैंड ने 9 रन से जीत लिया। वनडे फॉर्मेट 1971 में वजूद में आया। था। टेस्ट क्रिकेट शुरू होने के 94 साल बाद। टेस्ट अभी 3000 मैचों के आंकड़े तक भी नहीं पहुंचा है और वनडे ने 5 हजार मैचों का सफर पूरा कर लिया है। 1971 से अब तक 55 सालों में 29 देशों ने वनडे खेले। इसी फॉर्मेट से वर्ल्ड कप का कॉन्सेप्ट आया और इसी फॉर्मेट में भारत पहली बार चैंपियन भी बना। वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच किसने खेला, सबसे ज्यादा जीत किस टीम को मिली, सबसे ज्यादा रन और शतक किसने बनाए, गेंदबाजी में सबसे आगे कौन है? इन सभी सवालों के जवाब आगे मिलेंगे… 1. 1877 में पहला इंटरनेशनल मैच खेला गया क्रिकेट का पहला फॉर्मेट टेस्ट है। 1877 में पहला टेस्ट मैच खेला गया था। अब तक 2629 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। वहीं टी-20 की शुरुआत 2004 में हुई थी। 2. भारत 575 मैच जीता भारत ने 1081 वनडे में 575 मुकाबले जीते। मैचों के मामले में ऑस्ट्रेलिया दूसरे, जबकि जीत के मामले में पहले स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया को 1025 मैचों में 619 में जीत मिली। पाकिस्तान तीसरे स्थान पर है। उसने 1002 मैच खेले और 529 में जीत दर्ज की। 3. पाकिस्तान विदेश में भारत से ज्यादा मैच जीता ऑस्ट्रेलिया और भारत ने घर पर सबसे ज्यादा मैच जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया को 298, भारत को 235 मैचों में जीत मिली। हालांकि विदेशों में जीत के मामले भारत, पाकिस्तान से पीछे है। पाकिस्तान ने विदेश में 395, जबकि भारत ने 340 मैच जीते हैं। 4. ऑस्ट्रेलिया 6 बार वर्ल्ड कप जीता वनडे वर्ल्ड कप के 13 एडिशन खेले जा चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा 6 ट्रॉफी जीती हैं। भारत और वेस्टइंडीज के नाम 2-2 खिताब हैं। 5. सचिन ने 463 मैच खेले सचिन ने वनडे में सबसे ज्यादा 463 वनडे मैच खेले हैं। इस लिस्ट में श्रीलंका के चार, पाकिस्तान के 3, भारत के 2 और ऑस्ट्रेलिया के एक खिलाड़ी शामिल हैं। 6. टॉप-10 रन स्कोरर में चार भारतीय वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 खिलाड़ियों में चार भारतीय शामिल हैं। सचिन पहले, कोहली दूसरे, रोहित शर्मा तीसरे और सौरव गांगुली चौथे स्थान पर हैं। 7. कोहली, सचिन, रोहित के सबसे ज्यादा शतक कोहली ने वनडे में सबसे ज्यादा 54 शतक लगाए हैं। सचिन 49 शतक के साथ दूसरे, जबकि रोहित 34 शतक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। रिकी पोटिंग 30 शतक के साथ चौथे नंबर पर हैं। 8. मुरलीधरन ने 534 विकेट लिए श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने 350 मैच में 534 विकेट लिए हैं। सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल का रिकॉर्ड पाकिस्तान के वकार युनूस के नाम है। उन्होंने 13 बार पारी में 5 या ज्यादा विकेट लिए हैं। 9. कप्तानी का रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग के नाम सबसे ज्यादा वनडे मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के नाम है। उन्होंने बतौर कप्तान 230 वनडे मैच खेले और सबसे ज्यादा 165 मैच जीते है। 10. रोहित का हाईएस्ट स्कोर, धोनी स्टंपिंग में आगे वनडे का हाईएस्ट स्कोर रोहित के नाम हैं। उन्होंने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ एक पारी में 264 रन बनाए थे। वे 3 दोहरा शतक लगाने वाले एकमात्र प्लेयर हैं। सबसे ज्यादा 369 छक्कों का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम हैं। सचिन ने सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज खिताब जीता। धोनी ने सबसे ज्यादा 123 स्टंपिंग की।
Source link
Check Also
R Praggnanandhaa Wins St Louis Rapid & Blitz Chess Title
Hindi NewsSportsR Praggnanandhaa Wins St Louis Rapid & Blitz Chess Title | Chess News8 मिनट …