Wednesday , 22 July 2026

2025 Skoda Octavia RS Performance launched, priced at ₹49.99 lakh | 2025 स्कोडा ऑक्टाविया RS परफॉर्मेंस लॉन्च, कीमत ₹49.99 लाख: लग्जरी सेडान में सेफ्टी के लिए 360 डिग्री कैमरा के साथ ADAS जैसे फीचर्स


नई दिल्ली17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी लग्जरी सेडान ऑक्टाविया RS को भारत में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 49.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। भारत में इसकी सिर्फ 100 गाड़ियां बेची जाएंगी, जो 6 अक्टूबर 2025 को प्री-बुकिंग शुरू होने के कुछ ही दिनों में बिक गई थीं। डिलीवरी 6 नवंबर 2025 से शुरू होगी।

चेक कंपनी स्कोडा ने कार को जनवरी 2025 के मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में दिखाया था। इसमें 360-डिग्री कैमरा और ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स हैं। इसका सीधा मुकाबला किसी से नहीं, लेकिन ये फॉक्सवैगन गोल्फ GTI को टक्कर देगी। ऑडी A4, BMW 2 सीरीज, और मर्सिडीज A-क्लास के मुकाबले ये ज्यादा स्पोर्टी है।

स्कोडा ने ऑक्टाविया RS को इस साल मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में रिवील किया था।

स्कोडा ने ऑक्टाविया RS को इस साल मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में रिवील किया था।

एक्सटीरियर: मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स और 8-इंच अलॉय व्हील्स

2025 स्कोडा ऑक्टाविया RS रेगुलर ऑक्टाविया का ज्यादा स्पोर्टी वर्जन है। इसमें कई स्टाइलिश डिजाइन बदलाव किए गए हैं। फ्रंट में ब्लैक फिनिश के साथ स्कोडा की सिग्नेचर बटरफ्लाई ग्रिल है, जिस पर है।

इसके साथ V-शेप्ड LED DRLs के साथ डुअल-पॉड मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स दी गई हैं। रियर में स्लीक रैपअराउंड LED टेललाइट्स हैं।

गाड़ी में 18-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स हैं, जो इसे बेहतर हवा का प्रवाह देते हैं। साथ ही, ब्लैक बूट लिप स्पॉइलर और ब्लैक ORVMs इसे और स्पोर्टी लुक देते हैं।

इंटीरियर : 13-इंच फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

RS मॉडल के केबिन में रेड एक्सेंट के साथ ऑल-ब्लैक कलर थीम मिलेगी जो इसे काफी स्पोर्टी फील देगी। इसमें सीटों पर लेदरेट अपहोल्स्ट्री और फ्रंट और रियर पैसेंजर के लिए सेंटर आर्मरेस्ट की सुविधा भी मिलेगी।

इसमें 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील के साथ ‘स्कोडा’ लेटरिंग, 13-इंच फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया जाएगा।

फीचर्स: 360-डिग्री कैमरा और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस

इसमें डुअल-जोन ऑटो AC, हीटेड और पावर्ड फ्रंट सीट, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस फोन चार्जर और प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसे फीचर भी मिलेंगे।

सेफ्टी के लिए इसमें कई सारे एयरबैग्स, ऑटो होल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), 360-डिग्री कैमरा और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस (ADAS) दिया जा सकता है।

स्कोडा ऑक्टाविया आरएस भारतीय वर्जन में डायनामिक चेसिस कंट्रोल और बेहतर हैंडलिंग के लिए लिमिटेड स्लिप डिफ्रेंशियल दिया जा सकता है। स्टैंडर्ड ऑक्टाविया RS के मुकाबले RS में कड़े स्प्रिंग, रेस्पॉन्सिव स्टीयरिंग व्हील और अपग्रेडेड ब्रेक्स दिए गए हैं जो बेहतर हैंडलिंग में मदद करेंगे।

खबरें और भी हैं…


Source link
Tiwari Aka

Check Also

मारुति की कारें अगस्त से ₹30,000 तक महंगी हो जाएंगी:2 महीने में दूसरी बार कीमतें बढ़ाईं, कंपनी बोली- इनपुट कॉस्ट बढ़ने से फैसला लिया

देश की सबसे बड़ी पैसेंजर वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने सभी मॉडल्स की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *