Tuesday , 8 July 2025
Breaking News

हरियाणा सरकार ने ADGP लॉ एंड ऑर्डर बदला:ममता की जगह संजय को जिम्मा, नफे राठी हत्याकांड से उठे थे सवाल; 18 अफसर बदले

इनेलो नेता नफे सिंह राठी की हत्या के बाद हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में सीनियर लेवल पर बड़ा फेरबदल किया है।

जिसमें सबसे अहम ADGP ममता सिंह का तबादला है। सरकार ने उनसे ADGP लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी वापस ले ली है। उनकी जगह पर अब संजय सिंह को राज्य का नया ADGP लॉ एंड ऑर्डर बनाया गया है।

नफे राठी की कुछ दिन पहले बहादुरगढ़ में कार सवार शूटर्स ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद विधानसभा में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर खूब बवाल मचा था। ADGP ममता सिंह के अलावा कई सीनियर अफसरों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। जिनमें संगीता कालिया को DIG प्रमोट कर DIG/IRB भोंडसी गुरुग्राम लगाया गया है।

ममता कालिया को DIG प्रमोट किया गया है।

ममता कालिया को DIG प्रमोट किया गया है।

इसके अलावा अर्श वर्मा को महेंद्रगढ़ का नया SP बनाया गया है। आलोक कुमार राय DGP एचआर एंड लिटिगेशन और संजीव कुमार जैन DGP हरियाणा ह्यूमन राइट कमीशन का जिम्मा देखेंगे। अमिताभ सिंह ढिल्लों एंटी करप्शन ब्यूरो का ADGP लगाया गया है। राजेश दुग्गल गुरुग्राम के जॉइंट कमिश्नर होंगे।

आलोक कुमार राय को DGP/HR एंड लिटिगेशन लगाया गया है। संजीव कुमार जैन को ह्यूमन राइट कमीशन का DGP लगाया है।

आलोक कुमार राय को DGP/HR एंड लिटिगेशन लगाया गया है। संजीव कुमार जैन को ह्यूमन राइट कमीशन का DGP लगाया है।

अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर…

वन विभाग में भी 27 अफसरों के ट्रांसफर ऑर्डर पढ़ें…

Check Also

शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी इंद्री में प्राचार्य महेंद्र सिंह बागी के दिशा निर्देशन में अर्थशास्त्र विषय समिति के द्वारा  पेपर पठन प्रतियोगिता का आयोजन 

इंद्री (निर्मल संधू )शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी इंद्री में प्राचार्य महेंद्र सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *