Wednesday , 14 January 2026
Breaking News

हरियाणा में वायरल हुई ऑडियो पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह की:करीबी बोले- बृजेंद्र के कांग्रेस में आने से पहले की बातचीत, कांट-छांटकर की गई

हरियाणा कांग्रेस में हड़कंप मचाने वाली वायरल ऑडियो पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की ही है। इसका दावा उनके करीबियों ने किया है। हालांकि उनका दावा है कि ऑडियो में हो रही बातचीत पहले की है। उस वक्त वे कांग्रेस नहीं बल्कि भाजपा में थे।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद पूर्व मंत्री की किसी से ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई। विरोधी जानबूझकर गुमराह कर रहे हैं। यही नहीं, उनका कहना है कि यह ऑडियो रिकॉर्डिंग भी कांट-छांट वायरल की गई है।

बता दें कि इस वायरल ऑडियो रिकॉर्डिंग में पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह अपने बेटे बृजेंद्र के लिए हिसार सीट को सेफ बता रहे हैं। वे कह रहे हैं कि सोनीपत में हुड्‌डा (पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा) के 5 विधायक हैं। वहां से लोकसभा चुनाव लड़ने पर वे गड़बड़ी कर सकते हैं।

बीरेंद्र सिंह और भूपेंद्र हुड्‌डा आपस में रिश्तेदार हैं। हालांकि दोनों के बीच के सियासी रिश्ते ज्यादा अच्छे नहीं रहे हैं। हुड्‌डा के सीएम रहते बीरेंद्र सिंह वित्तमंत्री रह चुके हैं लेकिन उनके बीच अक्सर अनबन की खबरें आती रही हैं।

भूपेंद्र हुड्‌डा और बीरेंद्र सिंह मुलाकात की फाइल फोटो।

भूपेंद्र हुड्‌डा और बीरेंद्र सिंह मुलाकात की फाइल फोटो।

पढ़िए…. वायरल ऑडियो में क्या बातचीत हुई

​नेता जितने ज्यादा साथी जोड़ोगे, उतने तगड़े रहोगे
कार्यकर्ता- पूरा जोर लगा देंगे

कार्यकर्ता- हिसार से ठीक रहेगा या सोनीपत से
नेता- हिसार। सोनीपत भी ठीक है, लेकिन वह हुड्‌डा का गढ़ है। यहां उसके 5 विधायक हैं। वह गड़बड़ी कर सकता है। हिसार में कुछ है नहीं। हिसार में सारा अपना ही सौदा है।

कार्यकर्ता- इसलिए तो हम कर रहे हैं
नेता- बाकी देखते हैं पार्टी क्या कहती है।
कार्यकर्ता- अपनी तरली सीट (विधासनभा सीट) पक्की हो गई
नेता- तू चिंता मत कर, कई लेंगे

भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए बृजेंद्र
पूर्व मंत्री के बेटे बृजेंद्र सिंह कुछ समय पहले ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आ गए। वह 2019 में हिसार से भाजपा की टिकट पर सांसद बने थे। हालांकि कांग्रेस में अभी उनकी टिकट की घोषणा नहीं हुई। हालांकि कांग्रेसी सूत्रों के मुताबिक उन्हें हिसार या सोनीपत से लोकसभा टिकट दी जा सकती है।

बृजेंद्र सिंह को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस में शामिल किया।

बृजेंद्र सिंह को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस में शामिल किया।

पूर्व मंत्री हिसार लोकसभा सीट मांग रहे
पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह बेटे के लिए हिसार लोकसभा सीट की मांग कर रहे हैं। इस बारे में वह खुले तौर पर भी कह चुके हैं कि हिसार सीट पर लड़ना उनकी प्राथमिकता है। इसकी बड़ी वजह हिसार में जींद की उचाना सीट है, जिसे पूर्व मंत्री का गढ़ माना जाता है।

खुद भाजपा में बीरेंद्र सिंह
सबसे रोचक बात यह है कि बृजेंद्र सिंह भले ही कांग्रेस में जा चुके हैं लेकिन बीरेंद्र सिंह ने अभी भाजपा नहीं छोड़ी है। उनका कहना है कि वे कांग्रेस में जरूर शामिल होंगे लेकिन दिल्ली या हरियाणा में, इसके बारे में फैसला नहीं हुआ है।

Tiwari Aka

Check Also

शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी इंद्री में प्राचार्य महेंद्र सिंह बागी के दिशा निर्देशन में अर्थशास्त्र विषय समिति के द्वारा  पेपर पठन प्रतियोगिता का आयोजन 

इंद्री (निर्मल संधू )शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी इंद्री में प्राचार्य महेंद्र सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *