Wednesday , 14 January 2026
Breaking News

हरियाणा में पूर्व मंत्री की कथित ऑडियो वायरल:​​​​​​​बीरेंद्र सिंह ने कहा- हिसार सेफ सीट, सोनीपत में हुड्‌डा के 5 विधायक, गड़बड़ी कर सकता है

हरियाणा के पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के कथित ऑडियो वायरल हो रही है। जिसमें वह अपने एक कार्यकर्ता के साथ फोन पर बातचीत कर रहे हैं। इसमें वह पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लेकर डरे हुए लग रहे हैं।

बीरेंद्र सिंह कह रहे हैं कि हिसार अधिक सुरक्षित है। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र हुड्डा का है। वहां हुड्डा समर्थक 5 विधायक हैं, वह गड़बड़ी कर सकता है।

हालांकि मीडिया से बातचीत में बीरेंद्र सिंह ने इस ऑडियो की न पुष्टि की और न ही इसका खंडन किया। उन्होंने कहा कि वह इस पर क्यों बोलें, जैसा ठीक लगता है, वैसा करें। बता दें कि हुड्डा और बीरेंद्र सिंह आपस में कजिन भाई हैं

दैनिक भास्कर इस वीडियो की किसी भी तरह से पुष्टि नहीं करता है।

हरियाणा के पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह।

हरियाणा के पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह।

ऑ​​​​डियो में नेता और कार्यकर्ता के बीच की बातचीत पढ़िए…

​नेता जितने ज्यादा साथी जोड़ोगे, उतने तगड़े रहोगे

कार्यकर्ता- पूरा जोर लगा देंगे

कार्यकर्ता- हिसार से ठीक रहेगा या सोनीपत से
नेता- हिसार। सोनीपत भी ठीक है, लेकिन वह हुड्‌डा का गढ़ है। यहां उसके 5 विधायक हैं। वह गड़बड़ी कर सकता है। हिसार में कुछ है नहीं। हिसार में सारा अपना ही सौदा है।

कार्यकर्ता- इसलिए तो हम कर रहे हैं
नेता- बाकी देखते हैं पार्टी क्या कहती है।

कार्यकर्ता- अपनी तरली सीट (विधासनभा सीट) पक्की हो गई
नेता- तू चिंता मत कर, कई लेंगे

पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह और उनके पूर्व सांसद बेटे बृजेंद्र सिंह।

पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह और उनके पूर्व सांसद बेटे बृजेंद्र सिंह।

सीट को लेकर बीरेंद्र खेमे में असमंजस
भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के लोकसभा चुनाव टिकट को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं हुई है। उनके हिसार और सोनीपत क्षेत्र में से किसी एक से उतरने की चर्चाएं हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस में उनको सोनीपत क्षेत्र से चुनाव लड़ाने पर विचार किया जा रहा है।

दूसरी और उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह भी बेटे के चुनाव क्षेत्र को लेकर दुविधा में नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले वह कह चुके हैं कि उनकी प्राथमिकता हिसार सीट है।

बेटे को कांग्रेस जॉइन कराई खुद नहीं हुए 10 मार्च को हिसार से पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह अभी तक कांग्रेस में शामिल नहीं हुए हैं। बीरेंद्र सिंह की ओर से हाल ही में दावा किया गया था कि यदि वह दिल्ली में कांग्रेस जॉइन करेंगे तो हजारों समर्थक उनके साथ शामिल होंगे।

यदि हरियाणा में कांग्रेस नेताओं ने उनकी जॉइनिंग कराई तो वह लाखों समर्थकों के साथ शामिल होंगे। बीरेंद्र सिंह के नजदीकियों का कहना है कि वह बेटे को सोनीपत की बजाय हिसार लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाने के पक्ष में हैं।

Tiwari Aka

Check Also

शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी इंद्री में प्राचार्य महेंद्र सिंह बागी के दिशा निर्देशन में अर्थशास्त्र विषय समिति के द्वारा  पेपर पठन प्रतियोगिता का आयोजन 

इंद्री (निर्मल संधू )शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी इंद्री में प्राचार्य महेंद्र सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *